Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

99.2% मोबाइल भारत में बने, डिस्प्ले-बैटरी के लिए विदेश पर निर्भर देश

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 15, 2026
in गैजेट्स
A A
Smartphone
23
SHARES
754
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: नीति आयोग ने गुरुवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल फोन बनाने के लिए शुरू की गई सरकार की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना काफी सफल रही है। इस योजना से देश में मोबाइल फोन का उत्पादन और निर्यात तेजी से बढ़ा। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में मोबाइल बनाने वाली फैक्ट्रियों की संख्या 2 से बढ़कर करीब 300 हो गई है। वहीं देश में बिकने वाले 99.2% मोबाइल फोन अब भारत में ही बनाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोबाइल फोन बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स अब भी विदेशों से मंगाए जा रहे हैं। नीति आयोग ने गुरुवार को यह रिपोर्ट जारी की। इसे भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), अहमदाबाद के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसमें मार्च 2026 तक 14 PLI योजनाओं की समीक्षा की गई है।

इन्हें भी पढ़े

Mobile data

स्मार्टफोन 3-4 साल में स्लो क्यों होने लगता है? क्या नया फोन खरीदना जरूरी है?

November 14, 2026
BSNL

BSNL का फ्रीडम ऑफर फिर हुआ एक्सटेंड, 1 रुपये में SIM कार्ड समेत कई बेनिफिट्स

November 12, 2026
Internet

इंटरनेट पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! Google, OpenAI, Amazon सब अलर्ट

October 24, 2026
whatsapp

फोन से निकला सिम तो WhatsApp नहीं चलेगा? समझें पूरा खेल क्या है

October 23, 2026
Load More

4 क्षेत्रों में शामिल है यह योजना

रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल फोन बनाने की योजना चार क्षेत्रों में शामिल है। सभी क्षेत्रों में निवेश, उत्पादन, रोजगार और निर्यात के सभी लक्ष्यों पर अच्छी प्रगति की है। इस योजना के तहत 20,580 करोड़ रुपए का निवेश आया। वहीं 11.61 लाख करोड़ रुपए का उत्पादन हुआ. इसी के साथ योजना से तकरीबन 1.69 लाख लोगों को रोजगार भी मिला।

सरकार ने इस योजना के तहत कंपनियों को 19,091 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। यह योजना के लिए तय 34,193 करोड़ रुपए के बजट का करीब 56% है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मोबाइल फोन का निर्यात वित्त वर्ष 2020-21 में 22,868 करोड़ रुपए था। यह वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर करीब 2 लाख करोड़ रुपए हो गया। इस दौरान मोबाइल फोन का आयात 77% घटा।

मोबाइल पार्ट्स के लिए अब भी दूसरे देशों पर निर्भरता

रिपोर्ट में योजना की कुछ कमियों का भी जिक्र किया गया है। इसके अनुसार, भारत में मोबाइल फोन बनाने का काम काफी हद तक विदेशों से आने वाले पार्ट्स को जोड़ने पर आधारित है। डिस्प्ले, बैटरी और सर्किट बोर्ड जैसे कई जरूरी पार्ट्स अब भी बाहर से मंगाए जाते हैं।

बता दें कि योजना में कंपनियों के लिए भारत में बने पार्ट्स का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं किया गया था। इसका फायदा बड़ी विदेशी कंपनियों को भी मिला। रिपोर्ट में बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बनाने की योजना में उम्मीद के मुताबिक प्रगति नहीं हुई है। इसमें केवल एक ही कंपनी को प्रोत्साहन राशि मिली।

IT हार्डवेयर योजना की रफ्तार धीमी

लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर और सर्वर बनाने की PLI योजना अभी शुरुआती दौर में है। रिपोर्ट के अनुसार, इसके पहले चरण से उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले हैं। कंपनियों को औसतन करीब 2 फीसदी प्रोत्साहन राशि मिल रही थी। यह विदेशी कंपनियों को भारत में उत्पादन शुरू करने के लिए आकर्षित करने के लिए काफी नहीं थी।

मार्च 2026 तक इस योजना में 908 करोड़ रुपए का निवेश आया। इससे 21,853 करोड़ रुपए का उत्पादन हुआ और 4,859 लोगों को रोजगार मिला। अब तक केवल चार कंपनियों को 98 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि मिली है। यह योजना के कुल 17,000 करोड़ रुपए के बजट का सिर्फ 0.57% है।

सरकार ने शुरू की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग योजना

बता दें कि मोबाइल फोन बनाने की पुरानी PLI योजना की अवधि 31 मार्च को खत्म हो गई है। इसके बाद जुलाई में केंद्रीय कैबिनेट ने 62,500 करोड़ रुपए की नई मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग योजना को मंजूरी दी है।

इसका मकसद भारत में बने पार्ट्स का इस्तेमाल बढ़ाना और देश में अपने मोबाइल ब्रांड तैयार करना है। रिपोर्ट के अनुसार, नई योजना के जरिए मोबाइल निर्माण में भारत की घरेलू हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

क्या केरल में भाजपा को अपनाएंगे ईसाई?

April 12, 2023
संविधान

भारतीय संदर्भ में सेकुलरवाद और समाजवाद की व्याख्या

December 2, 2024
weapons of mass destruction wmd

पाकिस्तान का WMD प्रोग्राम… अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट ने खोली पोल, भारत के लिए बढ़ता खतरा !

May 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दुनिया की अर्थव्यवस्था पर समुद्री रास्तों का कब्जा, क्या इस बदलते खेल में भारत बनेगा नई महाशक्ति?
  • रेलवे 60 दिन पहले टिकट बुकिंग के नियम में कर सकता है बदलाव!
  • 45 की उम्र से पहले चाहते हैं रिटायरमेंट? बचत और निवेश के ये 3 फॉर्मूले करेंगे मदद

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.