Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

अब QR कोड स्कैन करने का झंझट खत्म, अब फोन टैप करते ही होगा पेमेंट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 12, 2026
in गैजेट्स
A A
UPI
22
SHARES
741
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अब UPI से पेमेंट करना और भी आसान हो गया है। UPI Tap & Pay फीचर लॉन्च हो गया है, जिसकी मदद से कई जगहों पर पेमेंट करने के लिए QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूजर सिर्फ अपने फोन को पेमेंट मशीन या NFC वाले टैग के पास टैप करके पेमेंट शुरू कर सकता है। जानिए कैसे काम करेगा या और आपको क्या करना होगा?

QR कोड के बिना पेमेंट कैसे होता है?

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

WhatsApp एंड्रॉयड में 3 साल बाद फिर बड़ा बदलाव! एकदम नया होने वाला है डिज़ाइन

October 1, 2026
IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
TRAI

लाने होंगे सस्ते रिचार्ज प्लान! TRAI ने Jio, Airtel और Vi को दिया बड़ा आदेश

September 23, 2026
ai data lab

इंसानों के काबू से बाहर हो रहा है AI?

September 19, 2026
Load More

जब किसी दुकान के पेमेंट डिवाइस, NFC टैग या UPI-सपोर्टेड साउंडबॉक्स में NFC सुविधा होती है, तो फोन उसे टैप करके पहचान सकता है। Google Pay के मुताबिक Tap & Pay का इस्तेमाल NFC टैग, NFC वाले QR स्टिकर और NFC सपोर्ट करने वाले Smart Soundbox जैसे मर्चेंट डिवाइस के साथ किया जा सकता है। यानी QR कोड यहां जरूरी नहीं है। पेमेंट रिसीवर की पहचान NFC के जरिए होती है।

UPI Tap And Pay कैसे काम करता है?

मान लीजिए आप किसी दुकान पर ₹300 का सामान खरीदते हैं। सामान्य QR पेमेंट में आप कैमरा खोलकर QR स्कैन करते, दुकानदार का नाम देखते और फिर पेमेंट करते हैं। Tap & Pay में तरीका थोड़ा अलग है। सबसे पहले UPI ऐप खोलकर Tap & Pay विकल्प चुनना होता है। इसके बाद पेमेंट की रकम दर्ज की जाती है। फिर फोन को दुकानदार के NFC वाले डिवाइस के पास टैप करना होता है।

₹500 तक के पेमेंट बिना पिन के हो सकते

UPI Tap & Pay में UPI Lite इस्तेमाल करने वालों के लिए छोटा पेमेंट और आसान हो सकता है। Google Pay के मुताबिक अगर UPI Lite में बैलेंस है तो ₹500 तक के पेमेंट में UPI Lite अपने आप इस्तेमाल हो सकता है और UPI PIN की जरूरत नहीं पड़ती। हालांकि इसके लिए UPI Lite पहले से एक्टिव होना चाहिए और उसमें बैलेंस भी होना चाहिए।

क्या हर फोन में चलेगा UPI Tap And Pay?

नहीं। इसके लिए फोन में NFC सपोर्ट होना जरूरी है। Google Pay के अनुसार UPI Tap & Pay इस्तेमाल करने के लिए NFC वाला Android फोन चाहिए। अगर आपके फोन में NFC हार्डवेयर नहीं है तो आप QR स्कैन करके सामान्य UPI पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन Tap & Pay का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

UPI Tap and Pay और QR Payment में क्या अंतर?

दोनों में पैसा UPI के जरिए ही जाता है, लेकिन पेमेंट शुरू करने का तरीका अलग है। QR Payment: फोन का कैमरा खोलें → QR स्कैन करें → पेमेंट की जानकारी देखें → पेमेंट करें। Tap & Pay: UPI में Tap & Pay चुनें → रकम डालें → फोन को NFC डिवाइस पर टैप करें → पेमेंट पूरा करें।

UPI Tap And Pay से पेमेंट कैसे करें?

Step 1: UPI Tap and Pay से पेमेंट करने के लिए सबसे पहले फोन में NFC ऑन करना होगा। इसके बाद अगर दुकान की पेमेंट मशीन या NFC टैग पर Tap & Pay की सुविधा है, तो फोन को उसके पास टैप करें। इसके बाद UPI ऐप में पेमेंट की रकम चेक करें और जिस बैंक अकाउंट से पैसे भेजने हैं, उसे चुनें।

Step 2: जरूरत पड़ने पर UPI PIN डालकर पेमेंट कन्फर्म करें। कुछ ही सेकंड में पेमेंट पूरा हो जाएगा। यानी इसमें QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं, बस फोन को NFC वाली मशीन या टैग पर टैप करें और पेमेंट करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
भारत के भगौड़े

भारत के वो 7 भगौड़े जिसे लाने के लिए अब भी सरकार कर रही है संघर्ष!

March 25, 2023
Western Coalfields Limited

वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड में विक्रेता विकास कार्यक्रम संपन्न

July 13, 2024
NITIN NABIN

PM मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन ने बदली बांकीपुर की तस्वीर : नितिन नवीन

July 28, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.