Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

पार्षद को पालिकाध्यक्ष बोले जूता मारुंगा, पार्षद बोला फर्जी पट्टे निरस्त नहीं हुए तो आत्मदाह कर लूंगा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 13, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सांचौर। नगरपालिका सभागार में बुधवार को पालिका की बैठक विवाद और आरोप प्रत्यारोप की भेंट चढ़ी। पालिका की बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष व पार्षदों के बीच तनातनी इस कदर पैदा हो गई कि सदन की मर्यादा भी बैठक के दौरान तार तार हुई। फर्जी पट्टे के मुद्दे सहित सफाई के नाम पर फर्जीवाड़ा करने व फर्जी भुगतान करने सहित अन्य आरोप लगने पर पालिकाध्यक्ष नरेश सेठ बौखला गए और उन्होंने पार्षद केवलचंद सेठिया को जूता मारने की धमकी तक दे डाली। जिस पर सदन में मौजूद अन्य पार्षदों ने भी उनकी इस भाषा पर एताराज जताया और विरोध जताया। विवाद इस कदर बढ़ा कि एकबारगी पालिकाध्यक्ष व पालिका ईओ बैठक तक छोडकऱ चले गए। इस स्थिति में आपसी समझाइश के बाद करीब एक घंटे बाद बैठक शुरू हो पाई।

सर्वे पर भी पार्षदों ने जताया विरोध
शहर के विकास को लेकर निजी कंपनी द्वारा किए गए सर्वे के जोनल प्लान की स्वीकृति को लेकर आहूत की गई बैठक को लेकर पार्षदों ने हंगामा किया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि पालिका ईओ व पालिकाध्यक्ष अपनी मनमर्जी से जोनल प्लान बनाकर शहर के लोगों का हक छीन रहे है। आरोप था कि जिस जोनल डवलपमेंट प्लान की बात की जा रही है, उस प्लान की पार्षदों और शहर के लोगों को जानकारी तक नहीं है। पार्षद पीरचंद भंसाली, केवलचंद सेठिया ने जोनल डवलपमेंट प्लान के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया।

इन्हें भी पढ़े

CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026
Load More

फर्जी पट्टे के मामले ने तूल पकड़ा
शहर में फर्जी पट्टे को लेकर पार्षद केवलचंद सेठिया व पालिकाध्यक्ष नरेश सेठ आपस में भिड़ गए, सेठिया ने पालिका द्वारा हाईवे पर जारी किए गए तीन फर्जी पट्टों को निरस्त करने की कॉपी देने, सुभाष नगर में पालिका की सार्वजनिक जमीन पर व्यक्ति विशेष के नाम से नियम विरूद्ध पट्टा जारी करने के मामले में कार्यवाही और हवाई पट्टी पर फर्जी पट्टा बनाने के मामले में पालिका द्वारा की गई कार्यवाही की रिपोर्ट सदन में रखने की मांग की। कंाग्रेस के पार्षद बीरबल बिश्नोई द्वारा फर्जी पट्टे मामले मेंं पालिका की भूमिका को लेकर ईओ की भूमिका को लेकर नाराजगी जताते हुए पट्टा प्रकरण की फाइलें सदन में रखने की बात कही। जिस पर पालिका ईओ ने उक्त प्रकरण के संबंध में 7 दिन का समय मांगा। प्रतिपक्ष के नेता पीरचंद भंसाली ने कहा कि पािलका के पट्टों के फर्जीवाड़े से संबंधित जानकारी 15 माह पूर्व मांगी गई थी, लेकिन उसकी नकल आज तक नहीं दी गई है।

निर्दलीय पार्षद बोला फर्जी पट्टा खारिज नहीं हुआ तो आत्मदाह कर लूंगा
पालिका बोर्ड के निर्दलीय पार्षद केवलचंद सेठिया ने फर्जी पट्टों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि शहर के हित में जो भी होगा, उस काम को करने में पीछे नहीं हटुंगा, उन्होंने कहा कि पािलका ने शहर में तीन जगह पर फर्जी पट्टे जारी किए हैं। सेठिया ने कहा कि इन पट्टों को 15 दिन में रद्द नहीं किया गया और नकल कॉपी नहीं दी गई तो आत्मदाह कर दूंगा। इस दौरान सदन ने उनकी मांग को जायज बताते हुए मंागों का समर्थन किया।

विकास का मुद्दा उठाया तो पालिकाध्यक्ष बोले पांच करोड़ अभी वसूल हुए है
भाजपा पार्षद पवन जीनगर में वार्ड में नाली, सडक़ को लेकर स्वीकृत हुए टेंडर के मामले में कार्य शुरू करवाने की मांग की। जिस पर पालिकाध्यक्ष बोले शांति रखो पांच करोड़ अभी रिकवर हुए है, स्वीकृत कार्य जल्द ही शुरू होगे और अब विकास भी होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Tribal 'Ho' Society

झारखण्ड: आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के पदाधिकारियों ने चलाई सामाजिक जागरूकता अभियान!

June 3, 2025

आर्थिक नीति का राजनीतिक संदेश

February 6, 2023
TV journalist

पत्रकारिता का पतन: एक साझा जिम्मेदारी!

September 11, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना
  • रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.