Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

दिल्ली में तिरंगा फहराने को लेकर गरमाई सियासत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 8, 2024
in Uncategorized
A A
National flag
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: देश के राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस में अब महज सप्ताह भर का समय शेष बचा है. जिसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. लेकिन दूसरी तरफ दिल्ली में इस खास दिन को लेकर भी सियासत शुरू हो गई है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल पर हमलावर होते हुए कहा कि इससे पहले 2014 में भी उन्होंने इस संवैधानिक प्रक्रिया का अपमान किया था जब उन्होंने राजपथ पर धरना देकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को बाधित करने की कोशिश की थी.

वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा, “अब जब वे आबकारी मामले में जेल में बंद हैं, तो वे उनकी मंत्री आतिशी द्वारा ध्वजारोहण की सिफारिश उपराज्यपाल से कर रहे हैं, जबकि इस राष्ट्रीय पर्व पर देश और राज्य का मुखिया ही तिरंगा फहरा सकता है और यह सर्व विदित है. केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल को लिखा पत्र प्रमाणित करता है कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता कल भी अराजक थे आज भी अराजक हैं.”

इन्हें भी पढ़े

Shri Krishna Janmashtami

झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

September 5, 2026
hezbollah new chief

हिज्बुल्लाह के नए चीफ ने इजरायल से सीधी बातचीत से किया इनकार, रखीं 5 शर्तें

April 27, 2026
us-iran war

US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!

April 7, 2026
india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Load More

‘केजरीवाल अपना त्यागपत्र देकर आतिशी को बना दें मुख्यमंत्री’

सचदेवा ने कहा कि राष्ट्र ध्वज प्रोटोकोल अनुसार राज्यों में केवल मुख्यमंत्री के द्वारा ध्वजारोहण का प्रावधान है. शायद संविधान एवं राष्ट्र ध्वज प्रोटोकोल निर्माताओं ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी की कभी देश में ऐसा हठधर्मी मुख्यमंत्री आएगा जो जेल जा कर भी पद से इस्तीफा नही देगा.

उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में 1991, 1993 और 2014 में जब मुख्यमंत्री नहीं थे तो उपराज्यपाल ने ध्वजारोहण किया था. ऐसे में अगर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिरंगा फहराने के लिए बाहर नहीं आ सकते हैं तो उनकी जगह उपराज्यपाल तिरंगा फहराने के अधिकारी होते हैं. हालांकि, अगर वे चाहते हैं कि आतिशी ही दिल्ली सरकार की तरफ से ध्वजारोहण करे तो उन्हें अपना त्यागपत्र देकर उन्हें मुख्यमंत्री बना देना चाहिए ताकि इस समस्या के साथ बाधित हुई दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था का समाधान हो सके.

‘मंत्री को झंडा फहराने का अधिकार देना संवैधानिक मान्यताओं का अपमान’

वहीं, दिल्ली कांग्रेस ने भी इसको लेकर निशाना साधा है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संवैधानिक अधिकार केवल राज्य के मुख्यमंत्री का ही होता है, यह कोई दैनिक गतिविधि नहीं जो उपराज्यपाल को पत्र लिखकर इसे बदला जा सके. राष्ट्र ध्वज केवल देश का प्रधानमंत्री और राज्य का मुखिया ही फहरा सकता है. उन्होंने कहा कि जेल में बैठे केजरीवाल इस्तीफा देकर नया मुख्यमंत्री नामित करने की जगह मंत्रिमंडल की मंत्री को झंडा फहराने का अधिकार देना संविधान और संवैधानिक मान्यताओं का अपमान करना है.

स्वतंत्रता दिवस-गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एक संवैधानिक परम्परा

देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने कभी भी देशवासियों और संविधान का सम्मान नही किया. एक पार्टी संविधान को बदलने तक की बात करती है दूसरी पार्टी के मुख्यमंत्री संविधान की मान्यताओं को अपमान करते है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण एक संवैधानिक परंपरा है जिसको देश अथवा राज्य का मुखिया ही निभा सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Pakistan

पाक के नए पीएम पर सेना ने फिर शुरू किया नया खेल

May 31, 2023
Alien UFO Report

अंतरिक्ष से आने वाले Aliens को लेकर बड़ा खुलासा, दुनिया रह गई हैरान

December 18, 2022
शराब दुकान

बिहार का शराब काण्ड

December 27, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.