Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

पाकिस्‍तान ने परमाणु बम का टेस्‍ट कर अपने पैर पर मारी कुल्‍हाड़ी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 29, 2024
in विश्व
A A
Pakistan
26
SHARES
855
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने 28 मई को आज ही के दिन 1998 में परमाणु परीक्षण करके दुनिया के परमाणु शक्ति संपन्न देशों की लिस्ट में शामिल हो गया था। पाकिस्तान का पूरा परमाणु प्रोग्राम भारत की बराबरी करने के लिए शुरू हुआ था। इसकी गवाही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के बयान से होती है, जिन्हें इस्लामाबाद के परमाणु कार्यक्रम का जनक कहा जाता है। उन्होंने विदेश मंत्री रहते हुए 1965 में कहा था कि ‘अगर भारत परमाणु बम बनाता है तो चाहे पाकिस्तान को घास या पत्तियां खानी पड़े, चाहे भूखा रहना पड़े लेकिन हम परमाणु बम हासिल करके रहेंगे।’ इसके तीन दशक बाद पाकिस्तान परमाणु शक्ति तो बन गया लेकिन उसका नाम तब से परमाणु हथियार रखने वाले सबसे गरीब देश के रूप में भी है। अब पाकिस्तान के विद्वानों का भी मानना है कि पाकिस्तान ने परमाणु परीक्षण करके अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार ली थी।

पाकिस्तानी अर्थशास्त्री यूसुफ नजर ने पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण को बड़ी गलती बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘1998 में परमाणु परीक्षण की कोई जरूरत नहीं थी। वो जनता को खुश करने के लिए की गई एक प्रतिक्रिया थी, जो भारत के परमाणु परीक्षण के मात्र 17 दिन बाद किया गया था। फरवरी 1997 में नवाज शरीफ के सत्ता में आने से बहुत पहले ही पाकिस्तान ने यह क्षमता विकसित कर ली थी।’

इन्हें भी पढ़े

Hanuman statue

अमेरिका में 90 फुट की हनुमान मूर्ति पर बवाल, भड़के हिंदू संगठन

September 23, 2026
indus water treaty

सिंधु जल समझौते पर UN पहुंचा पाकिस्तान, भारत ने की ऐसी बेइज्जती

September 23, 2026
crude oil

भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना

September 22, 2026
V4+India country

V4 कितना ताकतवर जिसने भारत को बताया अपकमिंग सुपरपावर… जानें पूरी कहानी

September 22, 2026
Load More

फायदे की जगह परीक्षण से हुआ नुकसान

नजर ने दावा किया कि परीक्षणों ने लाभ की जगह पाकिस्तान को नुकसान ज्यादा पहुंचाया। इसके चलते प्रतिबंधों की मार झेलनी पड़ी और पाकिस्तान के अंदर निवेश में बड़ी गिरावट आई। उन्होंने दावा किया कि 2001 में 9/11 पर हमले के बाद बड़े पैमाने पर आई अमेरिकी मदद के बावजूद यह कभी पहले के स्तर पर नहीं पहुंच सका। 2002 से 2007 तक अमेरिकी मदद के रूप में कुल 12 अरब अमेरिकी डॉलर पाकिस्तान को मिले थे।

पाकिस्तानी अर्थशास्त्री ने कारगिल को बताया आपदा

यूसुफ नजर ने इसके बाद 1999 में कारगिल में पाकिस्तानी सैनिकों को भेजकर भारत के साथ युद्ध छेड़ने को एक और बड़ी आपदा बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का दुर्भाग्य था कि उस पर ऐसे अक्षम और बौने लोगों को शासन था, जिनके पास कोई दूरदर्शिता या बुद्धि नहीं थी। 1998 में नवाज शरीफ के पास दो तिहाई बहुमत था, जबकि मुशर्रफ एक सैन्य तानाशाह थे। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। नजर ने कहा कि आज के समय में यह कोई अकल्पनीय चीज नहीं कि परिष्कृत तकनीक का इस्तेमाल करके लोग दूर से किसी सिस्टम को हैक या सक्षम कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीएम योगी को ऐडेड विद्यालयों की समस्याओं को लेकर प्रधानाचार्यों ने दिया ज्ञापन!

April 22, 2025

बैकों की मनमानी को कैसे रोकता है रिजर्व बैंक

March 24, 2023
court

बोली का जवाब गोली से क्यों?

October 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.