Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में खत्म होगा लोगों का इंतजार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 20, 2024
in राष्ट्रीय
A A
heavy rain
12
SHARES
411
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश में भीषण गर्मी चरम पर है. जून महीने में पहाड़ से लेकर मैदानी इलाके तप रहे हैं. महीने की शुरुआत यानी 1 जून से मानसून ने देश में दस्तक दी थी. उम्मीद जताई जा रही थी कि मानसूनी बारिश जमकर भिगोएगी, लेकिन ऐसा फिलहाल होता नहीं दिखा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, देश में मानसून अवधि की शुरुआत के बाद से 20 फीसदी बारिश कम दर्ज की गई है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देश में 1 से 18 जून के बीच केवल 64.5 मिमी बारिश हुई है. यह लंबी अवधि के 80.6 मिमी के औसत (LPA) से 20 प्रतिशत कम है. उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से 70 प्रतिशत कम 10.2 मिमी बारिश हुई है. इसके अलावा मध्य भारत में सामान्य से 31 प्रतिशत कम 50.5 मिमी, दक्षिण प्रायद्वीप में सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक 106.6 मिमी तथा पूर्व एवं उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से 15 प्रतिशत कम 146.7 मिमी बारिश हुई रिकॉर्ड की गई है.

इन्हें भी पढ़े

crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
Load More

यहां आने वाला है मानसून

भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार तीन से चार दिन में मिलने वाले हैं. मानसून ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में मानसून के आने की स्थिति बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, झारखंड के कुछ हिस्सों में बन रही है.

ऐसे हुई मानसून की शुरुआत

देश में मानसून की स्थिति 1 जून से बनी थी. आईएमडी ने बताया कि 19 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में पहुंच गया था. 26 मई को चक्रवात रेमल के साथ ही मानसून दक्षिण के अधिकांश हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के मध्य के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया था. 2 से 6 दिन पहले 30 मई को मानसून ने केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में दस्तक दे दी थी. 12 जून को मानसून ने केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और गोवा के सभी हिस्सों, दक्षिणी महाराष्ट्र के अधिकतर क्षेत्रों, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों, सिक्किम और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में दस्तक दे दी थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ramayan

राम-लक्ष्मण का अटूट बंधन ! रणबीर कपूर- रवि दुबे ने ‘रामायण’ के पहले भाग की शूटिंग पूरी की

July 1, 2025
court

उत्तराखंड : राजस्व पुलिस व्यवस्था फिर निशाने पर, High Court ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब

September 29, 2022
America

अमेरिकी आर्थिक नीतियां अन्य देशों को विपरीत रूप से प्रभावित कर सकती है!

January 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.