Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

पूर्वोत्तर और बांग्लादेश में बाढ़ से तबाही

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 29, 2022
in राष्ट्रीय
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

March 13, 2026
pm modi

खाड़ी की जंग ने पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट में डाला: PM मोदी

March 13, 2026
RSS

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा को RSS की सबसे अहम बैठक क्यों माना जाता है?

March 13, 2026
railway

भारतीय रेलवे करेगी कई सुपरफास्ट ट्रेनों के नंबर और कैटेगरी में बदलाव, देखें लिस्ट

March 13, 2026
Load More

कौशल किशोर | twitter @mrkkjha

बाढ़ में डूब चुके धान के खेत में बेहोश हुए किसान की तस्वीर एक प्रतिष्ठित अमरीकी अखबार के अंतरराष्ट्रीय संस्करण में बीते दिनों मुखपृष्ठ पर छपी थी। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन से जुड़ी एक रिपोर्ट भी मिलती है। पूर्वोत्तर के कई इलाकों से बाढ़ की खबरें पिछले दो महीने से बराबर आ रही है। पिछले महीने इसकी चपेट में न्यू हफलोंग रेलवे स्टेशन की तबाही की छवि मीडिया रिपोर्ट में थी। यह असम के दीमा हसाओ जिले की खूबसूरती बढ़ाने वाला हिल स्टेशन पूरब का स्विट्जरलैंड माना जाता है। दो हजार से ज्यादा रेलयात्रियों वाली ट्रेन की तबाही का दृश्य देखकर रुह कांपती है। आपदा राहत कर्मियों द्वारा सौ से ज्यादा यात्रियों को एयर लिफ्ट कर सिलचर तक पहुंचाया गया था। बाढ़ की पहली लहर से ही भारत और बांग्लादेश के गुवाहाटी, सिलचर और सिलहट जैसे क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन सेवा के जवानों की खूब सक्रियता दिखती है। जल प्रलय की वजह से दस करोड़ लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

शुक्रवार, 17 जून को मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) और मौसिनराम में अधिकतम बारिश का रिकॉर्ड अपने नाम करने की होड़ लग गई। बादलों की घनी छांव में बसे मौसिनराम में चौबीस घंटे में ही 1003.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज किया गया। साथ ही चेरापूंजी में 972 मिलीमीटर वर्षा हुई। नीचे उतरने पर यह जलराशि बांग्लादेश के सिलहट में तबाही का मंजर पेश करती है। इन दिनों बांग्लादेश के सिलहट, मैमनसिंह, रंगपुर और राजशाही जैसे क्षेत्र में भयानक तबाही मची है। पूर्वोत्तर में असम, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी बाढ़ का तांडव रुद्र रूप धारण किए है। इस संकट से उबरना आसान नहीं है।

बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे मंत्रीजी मकान और झोपड़ी के निशान पानी की सतह पर देख आंसू बहा रहे हैं। ट्रेन पानी में बह गए हैं। कहीं ट्रैक के नीचे से जमीन ही खिसक गई है। मोबाइल के टावर से लेकर बिजली और फोन के टूटे खंभे संचार सेवाएं ध्वस्त करती हैं। जड़ से उखड़ चुके वृक्ष पानी में तैर रहे हैं। कहीं नदी नालों पर बने पुल का कोई पता नहीं हैं। असम में आज पचास लाख लोग इसकी जद में फंसे हैं। अस्सी लोग जान भी गंवा चुके हैं। घर से बेघर हुए ढाई लाख लोगों के लिए सैकड़ों राहत कैंप और वितरण केन्द्र बनाए गए हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान आकंठ डूबा हुआ है। इसके कारण जैवविविधता के लिए भी विकराल संकट की स्थिति बनी है। ब्रह्मपुत्र, बराक और खुशियारा जैसी नदियां उफान पर हैं। भूटान ने कुरिचू नदी पर बने बांध का पानी छोड़ दिया। नतीजतन असम के बारपेटा में कोहराम मचा है।

यह समस्या बांग्लादेश और भारत तक ही सीमित नहीं है। चीन के दक्षिण पूर्वी राज्यों में भीषण बारिश और बाढ़ से लाखों लोगों के लिए समस्या खड़ी हुई है। पिछले साल एटॉमिक रेडिएशन व पिछले माह कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से सुर्खियों में रहे चीन की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य गुआंगदोंग आज बाढ़ से परेशान है। इसके साथ ही पर्ल नदी की घाटी में बसने वाले जियांग्शी, गुआंग्शी, फुजियान, और हुनान जैसे राज्यों को भी बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों बाढ़ में डूबे इन सभी क्षेत्रों की जलवायु को प्रभावित करने वाले अवयवों में समानता गजब की रही।

सागर से उठने वाला मॉनसून लंबी दूरी तय कर हिमालय से टकराती है। इसके कारण ही आकाश गंगा बूंदों में उतरकर भारतवर्ष को परिभाषित करती है। बरसात का यही क्रम जलवायु का चक्र है। एशिया के एक विशाल भूभाग को समेटते हुए यह बादल कई देशों की राजनीतिक सीमाओं को पार करता है। कंचनजंघा की चोटी और बंगाल की खाड़ी पर एक नज़र डालने से स्पष्ट है कि इस बीच मॉनसून न्यूनतम दूरी तय कर बरस सकती है। पूर्वोत्तर में प्रचूर जलराशि होने की यह एक अहम वजह है। तिब्बत से अरूणाचल प्रदेश होते हुए ब्रह्मपुत्र नदी असम पहुंचती है। बांग्लादेश पहुंचने तक यह असम को दो हिस्सों में बांट देती है। इस क्रम में यह माजुली नामक दुनिया की सबसे बड़ी नदी द्वीप भी गढ़ती है। सरकार हजारों करोड़ रुपए की लागत से आज ब्रह्मपुत्र तट पर 1300 किलोमीटर लंबी सड़क बना कर इस बाढ़ के नियंत्रण की बात करती है। हालांकि इसके कारगर होने की गारंटी नहीं है।

मार्ग में खड़े अवरोधों के कारण पानी आगे नही बढ़ रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा इसकी समीक्षा कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम की सेवा सुनिश्चित करते हैं। सप्लाई चेन दुरुस्त करने के लिए मेघालय के नेता कोनार्ड संगमा से संपर्क साधते हैं। साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति का संकट दूर करने के क्रम में असम को अंतरराष्ट्रीय राजनीति का केन्द्र बनाने की बात कहते हैं। लोक सेवा के इस आधुनिक विचार के सामने आदिम जनजातियों की पुरानी रीति नीति पर भी विचार करना चाहिए। उन्होंने जल के मार्ग में व्यवधान खड़ा करना पाप माना। नतीजतन जल स्रोतों को जलमग्न करने का चक्र खूब घूमता रहा। इस क्रम में कुदरत धरती का विस्तार भी करती रही। जल के इस चक्र को आधुनिक तकनीकी बदलने का काम करती है। इस समस्या का समाधान करने से वास्तव में यह राज्य देश दुनिया की राजनीति का नया केंद्र बनेगा। निकट भविष्य में दुनिया भर के राजनेता जैवविविधता और जलवायु जैसे गंभीर मुद्दे पर विचार विमर्श के लिए चीन में जमा हो रहे हैं। इस अवसर का लाभ लेना चाहिए।

इस मॉनसून के लौटने में अभी दो महीने शेष हैं। बड़ी आबादी का घर से लेकर खेत खलिहान तक बाढ़ की भेंट चढ़ चुका है।इन जलमग्न इलाकों में मेघदूत कहर ढाना जारी रहने की संभावना है। ब्रह्मपुत्र नदी घाटी में बाढ़ हर साल का व्यापार हो गया है। किंतु ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार चौमासा पूरा कर ही यह पानी नीचे उतरने वाला है। इसका स्थाई समाधान जरुरी है। इसके अभाव में जल प्रलय का संकट और विकराल होता रहेगा।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

कैसे बदल रही है जॉब करने वालों की सोच!

April 2, 2023
TERI Summit pm modi

‘नए भारत में महिला शक्ति का परचम’, अपने जन्मदिन पर PM मोदी ने क्यों कही ये बात

September 17, 2022

पीएम मोदी बोले – वैज्ञानिक अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने एक व्यक्ति एक प्रयोगशाला दृष्टिकोण अपनाएं

October 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!
  • होर्मुज में तनाव से कांपी दुनिया: इंडिया की तरफ उम्मीद से देख रहा US
  • फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.