Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

PM के नारे का राहुल ने उड़ाया मजाक, BJP ने बता दिया ‘छोटा पोपट’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 21, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
pm modi-rahul gandhi
11
SHARES
358
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के नारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा कटाक्ष किये जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को पलटवार करते हुए उन्हें (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को) ‘छोटा पोपट’ करार दिया। बीजेपी ने दावा किया कि शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने राहुल गांधी की खिल्ली उड़ाने के लिए उन्हें ‘छोटा पोपट’ नाम से पुकारा था। बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान के लिए उन्हें भी आड़े हाथों लिया कि ‘जहरीले सांपों को मार दिया जाना चाहिए’। बीजेपी ने कहा कि यह कांग्रेस की आपातकाल की सोच को दर्शाता है जो विरोधियों की तुलना सांप से करती है और उनके खिलाफ हिंसा को भड़काती है।

इससे पहले आज दिन में, बीजेपी के उक्त नारे और धारावी पुनर्विकास परियोजना को अदाणी समूह को दिए जाने के बीच संबंध का दावा करते हुए, राहुल गांधी ने मुंबई में अपने संवाददाता सम्मेलन में लाई गई एक तिजोरी से दो पोस्टर निकाले, जिनमें से एक में उद्योगपति गौतम अदाणी और प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के साथ ‘एक हैं तो सेफ हैं’ लिखा था और दूसरे में धारावी परियोजना का नक्शा दिखाया गया था। बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के कटाक्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यह बहुत ही निम्न स्तर का संवाददाता सम्मेलन था। एक तिजोरी (सेफ) लाना और उसके इर्द-गिर्द नौटंकी करना, तथाकथित राष्ट्रीय पार्टी के तथाकथित शीर्ष नेता द्वारा इस तरह की प्रेस वार्ता करना राहुल गांधी और कांग्रेस को शोभा नहीं देता है।’

इन्हें भी पढ़े

जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
fund

2 लाख करोड़ वाले सुरक्षा कवच से देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान!

April 3, 2026
Load More

बीजेपी नेता ने कहा, ‘आज मैं इस मंच से और राहुल गांधी की भाषा में कहता हूं कि ‘छोटे पोपट ने किया है कांग्रेस को चौपट’। उनका नाम राहुल गांधी है।’ पात्रा ने कहा, ‘मैंने बाल ठाकरे का एक साक्षात्कार देखा जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को छोटा पोपट कहा था। आज से राहुल गांधी का नाम ‘छोटा पोपट’ होने जा रहा है। यह नाम अब महाराष्ट्र के हर बच्चे की जुबान पर होगा।’ बीजेपी ने एक्स पर एक बयान में आरोप लगाया कि कांग्रेस राष्ट्र-विरोधी तत्वों को सुरक्षित (सेफ) रखती है और यदि ‘हम साथ हैं तो कांग्रेस असुरक्षित है’।

उसने कहा, ‘अगर कांग्रेस है तो आतंकवादी, पाकिस्तान, रोहिंग्या एवं वक्फ सब सुरक्षित हैं। अगर हम एक हैं तो कांग्रेस असुरक्षित है।’ बीजेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी आलोचना की। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान समाप्त होने से ठीक पहले सांगली में एक रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने अपने भाषण में ‘जहरीले सांप को मारने’ की उपमा का इस्तेमाल किया। खरगे ने कहा, ‘अगर भारत में राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक कोई चीज है तो वह भाजपा और आरएसएस हैं। वे जहर की तरह हैं। अगर सांप काटता है तो वह व्यक्ति (जिसे काटा गया है) मर जाता है… ऐसे जहरीले सांप को मार दिया जाना चाहिए।’

खरगे की टिप्पणी पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा, ‘भाजपा इसकी निंदा करती है।’ उन्होंने कहा, ‘यह आपातकाल की मानसिकता है जिसके कारण आप अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना सांपों से करते हैं और उन्हें मारने का आह्वान करके हिंसा भड़काते हैं।’ उन्होंने जोर देकर कहा कि गांधी और कांग्रेस को 23 नवंबर को लोगों से उस वक्त करारा जवाब मिलेगा, जब महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीएम पद के लिए सिद्धरमैया का स्वभाविक चेहरा!

May 16, 2023
Manohar Lal Khattar

बिहार में लगेगा राज्य का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र : खट्टर

June 25, 2025
israel-iran war

इजरायल-ईरान तनाव के बीच, परमाणु शक्ति की राह पर ईरान, विश्व शांति की पुकार !

June 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.