Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अब यात्रियों को नहीं ठग पाएंगे फर्जी वेंडर्स… भारतीय रेलवे ने शुरू की यह मुहिम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 9, 2025
in राष्ट्रीय
A A
Railways
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वाराणसी : भारतीय रेलवे में सफर के दौरान अक्सर यात्रियों की शिकायतें सामने आती हैं कि फर्जी और अवैध वेंडर्स उन्हें ठग लेते हैं. इसी समस्या को खत्म करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से एक नई मुहिम की शुरुआत की है.

इस पहल के तहत सभी लाइसेंसी वेंडर्स को रेलवे की ओर से QR कोड बेस्ड आईडी कार्ड जारी किए जा रहे हैं. इन आईडी कार्ड्स में वेंडर की बड़ी फोटो, नाम, पता, ब्लड ग्रुप और एक यूनिक QR कोड शामिल है. यात्री अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन करके वेंडर की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

इन्हें भी पढ़े

vande bharat

नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक

October 8, 2026
नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
Internet

भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट, 268 रुपये से 8 रुपये प्रति जीबी हुआ डेटा

October 8, 2026
interest rates

भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!

October 8, 2026
Load More

वाराणसी से शुरू हुई पहल
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर अब तक 20 वेंडर्स को QR कोड वाले आईडी कार्ड जारी किए जा चुके हैं. शेष लगभग 70 वेंडर्स को भी जल्द ही आईडी कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें से 25 वेंडर्स की प्रक्रिया वर्तमान में जारी है. रेलवे की इस योजना के तहत रेल कोच रेस्टोरेंट, वेलकम लाउंज, AC वेटिंग रूम, प्लेटफॉर्म 8-9 और प्लेटफॉर्म 4-5 के स्टाल्स पर कार्य शुरू हो चुका है.

अब वेंडर की पहचान आसान
मुंबई से वाराणसी आए यात्री राकेश ने अपने परिवार के साथ रेल कोच रेस्टोरेंट में भोजन करते समय एक वेंडर के आईडी कार्ड पर QR कोड देखा. उन्होंने मोबाइल से कोड स्कैन किया और पाया कि वेंडर का नाम श्रीकांत है, जो आईडी कार्ड पर लिखे नाम से मेल खाता है.

राकेश ने कहा,“यह रेलवे की बहुत अच्छी पहल है. अब हमें वेंडर की पहचान में कोई दिक्कत नहीं होगी. यात्रियों को सुरक्षित और सही जानकारी मिलेगी. ऐसी सुविधा देश के सभी रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में होनी चाहिए.” एक अन्य यात्री अभिषेक ने भी कहा कि इस कदम से यात्रियों के मन में वेंडर्स को लेकर जो भ्रम था, वह अब खत्म हो जाएगा.

वेंडर्स की खुशी: “पहचान हुई पुख्ता”
रेल कोच रेस्टोरेंट में काम करने वाले वेंडर्स श्रीकांत और अजीत ने कहा कि नए आईडी कार्ड से उनकी पहचान पारदर्शी हो गई है. अजीत ने बताया, “अब यात्री हमारे QR कोड स्कैन करके हमारे बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. हमें भी खुशी है कि हमारी पहचान रेलवे द्वारा प्रमाणित हो गई है.”

फर्जी वेंडर्स पर लगेगी रोक
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि पहले लाइसेंसी वेंडर्स अलग-अलग प्रकार के आईडी कार्ड बनवा लेते थे. किसी में फोटो साफ नहीं होती थी, तो किसी में पता गलत होता था. रेलवे बोर्ड के नए सर्कुलर के बाद QR कोड वाले यूनिफॉर्म आईडी कार्ड की शुरुआत की गई है.

अर्पित गुप्ता ने कहा, “नए आईडी कार्ड्स में वेंडर की बड़ी फोटो दी गई है ताकि उनकी पहचान तुरंत सत्यापित हो सके. QR कोड स्कैन करते ही वेंडर की पूरी जानकारी यात्री के सामने होगी. इससे फर्जी आईडी कार्ड्स और अवैध वेंडर्स पर लगाम लगेगी.” उन्होंने बताया कि फिलहाल इसकी शुरुआत रेल कोच रेस्टोरेंट से की गई है. बाकी वेंडर्स को भी पुलिस वेरिफिकेशन के बाद आईडी कार्ड जारी कर दिए जाएंगे.

भारतीय रेलवे की यह नई पहल यात्रियों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए एक बड़ा कदम है. QR कोड बेस्ड आईडी कार्ड से न केवल फर्जी वेंडर्स पर रोक लगेगी, बल्कि यात्री भी सही जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. रेलवे ने संकेत दिए हैं कि इस योजना को देश के अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी जल्द लागू किया जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
internet ban

कितना प्रभावी होता है इंटरनेट पर प्रतिबंध?

June 24, 2023
WCL

वेकोलि के दो दिवसीय दौरे पर रहे कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष श्री बी. साईंराम

January 13, 2026
israel-iran war

इजरायल-ईरान संघर्ष में भारत किसके साथ, क्या हैं चुनौतियां!

June 14, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.