Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को दी बधाई

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 20, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
delhi bjp cm-pm
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बधाई दी। पीएम ने उन्हें जमीनी नेता बताते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उनहों कहा कि मुझे विश्वास है कि वे पूरी ताकत से दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने उन छह विधायकों को भी बधाई दी, जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली।

पीएम मोदी ने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्रीमती रेखा गुप्ता जी को बधाई। वे जमीनी स्तर से उठकर आई हैं। कैंपस राजनीति, प्रदेश संगठन, नगर निगम प्रशासन में सक्रिय रहीं और अब विधायक और मुख्यमंत्री भी हैं। मुझे विश्वास है कि वे पूरी ताकत से दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगी। उन्हें सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

इन्हें भी पढ़े

cm rekha gupta

आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!

September 11, 2026
Nitin Naveen

उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान

September 10, 2026
congress

बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

September 10, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में बनेगा अपना SDRF, आपदाओं से निपटने के लिए तैयार होगी 1100 जवानों की स्पेशल बटालियन

September 10, 2026
Load More

प्रधानमंत्री ने उन छह विधायकों को भी बधाई दी, जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह को बधाई। यह टीम जोश और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण है और निश्चित रूप से दिल्ली के लिए सुशासन सुनिश्चित करेगी, शुभकामनाएं।

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल की नियुक्ति की घोषणा की। गृह मंत्रालय की गजट अधिसूचना में कहा गया है, “राष्ट्रपति रेखा गुप्ता को उनके शपथ ग्रहण की तारीख से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी नई मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए उम्मीद की कि दिल्ली के विकास में वे अपना अमूल्य योगदान देंगी।

बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे।

रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं।

वहीं, मंत्री बने प्रवेश वर्मा ने मीडिया से कहा, “हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। हमने पिछले कुछ सालों से देखा है कि दिल्ली में जो काम होने चाहिए थे, वो नहीं हुए। हमें इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ मिलेगा। दिल्ली में हमने जितने भी वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगे।”

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। हम पूरी जिम्मेदारी को निभाएंगे। हमें पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में काम करने का मौका मिला है। उनके विजन के साथ आगे बढ़ेंगे।”

कपिल मिश्रा ने कहा, “पीएम मोदी के विजन को ध्यान में रखकर काम करेंगे।”

दिल्ली की कमान संभालने वाली रेखा चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी ने अलग-अलग समय में दिल्ली की सीएम रहीं हैं। इससे पहले रेखा गुप्ता ने कि यह एक “चमत्कार” और राजनीति में महिलाओं के लिए एक परिवर्तनकारी अध्याय की शुरुआत का एक “नया अध्याय” है। उन्होंने कहा, “यह एक चमत्कार है, यह एक नई प्रेरणा और एक नया अध्याय है। अगर मैं सीएम बन सकती हूं, तो इसका मतलब है कि सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुले हैं।”

मीडिया से बात करते हुए गुप्ता ने भ्रष्ट व्यक्तियों को जवाबदेह ठहराने की कसम खाई और कहा कि उन्हें दुरुपयोग किए गए प्रत्येक रुपये के लिए जवाब देना होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Raghav Chadha

इतना सब कुछ होने के बाद भी राघव चड्ढा कहां हैं?

March 31, 2024
Siddaramaiah DK Shivakumar

कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व की लड़ाई, क्या सिद्धारमैया की बराबरी कर पाएंगे डीके शिवकुमार?

May 28, 2026
जदयू विधायक गोपाल मंडल

‘सिर्फ डांस ही नहीं करता, चुम्मा भी लेता हूं;’ JDU एमएलए बोले- ‘बुरा नहीं मानिएगा’

March 11, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.