Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 25, 2026
in दिल्ली
A A
akshardham temple
17
SHARES
567
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली का स्वामिनारायण अक्षरधाम देश की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय धरोहर के रूप में पूरे विश्वभर में प्रसिद्ध है। 26 मार्च को यह एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। वैश्विक BAPS संस्था के प्रमुख महंतस्वामी महाराज द्वारा तपोमूर्ति श्रीनीलकंठवर्णी (भगवान स्वामिनारायण) की 108 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी।

पंचधातु से निर्मित यह प्रतिमा दुनिया की ऐसी पहली विशाल प्रतिमा है, जो भगवान के कठिन तप को दर्शाते हुए ‘एक चरण’ पर अडिग खड़ी है। इस आयोजन की भव्य तैयारियां जोरों पर है।

इन्हें भी पढ़े

Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Jhandewala Devi Temple

पूर्ण विधि-विधान के साथ झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ स्कन्दमाता की हुई पूजा-अर्चना

March 23, 2026
गिरफ्तार

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

March 22, 2026
Load More

ब्रह्मस्वरूप महंतस्वामी महाराज 19 मार्च को दिल्ली पधारे। उनके स्वागत में 21 मार्च को एक विशिष्ट स्वागत सभा का आयोजन किया गया।

22 मार्च रविवार की सुबह पंचकुला और कुरुक्षेत्र में नवनिर्मित BAPS स्वामिनारायण मंदिरों की मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया और साथ ही स्वामीश्री के सान्निध्य में सभी संतों भक्तों नें फूलों की होली के उत्सव का अद्भुत लाभ लिया। 23 मार्च को आगामी सितम्बर में पेरिस मंदिर में प्रतिष्ठित होनेवाली मूर्ति का पूजन किया गया।

कौन है तपोमूर्ति श्रीनीलकंठवर्णी भगवान?
भगवान श्री स्वामिनारायण ने मात्र 11 वर्ष की आयु में गृह त्याग कर 7 वर्ष तक संपूर्ण भारत में लोक कल्याण के लिए यात्रा की। 12,000 किलोमीटर से भी अधिक की इस कठिन आध्यात्मिक यात्रा में उन्होंने उत्तर में हिमालय, बदरीनाथ-केदारनाथ, कैलाश-मानसरोवर, नेपाल में मुक्तिनाथ, पूर्व में कामाख्या देवी मंदिर, ओडिशा पुरी में जगन्नाथ, दक्षिण में रामेश्वरम, नासिक, पंढरपुर, पश्चिम में द्वारका, आदि तीर्थों को अपनी चरणधूलि से पावन किया। उनकी इस अद्भुत यात्रा के दौरान उन्होंने ‘नीलकंठ वर्णी’ नाम धारण किया।

इस तपोमूर्ति की क्या विशेषता है

  • एक चरण पर अडिग खड़ी रहने वाली यह विश्वभर में संभवत: एकमात्र सबसे विशाल (108 फीट) प्रतिमा है। 8 फीट ऊंचे पृष्ठतल पर इसे स्थापित किया गया है।
  • इसके निर्माण में तकरीबन एक वर्ष का समय लगा और इसका निर्माण पंचधातु से हुआ है, जिसमें मुख्य रूप से कांस्य धातु का उपयोग हुआ है।
  • इसको बनाने में अक्षरधाम के शिल्पी संतों, लगभग पचास जितने कारीगरों साथ ही अन्य स्वयंसेवकों का अहम पुरुषार्थ है।
    पुलहाश्रम (मुक्तिनाथ) में भगवान श्री स्वामिनारायण ने नीलकंठवर्णी के रूप में चार मास तक एक पैर पर खड़े रहकर जो कठिन तपस्या की थी, उसी का मूर्तिमान स्वरूप यहाँ दर्शाया गया है।
  • इसके पीछे का उद्देश्य जन जन में वैश्विक मूल्य जैसे तप, त्याग, मैत्री, करुणा, सुहृद्भाव, मानव सेवा, भक्ति और उपासना आदि को प्रसारित करना है।

श्रीनीलकंठवर्णी मूर्तिप्रतिष्ठा महोत्सव
इस महोत्सव का शुभारंभ 25 मार्च की सुबह ‘श्रीनीलकंठवर्णी विश्व शांति महायज्ञ’ के साथ हुआ। दिल्ली अक्षरधाम के विशाल प्रांगण में षोडशोपचार पूजन विधि द्वारा यह वैदिक अनुष्ठान संपन्न किया गया।

इस विशेष अवसर पर सम्मिलित होने के लिए विश्वभर से यूके, फ्रांस, अफ्रीका, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से संस्था के 300 से अधिक संत पधारे।

महंतस्वामी महाराज ने अक्षरधाम परिसर से संपूर्ण विश्व में एकता की स्थापना और युद्धों की समाप्ति की मंगलकामना की। उन्होंने सभी के बीच सुहृद्भाव और मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए प्रार्थना की तथा आकाश में श्वेत कबूतर उड़ाकर विश्व शांति का संदेश दिया।

26 मार्च के दिन सुबह 06 बजे से मुख्य प्रतिष्ठा विधि का प्रारंभ होगा। तत्पश्चात इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Swami Vivekananda

स्वामी विवेकानंद ने सिद्ध किया की भारत ही विश्वगुरु था और रहेगा!

January 11, 2024
aravalli case

न्याय पंचायत में अरावली पर विमर्श

January 5, 2026
upsc

‘Examination भी नहीं लिख पा रहे…’ UPSC नोटिफिकेशन में गलतियों की भरमार!

February 6, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती
  • हर एक घंटे में 10 मिसाइलों से हमला कर रहा ईरान, इजराइल में भारी तबाही
  • उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.