Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

पीएम मोदी बोले- ओडिशा को BJD ने तबाह किया, भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है सरकार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 21, 2024
in राजनीति, राज्य, राष्ट्रीय
A A
16
SHARES
526
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भुवनेश्वर। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) धुआंधार प्रचार करने में जुटी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं. इस बीच उन्होंने सोमवार को ओडिशा के ढेंकनाल में एक चुनावी सभा को संबोधित किया है, जहां उनके निशाने पर बीजू जनता दल (बीजेडी) रही है. पीएम मोदी ने बीजेडी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है. साथ ही साथ दावा किया है कि सूबे में इस बार डबल इंजन की सरकार आने जा रही है. दरअसल, ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा के गांव-गांव, गली-गली से एक ही आवाज आ रही है कि पहली बार डबल इंजन सरकार बनने जा रही है. ओडिशा के लोगों ने BJD सरकार पर 25 साल भरोसा किया है. आज पूरा ओडिशा ये आत्ममंथन कर रहा है कि इन वर्षों में ओडिशा के लोगों को क्या मिला? बीजेडी ने ओडिशा को कुछ नहीं दिया. किसान, युवा और आदिवासी अभी भी बेहतर जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं. आदिवासी क्षेत्र संसाधन-संपन्न हैं, फिर भी गरीबी से त्रस्त हैं. जिन लोगों ने ओडिशा को बर्बाद किया है उन्हें माफ नहीं किया जाना चाहिए.

इन्हें भी पढ़े

IRCTC E-Pantry Service

ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?

February 9, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को कड़ा संदेश, ‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’

February 9, 2026
cm dhami

हरिद्वार कुंभ 2027: सीएम धामी ने तय की समय सीमा, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

February 9, 2026
online scams

ऑनलाइन केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों से हो रही ठगी, छोटी सी भूल पड़ेगी भारी

February 9, 2026
Load More

बीजेडी के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक- PM

उन्होंने कहा, ‘मैं ओडिशा में जब गरीबी देखता हूं, तो मेरे दिल में दर्द होता है कि इतना समृद्ध प्रदेश, इतनी महान विरासत वाले मेरे ओडिशा को किसने तबाह और बर्बाद कर दिया? इसकी वजह है BJD सरकार, जो पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है. मुठ्ठी भर भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर कब्जा करके बैठ गए हैं. बीजेडी के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक बन गए हैं.’

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेडी के राज में न तो ओडिशा की संपदा सुरक्षित है और न ही ओडिशा की सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित है. बीजेडी सरकार में जगन्नाथ जी का मंदिर भी सुरक्षित नहीं बचा है. पिछले 6 साल से श्री रत्न भंडार की चाबी का भी अता-पता नहीं है. इसके पीछे का बहुत बड़ा राज सूबे की सरकार और मुख्यमंत्री के करीबी लोग छिपा रहे हैं. पूरा ओडिशा जानना चाहता है कि जो जांच हुई थी, उसकी रिपोर्ट में ऐसा क्या है कि बीजेडी ने वो रिपोर्ट ही दबा दी?

‘ओडिशा में 10 जून को बीजेपी सरकार का होगा शपथ ग्रहण’

उन्होंने कहा कि बीजेपी ओडिशा के बेटे या बेटी को ही यहां का मुख्यमंत्री बनाएगी. 10 जून को ओडिशा में बीजेपी की डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा क्योंकि, इस BJD सरकार का जाना तय है. 21वीं सदी के ओडिशा को विकास की रफ्तार चाहिए. वो बीजेडी सरकार किसी भी हालत में नहीं दे सकती. अब समय आ गया है कि बीजेडी की ढीली-ढाली नीतियों, ढीला-ढाले काम और धीमी रफ्तार को छोड़कर बीजेपी की तेज रफ्तार सरकार चुनें.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
circular economy

चक्रीय अर्थव्यवस्था की आवश्यकता क्यों?

July 9, 2024
सीएम योगी

सात साल में यूपी की जीडीपी व प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुनी: सीएम योगी

February 23, 2024
LPG Gas

सवाड़ में गैस चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, ग्रामीणों को लगाते थे चुना

February 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट
  • ई-पैंट्री सर्विस क्‍या है जिसे IRCTC ने इन 25 ट्रेनों में किया लॉन्‍च, कैसे होगा आपको फायदा?
  • पाकिस्तान के दोस्त को भारत ने साध लिया, मोदी ने चल दी ब्रिक्स वाली चाल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.