Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

सुलगा पाकिस्‍तान, अब आगे क्‍या हैं विकल्‍प?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 10, 2023
in विशेष, विश्व
A A
Pakistan is on fire
23
SHARES
765
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के नेता इमरान खान को सेना के इशारे पर अरेस्‍ट कर लिया गया है। इमरान खान को आज 4 से 5 दिनों के लिए न्‍यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्‍तान में गृहयुद्ध जैसे हालात हैं। लाखों की तादाद में पीटीआई समर्थकों ने सेना के मुख्‍यालय से लेकर एयरबेस तक को निशाना बनाया है और आगजनी की है। पाकिस्‍तानी सेना के जवाबी ऐक्‍शन में कई इमरान समर्थक हताहत भी हुए हैं। सेना और पीटीआई समर्थकों में देशभर में यह झड़प जारी है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के साथ एक बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में इमरान खान का भविष्‍य तय हो सकता है।

इस बीच विश्‍लेषकों का कहना है कि पाकिस्‍तान के लिए अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं और पाकिस्‍तानी सेना के पास मार्शल लॉ से लेकर पीटीआई पर बैन समेत कई विकल्‍प मौजूद हैं। पाकिस्‍तानी मामलों के विशेषज्ञ ‘एफजे’ का कहना है कि पाकिस्‍तान के लिए अगले 48 से 72 घंटे बहुत ही महत्‍वपूर्ण हैं। पाकिस्‍तान में कई विकल्‍प अभी मौजूद हैं जो आने वाले समय में हो सकते हैं। इसमें से एक विकल्‍प पाकिस्‍तान में इमरान खान की पार्टी को आतंकवादी पार्टी घोषित करना शामिल है। इसकी संभावना भी ज्‍यादा है क्‍योंकि पाकिस्‍तान में जारी हिंसा के बीच सेना की ओर से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है।

इन्हें भी पढ़े

WCL

स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां

September 24, 2026
Hanuman statue

अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, भड़के हिंदू संगठन

September 23, 2026
indus water treaty

सिंधु जल समझौते पर UN पहुंचा पाकिस्तान, भारत ने की ऐसी बेइज्जती

September 23, 2026
crude oil

भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना

September 22, 2026
Load More

पाकिस्‍तान में मार्शल लॉ आखिरी विकल्‍प

उन्‍होंने कहा कि यह सेना की इमरान खान समर्थकों को फंसाने की चाल हो सकती है जिसमें वे फंस गए हैं। एफजे ने कहा कि एक और विकल्‍प यह हो सकता है कि सरकार सेना को मदद के लिए बुलाए और पूरे देश में आपातकाल का ऐलान कर दिया जाए। उन्‍होंने कहा कि हालांकि सेना की ओर से मार्शल लॉ की घोषणा करना आखिरी विकल्‍प हो सकता है। इस विकल्‍प पर अभी विचार नहीं किया जा रहा है। एफजे ने लोगों को सलाह दी कि वे जरूरी सामान खरीद लें और आने वाले दिनों में संकट रहेगा।

वहीं अफगानिस्‍तान के पूर्व गृहमंत्री और पाकिस्‍तानी सेना पर करीबी नजर रखने वाले अमरुल्‍ला सालेह कहना है कि पाकिस्‍तानी सेना के पास दो विकल्‍प हैं। पहला वह हस्‍तक्षेप करे और विवाद को खत्‍म कराए। इसके लिए चुनाव कराए जाने का ऐलान करे। सालेह ने कहा कि इस चुनाव से भी पाकिस्‍तान में एक अस्थिर सरकार ही बनेगी। इसकी वजह यह है कि पाकिस्‍तान में किसी भी दल को पूरे देश में समान लोकप्रियता हासिल नहीं है। उन्‍होंने कहा कि दूसरा विकल्‍प यह है कि सेना देश पर कब्‍जा कर ले और मिस्र की तरह से मार्शल लॉ का ऐलान कर दे।

पाकिस्‍तानी सेना खुद बनी पक्ष

सालेह ने कहा कि इस विकल्‍प में दिक्‍कत है कि पाकिस्‍तानी सेना खुद ही इस संकट में एक पक्ष बन गई है। जनरल असीम मुनीर इमरान खान समर्थकों के निशाने पर हैं। उन्‍होंने कहा कि इस पूरे मामले में अगर विदेश हस्‍तक्षेप होता है तो इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तानी संस्‍थानों के पास इस संकट का समाधान करने के लिए विश्‍व‍सनीयता और संसाधनों का संकट है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
arrest

धनी-मानी लोग जेल में!

January 2, 2023
Prakash Mehra' for journalism in India

देश-विदेशों में पत्रकारिता के लिए ‘प्रकाश मेहरा’ का योगदान और संघर्ष अद्वितीय !

September 11, 2024
Station House Officer (SHO) of R.K. Puram

आर.के. पुरम थाना अध्यक्ष ने मादवपुरम गांव के RWA पदाधिकारियों के साथ की बैठक

May 15, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • स्वच्छता ही सेवा-2026 एवं स्पेशल कैंपेन-6 के तहत वेकोलि ने आयोजित की सामुदायिक गतिविधियां
  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.