Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

अब पौराणिक मंदिरों के दर्शन कराएगी यहां की सरकार, प्लान है तैयार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 9, 2022
in राज्य
A A
यमराज के मंदिर himachal
26
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: पिछले कुछ सालों में उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक तीर्थाटन को लेकर लोगों का बहुत क्रेज देखने को मिला है. केवल सीजन में ही नहीं बल्कि ऑफ सीजन में भी अब पर्यटक और श्रद्धालु उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं. खासतौर से चारधाम यात्रा में कपाट बंद होने के बाद प्रदेश में मौजूद उन मंदिरों में जो कि शीतकालीन मौसम में भी खुले रहते हैं, वहां पर शीतकालीन यात्रा की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. यही वजह है कि शीतकाल में उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इन मंदिरों में के दर्शन को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है.

शीतकाल में बाबा केदार की डोली के दर्शन के लिए आते हैं श्रद्धालु: बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा की अपार संभावनाएं हैं. जिस पर प्रदेश सरकार लगातार प्रयत्नशील है. उन्होंने बताया कि शीतकाल के दौरान बाबा केदारनाथ के गद्दी स्थल या फिर जहां पर भगवान केदारनाथ की डोली रखी जाती है और पूजा होती है वह उखीमठ में मौजूद ओंकारेश्वर मंदिर है. केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उखीमठ में स्थित इस ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार की डोली के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. लेकिन केदारनाथ धाम जैसा भव्य मंदिर परिसर ना होने के चलते उखीमठ मंदिर में वह भव्यता नहीं है. इसे देखते हुए उखीमठ में मौजूद ओंकारेश्वर मंदिर के विकास का प्लान तैयार किया जा रहा है.

इन्हें भी पढ़े

getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

BHU में जाति पूछकर सपा नेता ने ब्राह्मण छात्र को थप्पड़ मारा, केस दर्ज

April 2, 2026
aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Load More

उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर सहित कई मंदिरों को बनाया जाएगा भव्य: बदरी केदार मंदिर समिति का कहना है कि उखीमठ में मौजूद पौराणिक ओंकारेश्वर मंदिर और कोठा भवन मंदिर के जीर्णोद्धार और परिसर को विकसित करने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है. उखीमठ में मौजूद इस पूरे मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के लिए पहले चरण और दूसरे चरण की डीपीआर तैयार की जा चुकी हैं. अजेंद्र अजय ने बताया कि पहले चरण की डीपीआर 7 करोड़ की है. दूसरे चरण में 12 करोड़ की डीपीआर प्रस्तावित है. वहीं इसके बाद तीसरे चरण में मंदिर परिसर के बाहर पार्किंग और अन्य सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस पूरी प्लानिंग को लेकर जहां एक तरफ राज्य और केंद्र सरकार धनराशि प्रदान कर रही हैं, तो वहीं मंदिर समिति दानदाताओं से भी संपर्क में है. साथ ही उन्होंने बताया कि यदि सब कुछ सामान्य रहा तो जनवरी माह में यह निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा.

जोशीमठ के नृसिंह मंदिर में पार्किंग का प्लान: वहीं उखीमठ के अलावा जोशीमठ में मौजूद नृसिंह मंदिर में भी पुनर्निर्माण के कार्य होने हैं. यहां पर मंदिर परिसर का भव्य निर्माण पहले ही किया जा चुका है. परिसर के बाहर वाहनों को पार्क करने के लिए एक व्यवस्थित पार्किंग बनाने के लिए प्लानिंग की जा रही है. इसके लिए लगातार मंदिर समिति द्वारा प्रयास किया जा रहा है. जिसको लेकर शासन स्तर पर भी पत्राचार किया जा रहा है.

वेडिंग डेस्टिनेशन त्रिजुगी नारायण मंदिर के लिए केंद्र ने मांगा प्रस्ताव: वहीं इसके अलावा भगवान शिव और पार्वती के विवाह स्थल त्रिजुगी नारायण मंदिर अभी शीतकालीन यात्रा के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बन सकता है. जिसको लेकर लगातार योजना बनाई जा रही है. मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि त्रिजुगी नारायण मंदिर का महत्व बेहद पौराणिक और ऐतिहासिक है. भगवान शिव और पार्वती के इस पौराणिक विवाह स्थल पर केवल देसी ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आ रहे हैं. यह पिछले कुछ सालों में एक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हुआ है. हालांकि यहां पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं या फिर पर्यटकों के लिए उस तरह की व्यवस्थाएं नहीं हैं, कि एक अच्छा आयोजन यहां पर किया जा सके.

मंदिर समिति ने बताया कि नारायण मंदिर परिसर बेहद छोटा है तो वहीं मंदिर भी जीर्ण शीर्ण अवस्था में है. उन्होंने बताया कि त्रिजुगी नारायण मंदिर में कई व्यवस्थाएं सुधारी जानी हैं. वहीं एक बड़ा मंदिर परिसर भी वहां पर बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसको लेकर के काम प्रोग्रेस में है. उन्होंने कहा कि त्रिजुगी नारायण मंदिर के जीर्णोद्धार और भव्य मंदिर परिसर बनाने को लेकर के उनकी केंद्रीय पर्यटन मंत्री से चर्चा हुई है. केंद्र सरकार ने इस संबंध में सरकार के माध्यम से प्रस्ताव भेजने की बात कही है. यह प्रस्ताव भेजा भी जा चुका है. साथ ही मंदिर समिति को उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कुछ सकारात्मक निर्णय आएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
कैबिनेट मंत्री एके शर्मा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने ब्रज में विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

July 19, 2025
Uttar Pradesh vidhansabha chunav

भ्रष्टाचार, विकास योजनाएं और भारत के गांव

September 19, 2025
India air defense

S-400, पृथ्वी, आकाश…भारत का अभेद्य रक्षा कवच, जिससे टकराने की हिम्मत किसी की नहीं !

May 8, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.