Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

अवैध सट्टेबाजी मामले में पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, जानें पूरा मामला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 26, 2023
in राष्ट्रीय
A A
ED
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ ऐप चलाने के आरोपी व्यक्तियों और कंपनियों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है। केंद्रीय एजेंसी की जांच बंगलूरू पुलिस की प्राथमिकी से उपजी है, जिसे शुरू में जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) द्वारा ऑनलाइन जुआ, सट्टेबाजी और संदिग्ध अवैध गतिविधियों में कंपनियों की भागीदारी का आरोप लगाते हुए दर्ज किया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी अस्थायी आदेश के तहत कुर्क की गई बैंक जमाओं का कुल मूल्य  5.87 करोड़ रुपये है।एजेंसी ने कथित धोखाधड़ी वाले ऐप की पहचान बेस्टारटेक, खेलो24बेट और बेटिनएक्सचेंज के रूप में की है।

इन्हें भी पढ़े

Pralhad Joshi

केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी

September 29, 2026
Kaveri engine

कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!

September 29, 2026
Phase-3 elevated corridor

दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
Load More

जांच में पाया गया कि आरोपी श्यामला एन और उमर फारूक ने अन्य व्यक्तियों के दस्तावेजों का उपयोग करके कई कंपनियों को पंजीकृत किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनियों के एचआर (मानव संसाधन) प्रबंधक ने “अवैध रूप से” कई सिम कार्ड खरीदे और उन्हें ऑनलाइन लेनदेन के लिए बैंक खातों से जोड़ा।

बयान के अनुसार रॉकस्टार इंटरएक्टिव, इंडी वर्ल्ड स्टूडियो, फाल्कन एंटरटेनमेंट एजेंसीज, द नेक्स्ट लेवल टेक्नोलॉजी, रिफ्ट गेमर टेक्नोलॉजीज, रियलिटी कोड टेक्नोलॉजी, टेन्स सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रॉनिक वर्चुअल सॉल्यूशंस, ज़ाजागो सिस्टम्स, जिंगा इंटरएक्टिव, व्हेल बाइट्स टेक्नोलॉजी, आईओबिटकोड इंटरएक्टिव एजेंसी, ओकुलस वाल्व एंटरटेनमेंट और नेस्ट्रा वेब सॉल्यूशंस जैसी समूह संस्थाओं को सट्टेबाजी और जुए के नाम पर जनता से धोखाधड़ी करके राशि एकत्र करने के इरादे से बनाया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पोंजी स्कीम के जरिए निवेशकों को ठगने वाली पश्चिम बंगाल की एक कंपनी के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि एमपीएस ग्रीनरी डेवलपर्स लिमिटेड के निदेशकों प्रबीर कुमार चंदा और प्रणब कुमार दास को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया और कोलकाता में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने उन्हें एक सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया।

एमपीएस ग्रीनरी डेवलपर्स लिमिटेड ने 1999-2000 से 2013-2014 के दौरान विभिन्न ‘फर्जी’ आय योजनाओं के माध्यम से निवेशकों से लगभग 2,682 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें बैंकिंग नियामक आरबीआई और बाजार नियामक सेबी के मानदंडों का उल्लंघन करते हुए कृषि (Agro), बाग (Orchard) और सागौन (Teak) बॉन्ड जारी किए गए।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने कथित विदेशी मुद्रा उल्लंघन की जांच के तहत हैदराबाद के एक ऑडिटर के परिसरों से 12 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और सोना जब्त किया है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत 23 अगस्त को ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड के कार्यालय, इसके सीईओ एम सुरेश रेड्डी और सीएफओ एसएलएन राजू के आवासों और ऑडिटर पी मुरली मोहन राव के आवास और कार्यालय पर छापेमारी के बाद यह कार्रवाई की गई।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

स्वप्ना के आरोप और केरल सरकार

June 24, 2022
Voter ID

भारत में मतदाता सूची में गैर-नागरिकों की घुसपैठ, क्या है असली समस्या और इसका समाधान ?

July 9, 2025

कांग्रेस छोड़ने को क्यों मज़बूर ये नेता, वजह जानकर सब हैरान!

April 11, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • केंद्र सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए हमेशा तैयार : प्रल्हाद जोशी
  • कावेरी इंजन का रूस में ट्रायल सफल, अमेरिका को लगा 48.5 किलोन्यूटन थ्रस्ट का झटका!
  • दिल्ली को मिला बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, अमित शाह ने किया उद्घाटन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.