Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

पाकिस्तान ने अपने हाथों से कश्मीर दे दिया है, अब कश्मीरी छोड़ दें उम्मीद

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 31, 2022
in विश्व
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l पाकिस्तान के मुख्य विपक्षी गठबंधन PDM के प्रमुख और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने रविवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के दोनों ओर कश्मीरी प्रधानमंत्री इमरान खान से कोई उम्मीद मत रखें. उन्होंने इमरान खान की सरकार पर कश्मीर को लेकर सौदा करने का आरोप लगाया.

फजलुर रहमान ने कहा कि इमरान खान कश्मीरियों के लिए कुछ नहीं करेंगे, अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पर ध्यान दे. उन्होंने कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सख्त कदम उठाने की अपील की.

इन्हें भी पढ़े

india-us trade deal

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

June 22, 2026
India-Russia

चीन की दादागिरी खत्म करने का मास्टरप्लान, रूस संग ये डील है गेमचेंजर!

June 21, 2026
trump

खत्म हो चुका है ईरान, एक पैसा भी नहीं मिलेगा…तेहरान के साथ डील पर ट्रंप का बड़ा बयान

June 19, 2026
donald trump

G7 के मंच से ट्रंप की दो टूक चेतावनी, ईरान के साथ डील फेल हुई तो फिर बरसाएंगे बम

June 17, 2026
Load More

मीडिया से बात करते हुए PDM प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान ने खुद अपने हाथों से कश्मीर भारत को दिया है. उन्होंने कहा, ‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने खुद कश्मीर को भारत को सौंप दिया है. मैं कश्मीर के लोगों को सुझाव देता हूं कि उन्हें पाकिस्तान सरकार से कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए. इस सरकार ने कश्मीर को लेकर एक डील की है. लेकिन हम आपको निराश नहीं करेंगे.’

उन्होंने कहा कि JUI-F आगामी कश्मीर दिवस पर 5 फरवरी को देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस दिन कश्मीर मुद्दे पर जनता को लामबंद करेगी. उन्होंने आगे कहा, ‘हम संयुक्त राष्ट्र से इस मसले पर जागने के लिए कहते हैं. हम दुनिया से कहते हैं कि वो इस मुद्दे पर अपनी आंखे खोले. कश्मीर के लोग भी उतने ही इंसान हैं जितने दुनिया के दूसरे हिस्सों के लोग हैं.’

फजलुर रहमान कश्मीर मामलों पर संसद की समिति के सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे हैं. साल 2018 में जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सत्ता में आई तब उन्हें अपने पद से हटना पड़ा. पाकिस्तान में राष्ट्रपति शासन लाने को लेकर आवाजें उठती रही हैं. इस बारे में जब मौलाना से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘हम ऐसे विचारों को बार-बार सुनते रहते हैं. हमें इस राष्ट्रपति प्रणाली की आवश्यकता क्यों है जब हमारे पास संसद, संविधान और संसदीय शासन का मॉडल है.

उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसे विचारों का प्रोपेगेंडा फैलाने वालों से पूछा जाना चाहिए कि इस प्रयोग ने देश को अतीत में क्या दिया है. उसी राष्ट्रपति शासन के दौरान देश का विभाजन हुआ था. यह शासन का तानाशाही मॉडल है.’ PDM प्रमुख ने 23 मार्च यानी पाकिस्तान दिवस को इस्लामाबाद में विपक्षी गठबंधन के विरोध मार्च कार्यक्रम में किसी भी बदलाव की संभावना से इनकार किया और इसे देश के लोकतंत्र के भविष्य के लिए ‘निर्णायक आंदोलन’ कहा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भारत-तुर्की व्यापार में 63% की कमी और बायकॉट की लहर !

May 16, 2025
REC

छत्तीसगढ़ : आरईसी ने स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद के लिए ₹2.01 करोड़ देने की प्रतिबद्धता जताई

January 10, 2025
all party delegation for operation sindoor

ऑपरेशन सिंदूर: सर्वदलीय डेलिगशन से बढ़ी ‘सियासी टेंशन’..एकता की जगह विवाद की सुर्खियां !

May 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत की गर्दन पर थी दुश्मनों की नजर, सुवेंदु अध‍िकारी ने पलट द‍िया गेम
  • अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, दिशा-जैकलीन कटे कई सीन
  • भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर तेज हुई वार्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.