Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

प्रतिबंधों के जवाब में रूस ने बंद की अमेरिका को रॉकेट इंजन की सप्लाई, उड़ाया मजाक

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 4, 2022
in विश्व
A A
Biden-Putin
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l यूक्रेन पर रूसी हमले को देखते हुए पश्चिमी देशों सहित अमेरिका ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं. रूस ने अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में अमेरिका पर भी कड़ा प्रहार किया है. रूस ने अमेरिका को रॉकेट इंजन की आपूर्ति बंद करने का फैसला किया है. रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख ने रूसी टेलिविजन पर कहा, ‘इस तरह की स्थिति में हम अपने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रॉकेट इंजनों की आपूर्ति अमेरिका को नहीं कर सकते हैं. वो किसी भी चीज का इस्तेमाल कर उड़ें, चाहे तो अपनी झाड़ू का इस्तेमाल करें उड़ने के लिए…. ये उनकी परेशानी है, हमें क्या.’

इन्हें भी पढ़े

Omani co-pilot

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

October 5, 2026
russia-ukraine conflict

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, मध्यस्थता का दिया ऑफर

October 4, 2026

क्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू? भारत को मिली छूट

October 4, 2026
crude oil

न अमेरिका-ईरान के बीच डील हुई, न होर्मुज खुला, फिर भी गिरे कच्चे तेल के दाम

October 3, 2026
Load More

रोगोजिन के अनुसार, रूस ने 1990 के दशक से अमेरिका को कुल 122 RD-180 रॉकेट इंजन दिए हैं जिनमें से 98 का ​​उपयोग एटलस लॉन्च वाहनों को चलाने के लिए किया गया है.

रोगोजिन ने कहा कि Roscosmos अमेरिका को दिए गए सभी रॉकेट इंजनों की सर्विसिंग भी बंद कर देगा. अमेरिका में अभी भी 24 रॉकेट इंजन हैं जिन्हें अब रूस अपनी तकनीकी सहायता नहीं प्रदान करेगा. रूस ने इससे पहले कहा था कि वो पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के जवाब में फ्रेंच गुयाना के कौरौ स्पेसपोर्ट से अंतरिक्ष लॉन्च में यूरोप को जो सहयोग करता है, उसे अब रोक रहा है.

रूस ने ब्रिटिश सैटेलाइट कंपनी वनवेब से गारंटी की भी मांग की है कि उसके उपग्रहों का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाएगा. दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आई थी कि रूस पर ब्रिटेन की तरफ से प्रतिबंधों के बावजूद वनवेब रूस से एक सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है.

ब्रिटेन की तरफ से सैटेलाइट लॉन्च को निलंबित करने की बात कही गई जिसके बाद रूस ने कहा कि वो अपना सैटेलाइट लॉन्च तभी रोकेगा जब उसे इस बात की गारंटी दी जाएगी कि वनवेब की सैटेलाइट्स का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाएगा.

वनवेब ने गुरुवार को कहा कि वो कजाकिस्तान में रूस के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से सभी उपग्रह लॉन्च को निलंबित कर रही है. वहीं, रोगोजिन ने कहा कि रूस अब रोस्कोस्मोस और रक्षा मंत्रालय की जरूरतों के अनुरूप दोहरे उद्देश्य वाले अंतरिक्ष यान बनाने पर अपना पूरा फोकस रखेगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

केंद्र के स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में महाराष्ट्र को पहला स्थान

January 12, 2024
pakistan vs india weapons

पाकिस्तानी फौज में बैठा भारत का खौफ, कह रहे- बॉर्डर पर भेजा तो इस्तीफा तैयार !

May 7, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया

June 6, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.