नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो में एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। मेट्रो में कपल रोमांस, डांस और झगड़े के वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी बीच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक युवक और युवती मेट्रो कोच के अंदर यात्रियों के बीच रोमांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के दर्जनों वीडियो वायरल हो टुके हैं। जिसमें अश्लीलता की हदों को पार करने वाले वीडियो भी शामिल हैं।
Delhi Metro k Oyo Compartment mein aapka swaaaagat hai..
Aapke manoranjan ka pura khayal rakha jaaega..
😜😜😜 pic.twitter.com/IUgVY7nwnS
— Idiots in Metro (@MetroIdiots) November 21, 2023
कपल का दिल्ली मेट्रो में रोमांस करते हुए वीडियो
हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो एक युवक-युवती ट्रेन के कोच में रोमांस कर रहे हैं। ये वीडियो 14 सेकंड का है। जिसमें मेट्रो कोच के अंदर युवक और युवती दोनों एक दूसरे के सामने खड़े हैं। इसके बाद युवक लड़की की तरफ हाथ बढ़ाता है और लड़की इधर उधर देखते हुए शरमाती रहती है। युवती बार बार युवक के गले लगती है। युवक ने युवती के हाथों को अपने हाथों में पकड़ रखा है। इसके बाद दोनों एक दूसरे के और करीब आ जाते हैं और फिर एक दूसरे को होठों पर किस करते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना ‘अगर तुम मिल जाओ जमाना छोड़ देंगे हम’ बज रहा है।
एक-दूसरे के मुंह में कुल्ला करने का वीडियो
ऐसा पहली बार नहीं है। अभी कुछ दिन पहले ही एक कपल का वीडियो भी सामने आया था। इसमें कपल एक-दूसरे के मुंह में कुल्ला करते हुए दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों ने डीएमआरसी से ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
यात्री डीएमआरसी से कर सकते हैं शिकायत
यात्रियों का कहना है कि ऐसी हरकतों से सभी को परेशानी होती है। मेट्रो में सफर करने वाले कपल कभी खुलेआम किस करते नजर आते हैं तो कभी बेपरवाह तरीके से रोमांस करते। वीडियो को लेकर डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उनके आसपास ऐसी कोई घटना होती है तो तुरंत मेट्रो से संपर्क करें। ऐसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेट्रो में ही एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक माथे पर सिंदूर लगाकर और गले में माला पहनकर महिला आरक्षित सीट पर बैठा हुआ है।







