Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

आर्कटिक-NSR पर PM मोदी-पुतिन करेंगे डील! मिनरल्स का भंडार मिलेगा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 3, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
India-Russia
26
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच आर्कटिक क्षेत्र में सहयोग पर गंभीरता से बात चल रही है। ब्रिक्स शिखर सम्मलेन के लिए जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले हफ्ते दिल्ली आएंगे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी जो बातचीत होगी, उसमें इसबार यह एक अहम एजेंडा रहने वाला है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान जब पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों देशों के बीच सहयोग के आपसी मुद्दों पर चर्चा करेंगे तो रूस के आर्कटिक क्षेत्र बहुत बड़ा मुद्दा रहने वाला है। हमारे सहयोगी अंग्रेजी अखबार ET ने यह खबर दी है। हाल ही में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसको लेकर एक आर्टिकल भी लिखा है।

इन्हें भी पढ़े

भारत का व्यापार

भारत-ईरान की दोस्ती पर अमेरिका की नजर! रुबियो बोले- ‘मुझे नहीं लगता कोई ट्रेड डील है’

September 3, 2026
us israel attack on iran

ट्रंप के मुल्क पर होगा ‘सुपरसोनिक’ वार, अमेरिका की उड़ीं नीदें!

September 2, 2026
Indian economic

वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही में आर्थिक विकास दर ने चौंकाया

September 2, 2026
india economy

तेजी से बदल रही है भारत की तस्वीर!

September 2, 2026
Load More

आर्कटिक क्षेत्र पर रूस भारत के लिए क्या कर रहा

आर्कटिक डॉट आरयू के लिए लिखे गए लेख में सर्गेई लावरोव ने कहा कि ‘रूस और भारत हाई लैटिट्यूड को लेकर सक्रिय बातचीत में लगे हुए हैं।’

‘संसाधनों से भरपूर आर्कटिक क्षेत्र को लेकर अगस्त में व्यापारिक, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग से संबंधित रूस और भारत के अंतरसरकारी आयोग में भी चर्चा हुई है।’

‘कुछ एक्सपर्ट ने तो कहा है कि आने वाले 20 वर्षों में आर्कटिक भारत और रूस के बीच सहयोग का एक बड़ा क्षेत्र बन जाएगा।’

बुधवार को ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस इलाके में एक शिपयार्ड का भी दौरा किया है, जहां आर्कटिक क्षेत्र के लिए ही जहाजों का निर्माण होता है। उन्होंने एक भाषण में आर्कटिक क्षेत्र में भारत और रूप के बीच बन रही साझेदारी का संकेत भी दिया है।

रूस का आर्कटिक क्षेत्र भारत के लिए क्यों है अहम

  • भारत के लिए रूस का आर्कटिक क्षेत्र कई मायने में अहम साबित होगा, जिनमें से एक नॉर्दर्न सी रूट (NSR) भी शामिल है।
  • नॉर्दर्न सी रूट पूर्वी और उत्तरी यूरोप तक भारतीय जहाजों के लिए परंपरागत स्वेज नहर के मुकाबले 40% तक दूरी घटा देगा और यात्रा में लगने वाला समय भी लगभग दो हफ्ते कम हो जाएगा।
  • पिछले महीने की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि भारत और रूस के बीच आर्कटिक क्षेत्र में इस्तेमाल लायक जहाज बनाने और भारतीय कार्गो के लिए पोर्ट सुविधाएं विकसित करने को लेकर बातचीत चल रही है।

रूस के आर्कटिक क्षेत्र का नॉर्दर्न सी रूट क्या है

नॉर्दर्न सी रूट 5,600 किलोमीटर का समुद्री मार्ग है, जो रूस के बर्फीले आर्कटिक क्षेत्र से होकर गुजरता है।

साल के ज्यादातर समय इस क्षेत्र में मोटी बर्फ जमी रहती है। लेकिन, जलवायु परिवर्तन की वजह से यह बर्फ अब ज्यादा पिघलने लगी है, जिससे आवाजाही के लिए अब साल में ज्यादा समय मिलने लगा है।

इस वजह से नॉर्दर्न सी रूट से गुजरने के लिए बर्फ से निपटने में सक्षम विशेष मजबूत जहाजों की आवश्यकता होती है।

रूस के न्यूक्लियर क्षेत्र की बड़ी कंपनी रोसाटॉम इस तरह की जहाज बनाती है और एनएसआर के लिए भारत के साथ करार भी करेगी।

रूस के आर्कटिक क्षेत्र में किन चीजों को भंडार है

रूस का आर्कटिक क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है, जिनमें-

  • एलएनजी समेत हाइड्रोकार्बन
  • निकेल
  • तांबा
  • प्लेटिनम
  • पैलेडियम
  • रेअर अर्थ एलिमेंट

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Dayaldhar Tiwari ji

जयंती पर याद किये गए रंगकर्मी दयालधर तिवारी जी

April 30, 2024
heat wave

भीषण गर्मी की चपेट में आ सकते हैं करोड़ों भारतीय!

May 29, 2023

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, अमेरिका को दिया सुझाव!

March 28, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • IAF ने किया Khagantak-243 बम का सफल परीक्षण, नए हथियार की पूरी ताकत समझिए
  • आर्कटिक-NSR पर PM मोदी-पुतिन करेंगे डील! मिनरल्स का भंडार मिलेगा
  • जनसुनवाई में बोलीं CM रेखा गुप्ता, जनता के लिए हमेशा खुला है सरकार का दरवाजा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.