Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

एजेंसी की कार्रवाई में नया राजनीतिक ट्विस्ट

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 25, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर विपक्षी पार्टियां आरोप लगाती रही हैं कि केंद्र सरकार बदले की भावने से कार्रवाई कर रही है। यह भी कहा जाता रहा है कि विपक्ष को कमजोर करने, उसकी साख खराब करने और उसके कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई हो रही है। अब इसमें नया ट्विस्ट आ गया है। अब जिसके यहां कार्रवाई हो रही है वह कह रहा है कि भाजपा ने उसे पार्टी तोडऩे का प्रस्ताव दिया था। मनीष सिसोदिया ने कहा है कि भाजपा ने प्रस्ताव दिया था कि वे आम आदमी पार्टी तोड़ दें तो उनको भाजपा मुख्यमंत्री बनाएगी और उनके सारे केस खत्म हो जाएंगे। उनसे पहले यहीं आरोप महाराष्ट्र में शिव सेना के नेता संजय राउत ने लगाए थे। सिसोदिया और संजय राउत दोनों ने आरोप लगाने के बाद यह भी कहा कि वे टूट जाएंगे पर झुकेंगे नहीं।

अभी कई और जगह से ऐसी बातें सुनने को मिल सकती हैं। जैसे अगर झारखंड में हेमंत सोरेन और उनके परिवार के ऊपर कार्रवाई होती है तो वे या उनके समर्थक कह सकते हैं कि भाजपा उनको अपने साथ आने का प्रस्ताव दे रही थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो गई। वैसे भी एजेंसियों की साख अब ऐसी ही हो गई है कि वे सिर्फ विपक्षी नेताओं के यहां छापे मारते हैं और उन्हीं पर कार्रवाई करते हैं। इस नए राजनीतिक ट्विस्ट से एजेंसियों की साख और खराब होगी। विपक्षी पार्टियों को जनता के बीच अपने को पाक साफ दिखाने का एक तरीका इसमें मिल गया है। यह अलग बात है कि भाजपा जिनको प्रस्ताव दे रही है, वे सचमुच टूट जा रहे हैं और भाजपा के साथ चले जा रहे हैं। जैसे महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे शिव सेना के 40 विधायकों के साथ भाजपा में चले गए। उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल ने रिटायर कर्नल अजय कोठियाल को अपना मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाया था और चुनाव के बाद कोठियाल भाजपा में चले गए।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
indus water treaty

सिंधु जल समझौते पर UN पहुंचा पाकिस्तान, भारत ने की ऐसी बेइज्जती

September 23, 2026
Load More

आरोप लगाने वाले दोनों नेता सिसोदिया और राउत यह नहीं बता रहे हैं कि भाजपा में से किस ने प्रस्ताव दिया था। सूत्रों के हवाले से आप नेताओं ने मीडिया में खबर चलवाई है कि भाजपा ने फोन किया था। सवाल है कि क्या किसी ने फोन पर कहा कि ‘हेलो मैं भाजपा बोल रहा हूं’? आरोप लगाया है तो फोन करने वाले का नाम बताना चाहिए। इसका कोई मतलब नहीं है कि नाम सही समय पर बताएंगे। झारखंड में सत्तापक्ष के एक विधायक ने प्रलोभन देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर भी मुकदमा दर्ज कराया है। सिसोदिया को भी प्रलोभन देने वाले पर मुकदमा दर्ज कराना चाहिए और कार्रवाई की मांग करनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
India

किस कीमत पर हो सकता है India बदलकर भारत?

September 6, 2023
NEET UG

NEET UG 2024 : नहीं रुकेगी काउंसलिंग, नतीजों पर गंभीर सवाल!

June 11, 2024
sheikh hasina

शेख़ हसीना का बड़ा दावा, 2024 का छात्र आंदोलन नहीं था शांतिपूर्ण, बताया संगठित राजनीतिक साज़िश

August 5, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.