Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

एक मैसेज और कंप्यूटर हैक, विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 26, 2024
in जुर्म, विश्व
A A
cyber
8
SHARES
265
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। साइबर पुलिस ने गुरुग्राम के सोहना की एक सोसाइटी में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। मौके से चार महिलाओं सहित 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ज्यादातर आरोपी पश्चिम बंगाल, मणिपुर, नागालैंड और नेपाल के मूल निवासी हैं। आरोपी अमेरिका और यूरोप के लोगों को ऑनलाइन तकनीकी सहायता देने के नाम पर उनसे रुपये ऐंठते थे। एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि सोहना के सेक्टर-33 स्थित फ्लोरा एवेन्यू सोसाइटी के तीन फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर चलने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इंस्पेक्टर मदन लाल के नेतृत्व में साइबर क्राइम दक्षिण पुलिस स्टेशन की टीम ने शुक्रवार को सोसाइटी के ए ब्लॉक के फ्लैट नंबर 20, 21 और 22 में छापेमारी की। इस दौरान वहां मौजूद पुरुष और महिलाएं लैपटॉप और मोबाइल पर व्यस्त मिले। उनमें से अधिकांश लोग हेडफोन का उपयोग कर अंग्रेजी में बात कर रहे थे।

वे लोग दूरसंचार विभाग का कोई वैध ओएसपी लाइसेंस या अपने काम से संबंधित करारनामा नहीं दिखा सके। पुलिस ने साइबर ठगी के आरोप में मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान पश्चिम बंगाल के आशीष ओझा, मिनलुन, विखोमबोउ, अबोर अमोनमई, लबोई हाओकिप, अथिहारी लोहरी, मिनबेटे, मणिपुर और नागालैंड के अचेले, विदानवांग, नामचुम्बो, माओबे संगतम, मिजोरम के लालबिकजुआली, जम्मू-कश्मीर की श्रिया और पलक, गुजरात के महेंद्र बजरंग सिंह, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के मनीष कुमार, दिल्ली के मोनू कुमार, नेपाल के रमेश गुरुंग, विनोद शर्मा और शिव बहादुर के रूप में की गई। आरोपियों से 25 मोबाइल फोन, 16 लैपटॉप और 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

नेटवर्क के बारे में पता लगाया जाएगा

जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा बैंक खाते,मोबाइल और लैपटॉप को भी लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने पर पूरी जानकारी मिलेगी। अब तक कितने लोगों से ठगी कर चुके हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।

ऐप डाउनलोड करवाकर कंप्यूटर हैक कर लेते

एसीपी साइबर क्राइम ने बताया कि आरोपी किराए पर फ्लैट लेकर मई महीने से कॉल सेंटर चला रहे थे। आरोपी अमेरिका और यूरोप के लोगों को ब्लॉक वॉयस मेल से मैसेज का पॉपअप भेजते। पॉपअप में एक टोल फ्री नंबर होता। पॉपअप पर क्लिक करते ही कंप्यूटर काम करना बंद कर देता। परेशान लोग टोल फ्री नंबर पर फोन कर मदद मांगते। आरोपी मदद के बहाने डायलर और एक्स-लाइट ऐप डाउनलोड करवाकर उनके कंप्यूटर का एक्सस ले लेते हैं और बोलते कि उनका कंप्यूटर हैक हो गया है। खराबी दूर करने के लिए प्रति व्यक्ति 100 से 500 डॉलर तक वसूली करते है। वह विदेशी नागरिकों से गिफ्ट कार्ड खरीदवाते। उसका बारकोड लेकर विदेश में बैठे साथी से साझा करते हैं। फिर बारकोड को क्रिप्टोकरंसी में ट्रांसफर करवा लेते।

इस साल नौ फर्जी कॉल सेंटर पकड़े

एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया कि कॉल सेंटर का मैनेजर महेंद्र बजरंग सिंह रोजाना वहां काम करने वाले कर्मचारियों को ठगी के लिए टास्क देता था। एक-ण्क कर्मचारी रोज 50 से 100 लोगों को पॉपअप भेजता और फिर उनसे बात करता था। ये लोग अब तक हजारों लोगों से ठगी कर चुके हैं। हालांकि, गिरोह का सरगना पकड़ा नहीं जा सका है। इस साल गुरुग्राम साइबर पुलिस ने नौ फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Paper leak

पेपर लीक: ‘सवालाें’ के साथ नकल माफियाओं ने ऐसे खेला खेल

January 14, 2023
fund

भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही, फिर भी क्यों टूट रहा है रुपया?

May 28, 2026
महिला कुश्ती खिलाडियों यौन शोषण

यौन शोषण आरोप: पुलिस कमिश्नर लखनऊ से FIR की मांग

January 21, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.