Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

मंत्रियों की आनाकानी बन रही कांग्रेस की परेशानी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 7, 2024
in राष्ट्रीय
A A
Congress Working Committee
13
SHARES
427
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द ही सामने आ सकती है। इससे पहले खबरें हैं कि पार्टी कर्नाटक में उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने में परेशानियों का सामना कर रही है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। कहा जा रहा है कि कर्नाटक कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव लड़ने से झिझक रहे हैं। इतना ही नहीं वे अपने रिश्तेदारों के नाम आगे करते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। इसके बाद उम्मीदवारों के नामों का ऐलान संभव है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धारमैया कैबिनेट के कई मंत्रियों की तरफ से चुनाव लड़ने में झिझक कांग्रेस आलाकमान की परेशानियों का सबब बन रही है। हालांकि, संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सीईसी एक-दो दिन में कर्नाटक से 12-14 नामों का ऐलान कर सकती है।

इन्हें भी पढ़े

trading scams in india

ट्रेडिंग स्कैम पर एक छोटी से गलती और अकाउंट हो जाएगा खाली, पुलिस ने किया अगाह

April 7, 2026
PM Modi

‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र

April 6, 2026
new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
सीआईएल

फ्यूल की कमी नहीं होने देगी सरकार! कोल इंडिया तैयार

April 5, 2026
Load More

चुनावी मैदान में नहीं आना चाहते नेता?
रिपोर्ट के अनुसार, कई मंत्री चुनाव लड़ने से बचते नजर आ रहे हैं। इनमें एचसी महादेवप्पा, सतीश जरकिहोली, केएच मुनियप्पा, बी नागेंद्र, कृष्णा गौड़ा, ईश्वर खंडारे और एचके पाटिल का नाम सामने आ रहा है। खबर है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश मानने के बजाए ये मंत्री रिश्तेदारों के नाम आगे कर रहे हैं।

कहा जा रहा है कि रिश्तेदारों के नाम आगे बढ़ाकर उनकी जीत सुनिश्चित करने का वादा किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी आलाकमान रिश्तेदारों को उतारने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। कहा जा रहा है कि पार्टी खासतौर पर महादेवप्पा और मुनियप्पा को मैदान में उतारना चाहती है। अब एक ओर जहां महादेवप्पा बेटे सुनील बोस के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं। वहीं, मुनियप्पा दामाद को उतारना चाहते हैं।

खास बात है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सलीम अहमद का कनहा है कि सभी 28 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहचान कर ली गई है और बैठक के बाद नामों का ऐलान किया जाएगा।

रायबरेली से डेब्यू करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा?
खबरें हैं कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा का रुख करने के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, अब तक इसे लेकर कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। वहीं, अटकलें हैं कि राहुल गांधी यूपी की ही अमेठी सीट के साथ-साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CSIR-IHBT ने

सुगंधित फसलों की खेती को बढ़ावा देने CSIR-IHBT ने आयोजित किये प्रशिक्षण कार्यक्रम

July 23, 2023
Kejriwal

केजरीवाल को बेल… अब बदलेगा दिल्ली का खेल ?

May 10, 2024
पतंग

बिना इजाजत पतंग उड़ाने की ‘गुप्त सजा’ होश उड़ा देगी!

January 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पर्यटकों की कमी से कॉर्बेट नेशनल पार्क की कमाई घटी, ये है बड़े कारण
  • US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!
  • इंस्टाग्राम पर नकली नोटों का खेल! 4 FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.