Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हमारा लक्ष्य है विकसित बिहार, विकसित भारत : PM मोदी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 31, 2025
in राज्य, राष्ट्रीय
A A
PM मोदी
23
SHARES
758
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुरार सिंह कंडारी/पटना : रोहतास जिला के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 48 हजार 500 करोड़ रूपये से अधिक की विद्युत, सड़क, रेल और शिक्षा से जुड़ी विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शामिल हुये। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास के लिये किये गये कार्यों की तारीफ की और कहा कि हमारा लक्ष्य है विकसित बिहार, विकसित देश।

PM मोदी

इन्हें भी पढ़े

cm yogi

स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर

October 9, 2026
bjp

UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

October 9, 2026
chirag paswan

ट्रेनें रोककर युवाओं को रोक पाओगे? चिराग पासवान के बयान से गरमाई सियासत !

October 9, 2026
Most Expensive Stock

भारत की घरेलू स्थिति काफी अच्छी, विदेशी निवेशकों के लौटने पर ये शेयर लगाएंगे सबसे तेज दौड़!

October 9, 2026
Load More

रोहतास के बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज रोहतास जिले के बिक्रमगंज में पधारे हैं। सबसे पहले मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। साथ ही यहां उपस्थित बिहार के माननीय राज्यपाल महोदय, केंद्रीय मंत्रीगण, बिहार के उप मुख्यमंत्रीगण एवं मंत्रीगण और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं।

PM मोदी

इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जो काम होने वाला है, उनमें दो सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और तीन रेल परियोजनाओं का लोकार्पण तथा चार योजनायें, जिनमें बिजली उत्पादन, पथों और पुलों के निर्माण शामिल हैं उनका शिलान्यास किया जा रहा है। इन सबकी कुल लागत 48 हजार 500 करोड़ रुपये से भी अधिक है। इन योजनाओं के निर्माण से बिहार को काफी फायदा होगा। मैं इसके लिये उनका अभिनंदन करता हूं। आप जो काम करने वाले हैं उससे बिहार को काफी फायदा होगा, इसके लिये मैं आदरणीय प्रधानमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जाति जनगणना कराने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। यह बहुत महत्वपूर्ण कदम है। पहले भी हम ही इस मांग को उठाते थे। अन्य पार्टियों के लोग बेवजह बातें कर रहे हैं। लोग इन सब चीजों को याद रखें। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सड़क और रेल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही बिजली की चार परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इन योजनाओं से बिहार को काफी फायदा होगा।

24 नवंबर 2005 से पहले की सरकारों ने कोई काम नहीं किया। जदयू-भाजपा की सरकार ने बिहार के विकास के लिये बहुत काम किया है। आज इतनी महिलाएं दिख रही हैं, पहले की सरकारों ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। जैसे ही हमलोग सरकार में आये तब से सबके लिये काम किया है। बिहार के विकास में हमलोग लगे हुए हैं और तेजी से काम हो रहा है। शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया गया। बड़े पैमाने पर सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया। महिलाओं को पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकाय चुनावों में 50 प्रतिशत हमलोगों ने आरक्षण दिया। नौकरी में महिलाओं के लिये कम से कम 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया।

अब महिलाएं काफी पढ़ने लगी हैं और काफी आगे बढ़ने लगी हैं। महिलाओं के लिये कई अच्छे कार्य किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय-1 के अंतर्गत हमलोगों ने हर घर तक बिजली, हर घर नल का जल, पक्की गली नाली का निर्माण, हर घर शौचालय तथा टोलों को भी पक्की सड़क से जोड़ने का काम किया। अभी हाल में कुछ नई बसावटें और कुछ नये घर बन रहे हैं उनके लिये भी हमलोग काम कर रहे हैं और तय कर दिया है कि इसी साल के जून महीने तक बाकी सब काम हो जायेगा। सात निश्चय 2 के अंतर्गत भी सभी योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

युवक-युवतियों को सरकारी नौकरी और रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले साल के अंत में और इस वर्ष के जनवरी-फरवरी माह में सब जगह हमलोग गये हैं। उसमें हमलोगों ने देखा कि कहीं कोई कमी या कोई गड़बड़ तो नहीं है। उसके बाद हमलोगों ने 50 हजार करोड़ रुपये के व्यय से 430 नई योजनाओं की कैबिनेट से स्वीकृति दी और उस पर काम शुरू हो गया है। बिहार के विकास के लिये आरदणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा कई बड़े कार्य किये जा रहे हैं। चुनाव के बाद बनी नई सरकार ने जुलाई 2024 के बजट में भी बिहार के विकास हेतु आर्थिक सहायता की घोषणा की।

फरवरी 2025 के केन्द्रीय बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोशी नहर के लिये वित्तीय सहायता आदि की घोषणा की गयी। पहले 6 राज्यों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया था। अब इसके बाद इस बार बिहार में भी इसका आयोजन किया गया है। यह बहुत खुशी की बात है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश के लिये काम किया है, बिहार को भी काफी फायदा हो रहा है। हम आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं और उनको बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। अंत में इस कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री जी का पुनः अभिनंदन करता हूं और उन्हें धन्यवाद देता हूं। यहां उपस्थित सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को अंगवस्त्र भेंटकर कार्यक्रम में स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरूआत में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री खुली जीप में बीच पंडाल से होते हुए गुजरे और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Ayodhya

कण-कण में बसते हैं राम, आ रहे हैं मेरे राम

January 10, 2024
REC Limited honored as 'Nodal Agency of the Year' at Bharat Electricity-Powering India Awards 2024

भारत इलेक्ट्रिसिटी-पॉवरिंग इंडिया अवार्ड्स 2024 में ‘वर्ष की नोडल एजेंसी’ के रूप में सम्मानित हुई आरईसी लिमिटेड

September 6, 2024

21 अप्रैल को पीआरएसआई P.R.S.I. मनाएगी राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस

April 17, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • TB के खिलाफ जंग! CM रेखा गुप्ता बोलीं – मैदान में उतरी हेल्थ, यूथ और डिफेंस की त्रिशक्ति
  • स्वास्थ्य सुरक्षा के विश्वास तक… CM योगी बोले- बढ़ें स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश की ओर
  • UP राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, बीजेपी का 8 सीटों पर कब्ज़ा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.