Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

सियासी दलों को पसंद नहीं आया चुनाव आयोग का RVM वाला प्लान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 9, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Indifference of opposition parties towards RVM
22
SHARES
748
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : सियासी दलों को चुनाव आयोग का रिमोट एरिया में RVM से मतदान कराने का प्लान पसंद नहीं आया। सूत्रों ने कहा कि चुनाव आयोग के विशेष रूप से डिजाइन की गई रिमोट वोटिंग मशीनों (RVM) का इस्तेमाल करने के प्रस्ताव का लगभग सभी राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं। आरवीएम प्रवासियों को उनके घरेलू निर्वाचन क्षेत्रों के बाहर से भी वोट डालने की सुविधा देता है।

चुनाव आयोग ने मांगी थी पार्टियों से राय
चुनाव आयोग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि अधिकांश दलों ने उस योजना पर असहमति जताई जिसे चुनाव आयोग ने पहली बार दिसंबर में घोषित किया था। हालांकि वे इस बात पर सहमत थे कि लगभग 30 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं द्वारा मतदान न करने की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। सूत्रों ने कहा कि ऐसे में प्रस्ताव के जल्द ही लागू होने की संभावना नहीं है। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को एक अवधारणा नोट (Concept Note) भेजकर 28 फरवरी तक उनकी राय मांगी थी।

इन्हें भी पढ़े

जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
fund

2 लाख करोड़ वाले सुरक्षा कवच से देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान!

April 3, 2026
Load More

सभी को मतदान केंद्र तक लाने का अभियान
द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा प्रस्ताव की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 29 मार्च को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि चुनाव आयोग को लगभग 60 राष्ट्रीय और राज्य मान्यता प्राप्त पार्टियों में से सीमित संख्या में प्रतिक्रिया मिली थी। उन्होंने कहा था, “लापता मतदाताओं के लिए आउटरीच बढ़ाने की आवश्यकता है। ऐसे में प्रक्रियाओं, प्रशासनिक भाग, कानूनी भाग और तकनीकी भाग पर काम चल रहा है। सभी ने इसे पहले दुरुस्त करने का सुझाव दिया है। यह एक लंबी चलने वाली प्रक्रिया है। इसमें समय लगेगा लेकिन जो भी हो सभी को मतदान केंद्र तक लाने का अभियान जारी है।”

RVM एक साथ 72 निर्वाचन क्षेत्रों के डाटा को संभालने में सक्षम
दिसंबर 2022 में चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा डिजाइन किया गया प्रोटोटाइप आरवीएम प्रदर्शन के लिए तैयार था। चुनाव आयोग ने 16 जनवरी को आरवीएम की चर्चा और प्रदर्शन के लिए राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया था लेकिन प्रदर्शन आयोजित नहीं किया गया था क्योंकि लगभग सभी दलों ने इस विचार पर आपत्ति जताई थी।

चुनाव आयोग के अनुसार, आरवीएम एक साथ 72 निर्वाचन क्षेत्रों के डाटा को संभालने में सक्षम होगा। प्रस्ताव के अनुसार इसे प्रवासी मतदाताओं के लिए उनके घरेलू निर्वाचन क्षेत्रों के बाहर लगाया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ram mandir

अवध में आर्थिक समृद्धि का नया सफर

January 22, 2024
ice

अगर धरती पर मौजूद सारी बर्फ पिघल जाए तो क्या होगा?

December 28, 2024
AAP' Vs BJP

कैसे केजरीवाल ने गुजरात चुनावों को ‘आप’ बनाम भाजपा में बदला?, जानें

September 25, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.