नई दिल्ली। टाइम्स_दिनभर में एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा के साथ दिनभर की 10 बड़ी खबरें-
१.स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट आ गयी है. दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उनका मेडिकल हुआ था. एमएलसी में उनकी आंख, चेहरे और पैर में चोट की पुष्टि हुई
२.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व PS बिभव कुमार को AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले मे CM आवास से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि विभव दिल्ली से बाहर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद हैं.
३.AAP सांसद राघव चड्ढा दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे। AAP सांसद राघव चड्ढा अपनी आंख की सर्जरी के संबंध में ब्रिटेन में थे।
४. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालीवाल मामले पर कहा, “जिस मुख्यमंत्री आवास में विकास की योजनाएं बननी चाहिए थीं, जब महिला सांसद के साथ इस प्रकार की घटना हो रही है तो और महिलाओं के बारे में उनकी क्या सोच होगी। ये पार्टी महिलाओं का उत्पीड़न करने वाली पार्टी है।”
५.लखनऊ प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मिले, इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उत्तराखंड समाज के गणमान्य लोगों से सम्पर्क किया।
६.आम आदमी पार्टी की लीगल सेल के प्रमुख संजीव नासियर ने मालीवाल मामले पर प्रतिक्रिया दी कहा “अभी तक एफ़आईआर की कॉपी नहीं मिली”
७. CM योगी का बहुत बड़ा बयान, कहा- ‘मोदी तीसरी बार PM बने तो PoK हमारा होगा, 6 महीने के अंदर PoK भारत का होगा’
८. उत्तराखंड में कुमाऊं मण्डल आयुक्त दीपक रावत ने के पर्यटन आवास गृह से 50 सदस्यीय श्रद्धालुओं के दल को हरी झंडी दिखाकर आदि कैलाश यात्रा को रवाना किया।
९. विभव की गिरफ्तारी के बाद बोले CM केजरीवाल ‘कल सभी नेताओं के साथ BJP मुख्यालय जाऊंगा, जिसे अरेस्ट करना है…’,
१०. विभव कुमार की अग्रिम जमानत की याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा.
देखिए पूरी रिपोर्ट







