Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पांचना बांध के पानी को लेकर महापंचायत में संघर्ष समिति ने फिर दोहराई मांग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 4, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

करौली। पांचना बांध के पानी के मुद्दे को लेकर गुड़ला-पांचना संघर्ष समिति की पांचना बांध पर हुई महापंचायत में बांध के समीपवर्ती 39 गांवों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग दोहराई गई। वक्ताओं ने कहा कि इस मामले में सरकार ने वादा खिलाफी की है और 39 गांवों में पानी नहीं मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। सरकार ने गुड़ला-पांचना लिफ्ट परियोजना के जरिए 39 गांवों में पानी देने की बात कही थी, लेकिन महज 13 गांवों के लिए परियोजना बनाई, जिसका भी किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है।

इस मौके पर गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला, गुड़ला-पांचना संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसंताराम, अशोकसिंह धावाई, डॉ. रूपसिंह गुर्जर, हाकिम सिंह, भानूप्रताप गुर्जर, एडवोकेट रामस्वरूप बैंसला, बहादुर सिंह ताली, एडवोकेट रमेश गुर्जर आदि ने कहा कि पांचना बांध निर्माण में बांध के समीपवर्ती किसानों की भूमि चली गई और उन्हें ही पानी नहीं मिले, यह बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने नाराजगी जताई कि पांचना-गुड़ला लिफ्ट परियोजना से क्षेत्र के सभी गांवों को नहीं जोड़ा है और परियोजना में जो काम हुआ है वह घटिया स्तर का है। नहरों की चौड़ाई कम है। शुरू में संघर्ष समिति के अशोकसिंह धावाई ने पांचना बांध निर्माण और उसके बाद बांध के पड़ोसी गांवों को पानी देने को लेकर सरकार से हुई वार्ता के बारे में जानकारी दी।

इन्हें भी पढ़े

haridwar kumbh mela

कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु

March 14, 2026
clinic

आयुष्मान भारत योजना के नाम पर धोखाधड़ी, 2 अस्पतालों के खिलाफ हुआ एक्शन

March 14, 2026

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

March 13, 2026
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि बांध निर्माण में क्षेत्र के किसानों की जमीन चली गई। कुएं सूख गए और भूमि सूखी पड़ी है। ऐसे में जीवन बसर करने के लिए बांध के पानी पर पहला हक हमारा है। पिछले 17 वर्ष से इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2010 में स्वीकृत गुड़ला-पांचना लिफ्ट परियोजना एक वर्ष में पूरी होनी थी, जो अधूरी है। वे बोले कि सरकार क्षेत्र के 39 गांवों के खेतों को पानी उपलब्ध कराने के बाद अन्य क्षेत्र में पानी देने पर कोई आपत्ति नहीं है। आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय बैंसला बोले कि सरकार कमाण्ड-अनकमाण्ड के बीच फर्क करना बंद करे। वहां भी खेत हैं और यहां भी खेत है। पानी उनको भी चाहिए और हमें भी चाहिए। सरकार अपनी नीयत साफ करे, तो सब काम हो जाएगा। बांध के समीपवर्ती गांवों के खेतों की जरुरत को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

सरकार हमारा भी पक्ष पुरजोर तरीके से रखे। डॉ. रूपसिंह गुर्जर ने भी 39 गांवों में पानी मिलने की बात को दोहराते हुए एकजुटता के साथ संघर्ष करने की बात कही। करौली के पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने इस मामले में सरकार से वार्ता करने की बात कही। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरदो गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए। महापंचायत में हाकिम सिंह ने संघर्ष समिति में मामले में युवाओं के आगे आने पर जोर दिया। रमेश गुर्जर ने समिति में सभी गांवों के प्रतिनिधि शामिल करने का सुझाव दिया।

कलक्ट्रेट पहुंच सौंपा ज्ञापन
महापंचायत के बाद समिति के सदस्य, गांवों के पंच-पटेल, प्रतिनिधि कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिला कलक्टर को पांचना-गुड़ला लिफ्ट परियोजना को पूर्ण कराकर 39 गांवों में पानी उपलब्ध कराने की मांग का ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया है कि गत 17 वर्ष से क्षेत्र के 39 गांवों में पेयजल व सिंचाई के लिए पानी की मांग की जा रही है। यह भी बताया है कि बांध का निर्माण पांच बहती नदियों को रोककर किया गया। सिंचाई विभाग व सरकार की गलत नीतियों के चलते इन गांवों में नदियों का पानी बहता था, उनकी बजाए अन्य गांवों को कमाण्ड क्षेत्र घोषित कर दिया गया। ज्ञापन में परियोजना में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की गई है।

हाईकोर्ट के हैं पानी छोडऩे के आदेश
पांचना बांध की नहरों से कमांड क्षेत्र के गांवों तथा गुड़ला-पांचना लिफ्ट परियोजना के 13 गांवों को पानी उपलब्ध कराने के लिए उच्च न्यायालय ने पिछले दिनों आदेश दिए थे। इन आदेशों में कहा गया था कि पानी छोडऩे पर जिनको आपत्ति हो वे कलक्टर के समक्ष अपना पक्ष रख सकते हैं। इस पर जिला कलक्टर ने पानी छोडऩे पर आपत्ति देने के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की थी। इसके बाद संघर्ष समिति ने अपनी पंचायत में कोर्ट को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की और स्पष्ट तौर पर प्रशासन के समक्ष आपत्ति भी दर्ज नहीं कराई है लेकिन बांध के पडो़स के 39 गांवों के लिए पानी चाहने की मांग का ज्ञापन जिला कलक्टर को सौंपा है। इस ज्ञापन को जानकार संघर्ष समिति की आपत्ति के रूप में ही देख रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अगले हफ्ते होगी दमदार कमाई, अगर इन 10 फैक्टर्स पर रखेंगे नजर

March 5, 2023

कांग्रेस बदलने को तैयार नहीं

June 8, 2022
Kejriwal new cabinet

टकराव के बीच केंद्र के किस काम की केजरीवाल सरकार ने की तारीफ, बधाई दी

September 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टेक कंपनियां, अब इनको बनाएगा निशाना
  • कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु
  • भारत के लिए संकटमोचक बना दोस्‍त रूस, पुतिन ने खोजा नया कूटनीतिक रास्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.