Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

अब Google Chrome में नहीं पकड़ पाएगा कोई आपकी असली Location!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 10, 2026
in गैजेट्स
A A
Google Chrome
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: मोबाइल यूजर्स की प्राइवेसी को और मजबूत बनाने के लिए Google ने Chrome ब्राउज़र में एक नया फीचर जोड़ दिया है. इस अपडेट के बाद एंड्रॉयड यूजर्स अब वेबसाइट्स से अपनी सटीक लोकेशन छुपा सकेंगे. यानी जब कोई वेबसाइट लोकेशन एक्सेस की अनुमति मांगेगी, तब यूजर के पास यह फैसला करने का विकल्प होगा कि वह अपनी असली GPS लोकेशन शेयर करना चाहता है या सिर्फ अनुमानित लोकेशन.

अब तक होता यह था कि जैसे ही कोई यूजर वेबसाइट को लोकेशन परमिशन देता था, वेबसाइट को उसकी बिल्कुल सही लोकेशन मिल जाती थी. इससे कई बार प्राइवेसी को लेकर चिंता बढ़ जाती थी क्योंकि कई वेबसाइट्स जरूरत से ज्यादा लोकेशन डेटा ट्रैक करती थीं. लेकिन नए अपडेट के बाद Chrome यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देगा और वे अपनी लोकेशन को सीमित तरीके से शेयर कर पाएंगे.

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

WhatsApp एंड्रॉयड में 3 साल बाद फिर बड़ा बदलाव! एकदम नया होने वाला है डिज़ाइन

October 1, 2026
IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
TRAI

लाने होंगे सस्ते रिचार्ज प्लान! TRAI ने Jio, Airtel और Vi को दिया बड़ा आदेश

September 23, 2026
ai data lab

इंसानों के काबू से बाहर हो रहा है AI?

September 19, 2026
Load More

Google के अनुसार कई वेबसाइट्स को सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए लोकेशन चाहिए होती है. उदाहरण के तौर पर मौसम, लोकल न्यूज या आसपास की सामान्य जानकारी दिखाने वाली साइट्स को हर बार यूजर की सटीक लोकेशन की जरूरत नहीं होती. ऐसे मामलों में अब यूजर्स Approximate Location यानी अनुमानित लोकेशन शेयर कर सकेंगे. इससे वेबसाइट को केवल क्षेत्र की जानकारी मिलेगी लेकिन यूजर की सही जगह का पता नहीं चल पाएगा.

हालांकि कंपनी ने यह भी साफ किया है कि कुछ सेवाओं में रियल टाइम और सटीक लोकेशन जरूरी रहेगी. जैसे अगर कोई व्यक्ति नेविगेशन इस्तेमाल कर रहा है, टैक्सी बुक कर रहा है, फूड डिलीवरी मंगवा रहा है या फिर आसपास ATM और ऑफिस जैसी जगहें खोज रहा है तो वहां Precise Location का विकल्प काम आएगा. यानी यूजर्स जरूरत के हिसाब से खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें कौन-सी लोकेशन शेयर करनी है.

Google का कहना है कि इस नए फीचर का मकसद यूजर्स की डिजिटल प्राइवेसी को बेहतर बनाना है. आज के समय में कई वेबसाइट्स लोकेशन डेटा का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करती हैं जिससे पर्सनल जानकारी लीक होने का खतरा बढ़ सकता है. नया Approximate Location फीचर इसी समस्या को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

फिलहाल यह फीचर मोबाइल यूजर्स के लिए जारी किया गया है लेकिन कंपनी ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में इसे Chrome के डेस्कटॉप वर्जन में भी जोड़ा जाएगा.

इसके साथ ही Google डेवलपर्स के लिए नए APIs पर भी काम कर रहा है ताकि वेबसाइट्स यह समझ सकें कि उन्हें यूजर की सटीक लोकेशन चाहिए या केवल अनुमानित जानकारी ही पर्याप्त है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था के बीच क्या चीन का खेल हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा

August 20, 2023
Rachna Vishwa Apartment

रचना विश्व अपार्टमेंट ने ईको फ्रेंडली गणेशजी का हर्षोल्लास के साथ किया विसर्जन

September 18, 2024
दीपदान कर श्रद्धांजलि

विश्राम घाट में दीपदान कर आतंकवाद पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि!

April 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.