Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home धर्म

पहाड़ पर बारिश से बदरीनाथ-केदारनाथ सहित चारधाम यात्रियों की संख्या घटने लगी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 17, 2022
in धर्म
A A
MahaShivratri
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ऋषिकेश। उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश होने की खबर का चारधाम यात्रा पर असर पड़ने लगा है। अब चारधाम यात्रियों की संख्या में कमी आने लगी है। चारधाम के लिए ऋषिकेश में 15 मई के आसपास जहां पांच से सात हजार तक पंजीकरण हो रहे थे, वहीं अब फोटोमैट्रिक ऑनलाइन पंजीकरण काउंटर में पंजीकरण की संख्या 1400 के करीब रह गई है।

खराब मौसब और पहाड़ में बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिली है। करीब एक माह तक यात्रा अपने पूरे चरम पर रही है। इस वजह से सरकार और प्रशासन की व्यवस्था भी कम पड़ गई थी। लोगों को यात्रा के लिए पंजीकरण कराने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह थी कि यात्रियों को दर्शन के लिए कई दिन बाद की तिथि दी जा रही थी। ऋषिकेश में मई माह में पांच से सात हजार तक तीर्थयात्री पंजीकरण करा रहे थे, लेकिन अब यात्रा की व्यवस्थाएं पटरी पर लौटी हैं। साथ ही धीरे-धीरे तीर्थयात्रियों की भीड़ में भी कमी देखने को मिल रही है। शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित चारधाम बस टर्मिनल कपाउंड के फोटोमैट्रिक पंजीकरण में यात्रियों का आसानी से पंजीकरण किया गया। एसडीआएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि शुक्रवार को 1400 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 14, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के तृतीय स्वरूप ‘माँ चंद्रघंटा’ की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना

October 13, 2026
Jhandewala Devi Temple

झण्डेवाला देवी मंदिर में नवरात्र के दूसरे दिन पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

October 12, 2026
Navratri

शारदीय नवरात्रि में राशि अनुसार करें मां दुर्गा के स्वरुप की उपासना और मंत्र जप, मिलेगा लाभ

October 11, 2026
Load More

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य में चार धाम समेत अनेक जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। ऐसे में पर्यटन विभाग ने उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अपील की है।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कंट्रोल रूम के ट्रोल फ्री नंबर या मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेकर और पंजीकरण करने के बाद ही उत्तराखण्ड आने का प्लान बनाए। इसके अलावा यात्रा के दौरान तीर्थयात्री ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, चलने की छड़ी, टोपी, दस्ताने भी अपने साथ रखें। मौसम विभाग के अनुसार 17 जून को अधिकांश स्थानों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। जबकि उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावनाएं जताई हैं। 18 जून को भी राज्य में बारिश की संभावना है। जबकि 19 जून को गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के क्षेत्रों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 20 व 21 जून को प्रदेश के जनपदों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार होने के साथ कुमाऊं मंडल के जिलों के अनेक स्थानों व गढ़वाल मंडल के जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम गजर्न के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने को लेकर चेतावनी जारी की है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए पर्यटकों को उत्तराखण्ड आने से पहले मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेकर आने की सलाह दी जाती है।

पर्यटक कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-1364 व 0135-2559898, 0135-2552627 समेत आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1070 या 0135-276066 व मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://mausam.imd.gov.in) पर मार्ग व मौसम की जानकारी ले सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
manipur

राजनीति में उलझकर दम तोड़ते गंभीर मुद्दे!

July 23, 2023
milk

भारत डेयरी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार

December 2, 2022

केजरीवाल की गिरफ्तारी राजनीति या मजबूरी, कैसे बचेंगे केजरीवाल!

March 23, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.