Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अब होगा असली बवाल! Su-57 खरीदने को IAF तैयार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 28, 2025
in राष्ट्रीय
A A
su-57 india
16
SHARES
533
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: इंडियन एयरफोर्स आखिरकार 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान की खरीद पर फाइनल मुहर लगाने को तैयार है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायुसेना रूसी 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई Su-57 को एक ‘स्ट्राइक प्लेटफॉर्म’ के रूप में देख रही है, यानी एक ऐसा विमान जो दुश्मन के क्षेत्र में गहराई तक घुसकर हमला करने में सक्षम हो. इसके साथ ही, IAF की नजर अब रूस की घातक ‘किंझाल’ (Kinzhal) हाइपरसोनिक मिसाइल को Su-57 के साथ इंटीग्रेट करने पर है. अगर यह योजना सफल होती है, तो IAF को दुश्मन के एयर डिफेंस को चकमा देते हुए अभूतपूर्व गति से हमला करने की क्षमता मिलेगी, जो क्षेत्रीय सुरक्षा संतुलन को पूरी तरह से बदल देगा.

क्या है सुखोई Su-57?

इन्हें भी पढ़े

Kharge and Jairam Ramesh

राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश

February 13, 2026
Naravane's book

72 साल पुराना कानून और नरवणे की किताब… आर्मी रूल-1954 में क्या है प्रावधान?

February 13, 2026
raghav chadha

जवाबदेही का बिगुल: ‘राघव चड्ढा ने संसद में उठाई ‘राइट टू रिकॉल’ से महंगाई तक की आवाज’

February 13, 2026
patanjali foods

पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका

February 12, 2026
Load More

सुखोई Su-57 रूस का 5वीं पीढ़ी का स्टील्थ (Stealth) लड़ाकू विमान है. भारत पहले इस विमान के संयुक्त विकास कार्यक्रम से बाहर निकल गया था, लेकिन IAF अब इस जेट को एक अलग भूमिका में देख रही है. IAF का मानना है कि Su-57 को एयर सुपीरियॉरिटी फाइटर के बजाय डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट यानी गहराई तक मार करने वाला हमलावर विमान के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका मुख्य कारण है इसकी बड़ी आंतरिक हथियार बे और सुपरक्रूज क्षमता है.

किंझाल मिसाइल होगी इंटीग्रेट

इस प्लानिंग को और मजबूत करने वाली बात है रूसी ‘किंझाल’ मिसाइल. किंझाल एक एयर-लॉन्च हाइपरसोनिक मिसाइल है, जो मैक 10 यानी आवाज की स्पीड से करीब 10 गुना की अविश्वसनीय स्पीड से उड़ने में सक्षम है और 2,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है.

किंझाल की यह क्षमता इसे दुश्मन के किसी भी वर्तमान एयर डिफेंस सिस्टम के लिए लगभग अजेय बना देती है. IAF का लक्ष्य Su-57 की स्टील्थ ताकत का इस्तेमाल करके दुश्मन के रडार को चकमा देना और फिर किंझाल की हाइपरसोनिक स्पीड का इस्तेमाल करके अचूक और बेहद तेज हमला करना है.

भारत के लिए स्ट्राइक प्लेटफॉर्म?

Su-57 की स्टील्थ (रडार से बचने की) विशेषता इसे दुश्मन के हवाई क्षेत्र में अज्ञात रूप से घुसपैठ करने की ताकत देगी, जो डीप स्ट्राइक मिशन के लिए सबसे जरूरी है. 5वीं पीढ़ी के जेट्स में हथियारों को अंदर रखने के लिए खास जगह होती है. इससे मिसाइलें बाहर से नहीं दिखतीं, जिससे स्टील्थ बरकरार रहती है. Su-57 की यह बे किंझाल जैसी बड़ी मिसाइल को इंटीग्रेट करने की गुंजाइश देती है. इतना ही नहीं, Su-57 सुपरक्रूज यानी बिना आफ्टरबर्नर के सुपरसोनिक गति से उड़ने की क्षमता में सक्षम है, जो इसे जल्दी से लक्ष्य तक पहुंचने और तेजी से वापसी करने में मदद करता है.

किंझाल मिसाइल की घातक ताकत

किंझाल की मैक 10 की गति इसे दुनिया की सबसे तेज मिसाइलों में से एक बनाती है. इतनी तेज गति के कारण दुश्मन को जवाबी कार्रवाई करने का समय ही नहीं मिलता. इतना ही नहीं 2,000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के साथ, किंझाल भारत को चीनी और पाकिस्तानी सीमा में गहराई तक स्थित महत्वपूर्ण लक्ष्यों को निशाना बनाने की क्षमता देगी.

ऐसे में, Su-57 पर किंझाल का इंटीग्रेशन IAF को दोहरा लाभ देगा. पहला, स्टील्थ के जरिए रडार से बचना, और दूसरा, हाइपरसोनिक स्पीड के जरिए एयर डिफेंस को मात देना.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
opposition to unite

विपक्ष की अपनी ढफली, अपना राग!

February 1, 2023
Allahabad High Court

मंदिरों को आईना दिखाता इलाहाबाद हाई कोर्ट

September 10, 2024
India-France

परमाणु पनडुब्बी, फाइटर जेट इंजन… फ्रांस ने भारत को दिया बड़ा ऑफर

September 22, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एक-दो नहीं, 4-4 बिल के जरिए H-1B पर अटैक कर रहा अमेरिका ?
  • राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश
  • चीन को दबाने के लिए अमेरिका को चाहिए भारत का साथ?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.