Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अब सनातन पर बिगड़े डीएमके नेता के बोल, कुष्ठ और HIV से कर दी तुलना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 7, 2023
in राष्ट्रीय
A A
डीएमके नेता ए.राजा
21
SHARES
688
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : उदयनिधि के सनातन विवाद को डीएमके नेता ए.राजा ने भड़का दिया है। उन्होंने सनातन धर्म की तुलना कुष्ठ और एचआईवी जैसे रोगों से करते हुए कहा कि इसे समाज से हटाना जरूरी है। ए. राजा ने यह बयान कांग्रेस और वामपंथियों नेताओं की मौजूदगी में दिया। मंच पर मौजूद नेताओं ने भी राजा का समर्थन किया।

अब ए राजा ने सनातन का किया विरोध

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

चेन्नई : सनातन विवाद में उदयनिधि स्टालिन के बयान से उठा तूफान अभी शांत नहीं हुआ है। इससे पहले डीएमके के अन्य नेता ए. राजा ने सनातन की तुलना एचआईवी और कुष्ठ से कर विवाद को हवा दे दी है। ए. राजा मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। ए. राजा के बयान के बाद से बीजेपी ने डीएमके की आलोचना की है। बीजेपी मीडिया सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर तंज कसा है कि यह कांग्रेस के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A. गठबंधन का असली चरित्र है। इंडिया वाले सोचते हैं कि हिंदुओं को अपमानित करना ही चुनाव जीतने का एकमात्र तरीका है। क्या मुंबई मीटिंग में ये तय हुआ था?

डीएमके नेता ने सनातन धर्म पर विवादित बयान बुधवार को चेन्नई में दिया। विश्वकर्मा योजना के विरोध के लिए पार्टी की ओर से आयोजित एक सभा में कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन को सिर्फ मलेरिया, डेंगू और कोरोना की तरह खत्म करने की बात कही थी, क्योंकि वह विनम्र थे। मलेरिया और डेंगू के साथ कोई सामाजिक कलंक नहीं जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मलेरिया और डेंगू से लोगों को घिन नहीं आती है, जबकि कुष्ठ रोग और एचआईवी को एचआईवी को घृणा की दृष्टि से देखा जाता है। सनातन धर्म कोएचआईवी और कुष्ठ रोग जैसी बीमारी की तरह देखा जाना चाहिए। अपने भाषण में उन्होंने सनातन धर्म की टिप्पणी करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया।

मोदी-शाह को बहस की चुनौती

डीएमके नेता ए. राजा ने कहा कि अगर पीएम मोदी ने सनातन धर्म का पालन किया था, तो उन्हें विदेश नहीं जाना चाहिए था क्योंकि एक अच्छे हिंदू को समुद्र पार नहीं करना चाहिए। ए. राजा ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बहस की चुनौती दी। र्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली में मोदी और शाह एक करोड़ लोगों को इकट्ठा करें और अपने शंकराचार्यों को लाएं। मैं वहां अंबेडकर और पेरियार की लिखी किताबें लेकर आऊंगा। जब ए. राजा सनातन पर टिप्पणी कर रहे थे, तब मंच पर तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस अलागिरी, एमडीएमके प्रमुख वाइको और सीपीएम और सीपीआई नेता मौजूद थे।

सनातन विवाद पर पीएम मोदी ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने पार्टी के नेताओं को सनातन धर्म पर की टिप्पणियों पर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के इस बयान से I.N.D.I.A. के नेताओं ने आलोचना की है, जबकि बीजेपी हमलावर है। हालांकि गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने अपने बेटे की ओर से सफाई दी। उन्होंने कहा कि उदयनिधि का इरादा किसी की भावना को आहत करने का नहीं था। तमिनलाडु में इस मुद्दे पर बीजेपी और डीएमके के बीच पोस्टर वॉर चल रहा है। खुद उदयनिधि ने पार्टी कार्यकर्ताओं को खुली चिट्ठी लिखकर सफाई दी थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Gyanvapi

250 से ज्यादा सबूत फिर भी ज्ञानवापी सर्वे की रिपोर्ट में देरी क्यों? सामने आई बड़ी वजह

November 17, 2023
pm modi mohan bhagwat

मोदी क्यों नहीं चलते भागवत की राह?

October 15, 2022
Pandit Haridatt Sharma Foundation

‘पंडित हरिदत्त शर्मा फाउंडेशन’ ने डॉ. मीनू बल को उनके अनुकरणीय कार्य के लिए किया सम्मानित

March 10, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.