Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

राष्ट्रीय आदिवासी महिला सम्मेलन संपन्न

जैन मुनि डॉ.गणी राजेन्द्र विजय जी महाराज ने जनजातीय महिलाओं के स्वास्थ्य जागरण का किया शंखनाद।

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 16, 2025
in राज्य, विशेष
A A
National Tribal
14
SHARES
456
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी


नई दिल्ली: जनजातीय महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके स्वास्थ्य व गरिमा को सुनिश्चित करने के लिए सुखी परिवार फाउंडेशन द्वारा नई दिल्ली के चिन्मय मिशन में राष्ट्रीय आदिवासी महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। गुजरात राज्य के छोटा उदेपुर जिले के कंवाठ से शुरू हुआ यह अभियान वैदिक मंगलाचरण और नादस्वरम् के मधुर संगीत के साथ जनजातीय महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर विचार गोष्ठी से शुरू हुआ। जैन मुनि डॉ.गणी राजेन्द्र विजय जी के सान्निध्य और कई आध्यात्मिक संतों की उपस्थिति में इस सम्मेलन में जनजातीय महिलाओं के लिए ‘मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता अभियान’ का श्रीगणेश किया गया।

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
cm dhami

भाजपा सरकार के 4 साल, CM धामी ने याद किया पीएम मोदी का संकल्प

March 23, 2026
cm dhami

CM धामी ने किया विभागों का बंटवारा, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

March 23, 2026
Load More

National Tribal

समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह अभियान एक बड़े आंदोलन के रूप में देशभर में फैले ऐसे प्रयास होने चाहिए। समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के महासचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री भरत लाल ने कहा कि सुखी परिवार फाउंडेशन की यह पहल सराहनीय है।

विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सच्चा विकास तभी संभव है जब महिलाओं का स्वास्थ्य,गरिमा और समानता सुनिश्चित की जाए। दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी बेटियों के लालन पालन से लेकर उनकी विशेष शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर पूरा जोर है।
सुखी परिवार फाउंडेशन के संस्थापक जैन मुनि डॉ.गणी राजेन्द्र विजय महाराज जी ने कहा कि वर्षों से देशभर में जनजातीय समुदायों के उत्थान हेतु शिक्षा, रोजगार,कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण,जल संवर्धन और जलवायु परिवर्तन जागरूकता जैसे क्षेत्रों में हमारी संस्था कार्य करते हुए अब हमने सामाजिक पुनर्निर्माण के मिशन में एक और महत्वपूर्ण आयाम जोड़ा है- ‘मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता’।

फाउंडेशन का लक्ष्य है कि देशभर की 50,000 जनजातीय महिलाओं तक पहुँचा जाए। सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखिका श्रीमती संगीता शुक्ला ने अपने स्वागत संबोधन में समाज से आह्वान किया कि वे आगे आकर जनजातीय महिलाओं के उत्थान के लिए संकल्पित हों।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार में मीडिया सलाहकार प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि इस अभियान की विशेषता यह है कि जैन मुनि डॉ.गणी राजेन्द्र विजय जी महाराज संभवतः पहले ऐसे संत हैं जिन्होंने इतने संवेदनशील और साहसिक विषय-महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य पर पहल की है। उनका यह कदम अध्यात्म और सामाजिक उत्तरदायित्व के संगम का उदाहरण है।

इस अवसर पर सुखी परिवार फाउंडेशन द्वारा तैयार डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई और वेबसाइट के लोकार्पण के साथ ही कामधेनु गाय पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। शास्त्रीय नृत्य के साथ उत्तराखंड समाज की मातृशक्ति ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया और स्कूली बच्चों ने ताइक्वांडो और आत्मरक्षा से युक्त प्रदर्शन किए।

स्वागत समिति के अध्यक्ष श्री नीलेश शुक्ला, सुखी परिवार फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर श्री तपन प्रकाश,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित गर्ग,आयोजन समिति से जुड़े नेपाल सिंह,संजय तड़ियाल,मुरार कंडारी और संदीप कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

समाज से कब धुलेगा गैरबराबरी का कलंक

January 18, 2023
karnataka election

ये नतीजे जो बताते हैं

May 20, 2023
ED

ईडी पर हो रही है राजनीति!

January 6, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.