Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

बीजेपी की इनकम 83 फीसदी बढ़ी तो कांग्रेस की आय में 170% का इजाफा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 28, 2025
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
BJP and Congress
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस, दोनों की आमदनी में पिछले वित्तीय वर्ष में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। बीजेपी की कमाई जहां 83 फीसदी बढ़कर 4340.5 करोड़ रुपये हो गई, वहीं कांग्रेस की आमदनी 170 फीसदी बढ़कर 1225 करोड़ रुपये पहुंच गई। दोनों पार्टियों की आय में इलेक्टोरल बॉन्ड का बड़ा योगदान रहा। बीजेपी को 16.85.6 करोड़ रुपये इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिले। दूसरी ओर कांग्रेस को 828.4 करोड़ रुपये इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिले। यह जानकारी दोनों पार्टियों की ओर से चुनाव आयोग को सौंपी गई ऑडिट रिपोर्ट से मिली है।

बीते वित्त वर्ष में बीजेपी की इनकम 4340 करोड़ हुई

इन्हें भी पढ़े

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने एक साथ कर दिया 61 मुकदमों का निपटारा!

April 4, 2026
जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
Load More

बीजेपी की यह अब तक की सबसे ज्यादा सालाना आय है। ये आंकड़ा किसी भी पार्टी की ओर से घोषित बॉन्ड से प्राप्त रकम में भी सबसे ज्यादा है। कांग्रेस की आय और बॉन्ड से प्राप्त राशि, दोनों ही मामले में दूसरे नंबर पर है। भाजपा की वार्षिक आय 2022-23 में 2,360.8 करोड़ रुपये से 83 फीसदी बढ़कर 2023-24 में 4,340.5 करोड़ रुपये हो गई। इसमें से 1,685.6 करोड़ रुपये चुनावी बॉन्ड के जरिए आए। यह जानकारी चुनाव आयोग में दाखिल पार्टी की नवीनतम वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट से मिली है।

कांग्रेस की आय बढ़कर 1225 करोड़ पहुंची

इसी अवधि में कांग्रेस की आय 452.4 करोड़ रुपये से 170 फीसदी बढ़कर 1,225 करोड़ रुपये हो गई। मुख्य विपक्षी दल ने भी बॉन्ड के जरिए अपनी प्राप्तियों में 384 फीसदी की भारी वृद्धि दर्ज की, जो वित्त वर्ष 23 में 171 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 828.4 करोड़ रुपये हो गई। कांग्रेस के पास बॉन्ड से दूसरी सबसे अधिक आय और प्राप्तियां हैं। वित्त वर्ष 24 में बीजेपी का खर्च 62 फीसदी बढ़ा तो कांग्रेस का 120 फीसदी।

कांग्रेस ने BRS-TMC को छोड़ा पीछे

कांग्रेस ने बीआरएस को पीछे छोड़ दिया, जिसने 2023-24 में 685.5 करोड़ रुपये की कुल आय घोषित की। टीएमसी भी इस बार देश की मुख्य विपक्षी पार्टी से पीछे रही। तृणमूल कांग्रेस ने इस बार 612.4 करोड़ रुपये बॉन्ड में प्राप्त किए। खर्च की बात करें तो पिछले वित्तीय वर्ष में बीजेपी का कुल खर्च 2,211.7 करोड़ रुपये रहा, जो 2022-23 में घोषित 1,361.7 करोड़ रुपये से 62 फीसदी अधिक है। इसमें से 1,754 करोड़ रुपये चुनाव और सामान्य प्रचार पर खर्च किए गए।

खर्च के मामले में कहां हैं बीजेपी-कांग्रेस

कांग्रेस ने 2023-24 में 1,025.2 करोड़ रुपये का वार्षिक व्यय किया, जो 2022-23 में 467.1 करोड़ रुपये से 120 फीसदी अधिक है। 14 जनवरी से 16 मार्च 2024 के बीच हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पार्टी ने करीब 49.6 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक की गई उनकी भारत जोड़ो यात्रा के पहले संस्करण पर 71.8 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

बीजेपी को कहां से हुई आमदनी

बीजेपी को कुल 3967 करोड़ रुपये स्वैच्छिक चंदे के रूप में मिले। इसमें 1685.6 करोड़ रुपये इलेक्टोरल बॉन्ड से, 236.3 करोड़ रुपये आजीवन सहयोग निधि से और 20242.7 करोड़ रुपये अन्य सोर्स से प्राप्त हुए। व्यक्तिगत दानदाताओं ने लगभग 240 करोड़ रुपये, कॉर्पोरेट्स ने 1890 करोड़ रुपये, संस्थानों और कल्याणकारी संस्थाओं ने 101.2 करोड़ रुपये और अन्य ने 50 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

कांग्रेस को इलेक्टोरल बॉन्ड मिले 828 करोड़

कांग्रेस को व्यक्तिगत दानदाताओं से 113.4 करोड़ रुपये, कॉर्पोरेट डोनर्स से 170 करोड़ रुपये, इलेक्टोरल ट्रस्ट और फाउंडेशन से 6.4 करोड़ रुपये, बॉन्ड से 828.4 करोड़ रुपये और अन्य सोर्स से 11.4 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा, पार्टी को सदस्यता और फी से 22 करोड़ रुपये और कूपन जारी करने और प्रकाशनों की बिक्री से 58.5 करोड़ रुपये की आय हुई।

ऑडिट रिपोर्ट में बीजेपी ने बताया अपना बैंक बैलेंस

बीजेपी की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी ने विज्ञापन और प्रचार पर 1195 करोड़ रुपये, यात्रा पर 196.8 करोड़ रुपये और उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता के रूप में 191 करोड़ रुपये खर्च किए। 31 मार्च, 2024 तक, बीजेपी के पास 109.2 करोड़ रुपये नकद, 1627.2 करोड़ रुपये बैंक बैलेंस और 5377.3 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में थे। पिछले साल इसी तारीख को बीजेपी के पास 42 करोड़ रुपये नकद, 311 करोड़ रुपये बैंक बैलेंस और 5071.4 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट थे।

कांग्रेस ने चुनाव पूर्व में खर्च किए 4.9 करोड़

कांग्रेस ने 2023-24 में चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों पर 4.9 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं पिछले साल यह खर्च 40.1 करोड़ रुपये था। यह जानकारी दोनों पार्टियों की ओर से इलेक्शन कमीशन को सौंपी गई वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2023-24 के आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Opposition's

विपक्ष को क्यों है जल्द चुनाव की आशंका?

July 7, 2023
गरीबी

अब प्रश्न औचित्य का

January 21, 2023
delhi politics

क्या इस बार दिल्ली सियासी करवट लेने जा रही है? किसको मिलेगी दिल्ली की कमान ?

February 6, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.