Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

NEET UG: मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की नई प्लानिंग पर काम कर रही NTA!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 23, 2025
in राष्ट्रीय
A A
NEET
17
SHARES
577
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली:  देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG में भी रिफॉर्म्स की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) सुधारों के रोडमैप पर काम कर रही है। पिछले दो वर्षों से नीट को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। इसी को देखते हुए मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सुधारों की शुरुआत की जा रही है। छात्रों, टीचर्स, पैरंट्स, विशेषज्ञों से राय ली जाएगी कि क्या मेडिकल एग्जाम को भी पेन एंड पेपर मोड से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शिफ्ट किया जा सकता है।

नीट यूजी में 23 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स आवेदन करते हैं और हाजिरी भी 96 से 97 प्रतिशत तक रहती है। देश के इस बड़े एग्जाम को क्या सीबीटी मोड में लाया जा सकता है, इस पर फीडबैक बहुत अहम होगा।

इन्हें भी पढ़े

javelin missile

भारत में ही बनेगी जैवलिन मिसाइल, टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स ने किया बड़ा करार

August 31, 2026
India Uranium Deal Uzbekistan

यूरेनियम के पीछे भारत, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब उज्बेकिस्तान से डील के क्या हैं मायने?

August 31, 2026
Post Office

Post Office में एक बार लगाना होगा पैसा, फिर ब्याज से ही छाप लेंगे ₹600000

August 31, 2026
youth India

देश का युवावर्ग ही भारत को एक बार पुनः बनाएगा विश्व गुरु

August 31, 2026
Load More

NEET: क्या है प्लानिंग

  • एनटीए की ओर से नीट परीक्षा में पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए आधार-आधारित प्रमाणीकरण और बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन को भी पूरी तरह से लागू करने की तैयारी है।
  • रीयल-टाइम वीडियो निगरानी, सुरक्षित केंद्रों का विस्तार भी किया जाएगा।
  • एनटीए के सूत्रों का कहना है कि नीट परीक्षा को लेकर फीडबैक प्रक्रिया जल्द ही MyGov प्लेटफॉर्म पर लाइव होगी। इसमें छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और संस्थानों से सुझाव मांगे जाएंगे। छात्रों की राय भी अहम होगी।
  • नीट पर कोई भी फैसला शिक्षा मंत्रालय और इसके तहत आने वाली NTA अकेले नहीं ले सकते हैं। इस परीक्षा को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी भी जरूरी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय देश में मेडिकल एडमिशन की प्रक्रिया देखता है और एनटीए ये मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम को आयोजित करता है।

नीट का क्वेश्चन पेपर भी बदलेगा?
MBBS, BDS जैसे कोर्सेस में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा नीट क्वेश्चन पेपर के पैटर्न, रिजल्ट का विश्लेषण भी किया जा रहा है। विशेष रूप से देखा जा रहा है कि अगर इंजीनियरिंग की तरह नीट को सीबीटी मोड में लाया जाता है तो इसका क्या असर होगा? अभी नीट एक ही दिन एक ही शिफ्ट में पेन एंड पेपर मोड में होता है। जबकि सीबीटी मोड में कई शिफ्ट में एग्जाम होते हैं।

नीट परीक्षा ऑनलाइन मोड में होने से प्रश्नपत्रों की छपाई, परिवहन और स्टोरेज में आने वाले जोखिम खत्म होते हैं। एनटीए के एक अधिकारी ने कहा कि नीट अकेली ऐसी बड़ी राष्ट्रीय परीक्षा है जो अभी भी पेन एंड पेपर मोड में हो रही है। एनटीए ने इंजीनियरिंग और यूनिवर्सिटी एग्जाम में लाइव वीडियो निगरानी का प्रोजेक्ट शुरू किया था। जहां तक नीट की बात है तो 2025 में आधार-बेस्ड बायोमेट्रिक्स लागू करने के प्रयास पूरी तरह से सफल नहीं रहे थे। एनटीए के सूत्रों का कहना है कि लॉजिस्टिक्स एक समस्या है। क्योंकि सेफ सेंटर को चुनना बड़ी चुनौती होता है।

नीट परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद शिक्षा मंत्रालय ने उच्च-स्तरीय राधाकृष्णन समिति का गठन किया था। समिति ने कई सिफारिशें दी थी। जिसमें सुरक्षित सेंटर, वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में गड़बड़ी को रोकने के लिए उपाय करना भी शामिल था। डिजिटल पहचान जांच की सिफारिश की गई थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

खतरा अभी टला नहीं है, भीषण भूकंप यहां दे सकता है दस्तक!

November 5, 2023
circular economy

चक्रीय अर्थव्यवस्था की आवश्यकता क्यों?

July 9, 2024
pm modi

PM मोदी ने उड़ाई पाकिस्तान के झूठ की धज्जियां, बोले-S-400 और मिग-29 पूरी तरह सुरक्षित!

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • संकल्प इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का किया आयोजन!
  • चीन को साधने भारत में अपने जेट भेज रहा जापान, पहली बार हमारे आसमान में गरजेंगे F-2
  • विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप युवाओं को दिया जाए कौशल व भाषा प्रशिक्षण : सीएम धामी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.