Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली : प्रतिबंध का शोर पर एकल यूज प्लास्टिक पर नहीं चल रहा किसी का जोर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 13, 2023
in दिल्ली
A A
प्लास्टिक
25
SHARES
844
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : राजधानी में एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) प्रतिबंधित होने के बावजूद बाजारों में धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। सर्दियों के मौसम में होने वाले वायु प्रदूषण में पराली के साथ एसयूपी की भी हिस्सेदारी है।

एसयूपी के प्रतिबंध के एक साल बाद टॉक्सिक लिंक द्वारा ‘भारत में एसयूपी प्रतिबंधः इसकी सफलता का मूल्यांकन’ शीर्षक से अध्ययन किया गया। इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, गुवाहाटी और ग्वालियर में प्रतिबंधित एकल यूज प्लास्टिक उत्पादों का व्यापक उपयोग देखा गया। इसमें उल्लंघन के सर्वाधिक 88 फीसदी मामले दिल्ली में पाए गए। सर्वेयरों का कहना है कि विशेष रूप से स्थानीय दुकानों और बाजारों में किए गए एक अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि देश में प्रतिबंध से जुड़े नियम लागू होने में बड़े पैमाने पर खामियां हैं। इस वजह से इन्हें लागू करने में दिक्कतें आ रही हैं।

इन्हें भी पढ़े

vehicles

दिल्ली में पुरानी गाड़ियां होंगी जब्त, पार्किंग में खड़े वाहन भी सुरक्षित नहीं

February 15, 2026

ताशकंद : आयोजित वर्ल्ड आर्मरेसलिंग कप 2026 में दिल्ली के लक्ष्मण सिंह भंडारी ने जीता स्वर्ण पदक

February 11, 2026
rekha gupta

इन कर्मचारियों को CM रेखा ने दी बड़ी सौगात, दूर होगी वेतन और पेंशन की टेंशन

February 8, 2026
police

सोशल मीडिया पर लापता लड़कियों को लेकर फैलाया जा रहा डर, दिल्ली पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

February 6, 2026
Load More

अध्ययन से पता चला है कि प्लास्टिक स्टिरर और प्लास्टिक आइस क्रीम स्टिक को छोड़कर सभी प्रतिबंधित एसयूपी सर्वेक्षण में शामिल सभी शहरों में उपयोग किए जा रहे थे। कैरी बैग (120 माइक्रोन से कम) शहरों में सबसे अधिक उपलब्ध प्रतिबंधित वस्तु हैं। बता दें पिछले साल एक जुलाई को एसयूपी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसकी सच्चाई का पता लगाने के लिए मार्च से जून 2023 तक देश के पांच शहरों में किए गए विस्तृत सर्वेक्षण में 23 अलग-अलग प्रकार के स्थानों में 700 सर्वेक्षण बिंदुओं का विश्लेषण किया गया है।

प्रतिबंधित कैरी बैग दे रहे दुकानदार

अध्ययन रिपोर्ट है कि दिल्ली में थोक और साप्ताहिक, मिठाई की दुकानों, बस डिपो और चाट की दुकानों सहित सब्जी की दुकानें और बाजार ग्राहकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग दे रहे हैं। पर्यटन स्थलों और छोटे रेस्तरां सहित अन्य स्थानों पर भी प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग बहुत अधिक था। प्लास्टिक से बने डिस्पोजेबल कप, स्ट्रॉ और प्लेट क्रमशः 54%, 45% और 43% पर उपलब्ध हैं, जो उच्च मात्रा में उपयोग का संकेत देते हैं।

एसयूपी का इस्तेमाल बेंगलुरु में सबसे कम

अहम बात यह है कि सर्वेक्षण में बेंगलुरु में एसयूपी का उपयोग सबसे कम रहा। सर्वेक्षण में शामिल 55 प्रतिशत जगहों पर अब भी प्रतिबंधित एसयूपी का उपयोग कर रहे थे। प्रतिबंध के महीनों बाद भी सभी पांच शहरों में सर्वेक्षण बिंदुओं के इतने उच्च प्रतिशत में एसयूपी की निरंतर उपलब्धता गंभीर चिंताओं का संकेत देती है।

दिल्ली में सबसे अधिक उल्लंघन

सर्वे में शामिल 64 प्रतिशत जगहों पर अभी भी एसयूपी का उपयोग हो रहा है। इसके विकल्पों की उपलब्धता के बावजूद, थर्मोकोल सजावट 74 प्रतिशत, गुब्बारे में 60 प्रतिशत और प्लास्टिक स्टिक में इयर बड्स 60 प्रतिशत सहित अन्य उत्पादों की बिक्री अभी भी जारी है। सबसे कम अनुपालन प्रतिशत दिल्ली में 88 प्रतिशत, ग्वालियर 84 प्रतिशत, मुंबई में 71 प्रतिशत और गुवाहाटी 77 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मॉल और मेट्रो स्टेशन पर हो रहा अनुपालन

मॉल और मेट्रो स्टेशन पर प्रतिबंध का अच्छे से पालन किया जा रहा है। अध्ययन में पता चला है कि शॉपिंग बाजार, साप्ताहिक बाजार और थोक बाजारों में यह प्रतिबंध पूरी तरह से लागू करने में बहुत खामियां रही हैं। रेलवे प्लेटफार्मों, बस डिपो और पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक कैरी बैग का अक्सर उपयोग किया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Shaheed Diwas

क्‍यों भारत में दो बार मनाया जाता है शहीद दिवस?

March 23, 2023
Christina Grover from Faridabad

कृषि के क्षेत्र में बदलाव कर समृद्ध और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मार्ग प्रशस्‍त कर रही क्रीस्टीना ग्रोवर

December 29, 2024

खोजी पत्रकारिता: सड़क निर्माण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार को उजागर करना

October 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • AI इंपैक्ट समिट 2026 पर PM मोदी का मेगा प्लान और भारत में होने का कारण!
  • RJD विधायक ने रामविलास पासवान को कहा ‘बेचारा’, बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा!
  • पाकिस्तान को हराकर विश्व कप में भारत ने बनाए 10 बड़े रिकॉर्ड!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.