Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

मां का निधन और मोदी का मिशन… क्या है सरदार पटेल की पत्नी का किस्सा जिसकी हो रही चर्चा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 3, 2023
in राष्ट्रीय
A A
TERI Summit pm modi
17
SHARES
555
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की मां हीराबा शुक्रवार सुबह 9:26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने भाईयों के साथ उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले पीएम मोदी अंतिम सफर के दौरान मां के पार्थिव शरीर को कंधे पर लेकर गांधीनगर के रायसण स्थित घर से निकले और इसके बाद शव वाहन में मां के पास ही बैठे रहे। मां के अंतिम संस्कार के बाद पीएम मोदी ने मोदी ने अपना कोई तय कार्यक्रम रद्द नहीं किया। वे अंतिम संस्कार के बाद सीधे अहमदाबाद स्थित राजभवन गए। वे यहीं से बंगाल में हो रही राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में वर्चुअली जुड़े। पीएम मोदी ने हावड़ा को न्यू जलपाईगुड़ी से जोड़ने वाली वंदे भारत की शुरुआत की।

सरदार पटेल से हो रही तुलना

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्तव्य पथ पर डटे रहने के चलते सोशली मीडिया पर उनकी तुलना लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल से की जा रही है। आजाद भारत के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी 1909 में जो किया था। उसका आज भी उल्लेख किया जाता है। यह वाकया 11 जनवरी 1909 का है। पटेल की पत्नी जवेरबेन पटेल बीमार थीं, पटेल को एक अहम मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट जाना था। पटेल कोर्ट चले गए। वे कोर्ट में जिरह कर रहे थे तभी अदालत का एक कर्मचारी आया जिसने जज की इजाजत से एक तार यानी टेलिग्राम पटेल के हाथ में रखा और चला गया। पटेल ने उसे देखकर अपनी जेब में रख लिया और जिरह पूरी की। बाद में सामने आया कि यह टेलीग्राम उनकी पत्नी के निधन का था। बाद में जज को ये घटना पता लगी तो उन्होंने सरदार से पूछा, आपने ऐसा क्यों किया? पटेल साहब ने जवाब दिया- ये तो मेरा फर्ज था। मेरे मुवक्किल को झूठे मामले में फंसाया गया है। मेरा केस में हाजिर होना जरूरी था।

मोदी ने पेश की बड़ी मिसाल

सरदार पटेल की तरह पीएम मोदी ने मां के निधन पर बेटे का फर्ज निभाया, लेकिन अपने तमाम कार्यक्रमों को प्रभावित नहीं होने दिया। पीएम वर्चुअली पश्चिम बंगाल के कार्यक्रम में जुड़े और संबोधन दिया। पीएम मोदी सुबह 7:45 अहमदाबाद पहुंचे। यहां पर उन्होंने 5 मिनट लोगों से बातचीत की और फिर सीधे गांधी नगर स्थित भाई के घर के लिए रवाना हुए। 8:24 बजे गांधीनगर में भाई पंकज के घर पहुंचे। मां को नमन किया। 8:30 बजे मां को नमन करने के 5 मिनट बाद ही मोदी उनकी पार्थिव देह लेकर घर से निकले। 8:35 बजे पीएम मोदी ने पार्थिव देह शव वाहन में रखी और मां के साथ ही शव वाहन में बैठ गए। पीएम 9:05 बजे गांधी नगर के सेक्टर-30 श्मशान घाट पहुंचे और मां की पार्थिव देह को कंधे पर उठाकर चिता तक पहुंचाया। 9:26 बजे मां हीराबा का अंतिम संस्कार करने के बाद मोदी काफी देर तक वहीं खड़े रहे। मां की चिता को देखते रहे। इसके बाद पीएम मोदी 10:15 बजे राजभवन गए। वहां से वे बंगाल में चल रही गंगा परिषद की बैठक से वर्चुअली जुड़े। इसके बाद पीएम मोदी ने 11:40 बंगाल में हो रहे कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर वंदे भारत ट्रेन समेत कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।

33 साल बाद गम का पहाड़

यह दूसरा मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गम का पहाड़ टूटा है। 33 साल पहले पीएम नरेंद्र मोदी के पिता दामोदर दास मोदी का निधन हुआ था। 1989 में पिता के निधन के वक्त पीएम मोदी और उनके परिवार गम का पहाड़ टूटा था। अब एक बार फिर उन्हें गहरा आघात लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनकी आंखें नम थी। राजनीतिक विश्लेषक दिलीप गोहिल कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत और सतर्क रहे हैं। वे कर्म को तवज्जो देते आ रहे हैं। मां से उन्हें बहुत ज्यादा लगाव था तो उन्होंने उनके न रहने पर बेटे पर धर्म निभाया और फिर सार्वजनिक जीवन में मिले कर्तव्य पथ पर लौट गए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की होगी ओपन हार्ट सर्जरी 

December 24, 2022
india-pakistan war

सीमा पर तनाव, रात भर गूंजी गोलियां… जम्मू-कश्मीर में बनी रहस्यमयी शांति ?

May 9, 2025
WCL

वेकोलि में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2024 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

June 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.