Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

विराट कोहली का आराम ही करेगा पाकिस्तान का काम तमाम!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 2, 2023
in खेल
A A
Rohit Sharma-Virat Kohli
23
SHARES
756
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे सीरीज खत्म हो गई. विराट कोहली ने एक भी मैच में बल्लेबाजी नहीं की. पहले वनडे में वो प्लेइंग इलेवन में होते हुए बैटिंग पर नहीं उतरे , वहीं बाद के दो वनडे तो उन्होंने खेले ही नहीं. उन्होंने ज्यादातर आराम ही किया. अब कहते तो यही है कि आराम हराम है. लेकिन, टीम इंडिया के केस में विराट कोहली का आराम हराम नहीं बल्कि फायदे का सौदा है. ये वो आराम है जो एशिया कप से लेकर वर्ल्ड कप तक पाकिस्तान का काम तमाम कर सकता है. और सिर्फ पाकिस्तान ही क्यों बाकी टीमों की उम्मीदों को मटियामेट करते हुए टीम इंडिया को चैंपियन भी बना सकता है.

अब आप कहेंगे कि हम भला ऐसा कैसे बोल रहे हैं? आखिर कैसे आराम करके विराट कोहली कर देंगे गजब और बना देंगे भारत को एशिया कप से लेकर वर्ल्ड कप तक का किंग? तो पहले तो जान लीजिए कि ऐसा हम नहीं विराट कोहली के आंकड़े कह रहे हैं. आंकड़ों की मानें तो कोहली आराम के बाद टीम में वापसी पर और भी ज्यादा खतरनाक नजर आते हैं.

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
ipl tv

IPL में किस टीम के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड, जानिए

March 23, 2026
Load More

विराट का आराम भारत के लिए अच्छी खबर

पिछले साल खेला एशिया कप तो याद होगा ही आपको? कैसे वहां विराट कोहली ने एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद वापसी की थी और फिर क्या धमाका किया था. T20 फॉर्मेट में खेले उस टूर्नामेंट में कोहली दूसरे टॉप स्कोरर रहे थे. उन्होंने वहां खेले 5 मैचों में 276 रन बनाए थे. इसी दौरान उन्होंने 122 रन की नाबाद पारी खेलते हुए T20 इंटरेशनल में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया था.

खैर, ये तो एक महीने के आराम के बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटे विराट कोहली का बस ट्रेलर था. आगे- आगे गाड़ी ज्यों-ज्यों बढ़ी वो अपनी दमदार पारियों और रनों की पूरी पिक्चर बनाते चले गए. पिछले साल अगस्त-सितंबर में एशिया कप खेलने के बाद अक्टूबर-नवंबर में उन्होंने T20 वर्ल्ड कप खेला और वहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. विराट ने T20 वर्ल्ड कप 2022 में खेले 6 मैचों में 296 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे.

ब्रेक से वापसी के बाद जड़ चुके हैं 1856 रन

एक महीने वाले ब्रेक से वापसी के बाद विराट कोहली अब तक 38 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 54.58 की औसत से 6 शतक के साथ 1856 रन बनाए हैं. इस दौरान विराट ने 9 टेस्ट, 13 वनडे और 16 T20 मुकाबले खेले. टेस्ट में 46.30 की औसत से 2 शतक के साथ 602 रन बनाए. वनडे में 50.36 की औसत से 3 शतक के साथ 554 रन बनाए. जबकि T20I में 70 की औसत से पूरे 700 रन बनाए हैं.

वेस्टइंडीज में आराम के बाद अब खेलेंगे एशिया कप

मतलब, बस क्रिकेट के फॉर्मेट बदलते गए, विराट का अंदाज और मिजाज नहीं बदला. वो लगातार रन बरसाते रहे. वो अब फिर से एक और एशिया कप को खेलने की दहलीज पर हैं. अच्छी बात ये हुई है कि एक बार फिर से विराट ने एशिया कप से पहले क्रिकेट से ब्रेक लिया. वेस्टइंडीज में वो सीरीज नहीं खेले. मतलब सीधे एशिया कप में उतरेंगे, जहां पहला मैच ही भारत का अपने चिर-प्रतिद्नन्दी पाकिस्तान से है.

तब और अब के विराट में बड़ा फर्क

भारत ने पिछले एशिया कप में पहला मैच भी पाकिस्तान से खेला था. भारत के जीते उस मैच में विराट का योगदान सिर्फ 35 रन का रहा था. लेकिन, तब के विराट और अब के विराट में बड़ा फर्क आ चुका है. पिछले साल विराट कोहली फॉर्म से जूझते हुए एशिया कप खेलने उतरे थे. लेकिन इस बार वो पहले से ही फॉर्म में है. मतलब ये कि पाकिस्तान फतेह इस बार भी तो होगा जरूर लेकिन वो विराट स्टाइल में होता दिख सकता है. पाकिस्तान पर जीत से भारत का मनोबल बढ़ेगा, जिससे वो एशिया कप जीत सकता है. और फिर उससे जो हौसला मिलेगा, वो टीम इंडिया को अपनी जमीन पर वनडे वर्ल्ड कप जीतने में मदद कर सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
सीएम योगी

सात साल में यूपी की जीडीपी व प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुनी: सीएम योगी

February 23, 2024
pm modi mohan bhagwat

मोदी क्यों नहीं चलते भागवत की राह?

October 15, 2022

आदिवासी भील की हत्या के विरोध में धरना

December 22, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.