Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

संजय सिंह बोले- शराब घोटाले में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व शामिल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 5, 2024
in दिल्ली, राजनीति
A A
संजय सिंह
14
SHARES
464
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि काम करने वाले सीएम को जेल में डाला गया. जेल से निकलने के बाद शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए संजय सिंह ने कई खुलासे किए. संजय सिंह ने कहा कि शराब घोटाला बीजेपी ने किया है. इस घोटाले में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व शामिल है. इस दौरान उन्होंने मंगूटा परिवार का जिक्र किया. मंगूटा परिवार ने 10 बयान दिए. मंगुटा रेड्डी ने कुछ 3 बयान दिए. उनके बेटे ने 7 बयान दिए.

इस तरह बाप-बेटे ने कुल 10 बयान दिए. संजय सिंह ने कहा कि 16 सितंबर 2022 को जब ईडी ने पूछा कि क्या आप अरविंद केजरीवाल से मिले थे तो उन्होंने कहा कि मैं चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन के लिए मिला था. फिर उनके बेटे राघव को गिरफ्तार कर 5 महीने तक जेल में रखा जाता है और वो अपना बयान बदल देता है. उन्होंने कहा कि राघव मंगुटा के 10 फरवरी से 16 जुलाई तक 7 बयान लिए जाते हैं. 3 बयान उसके पिता ने दिए. 6 बयानों में राघव ने कहा कि केजरीवाल को नहीं जानता लेकिन 5 महीने में टूटकर वो 7वां बयान केजरीवाल के खिलाफ देता है.

इन्हें भी पढ़े

Petrol-Diesel

पेट्रोल-डीजल के टैक्स कटौती पर बोली कांग्रेस- यह सिर्फ दिखावा

March 27, 2026
pm modi

PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

March 26, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

9 बयानों में केजरीवाल का नाम नहीं
संजय सिंह ने आगे कहा कि हैरानी की बात ये है कि दोनों के पहले के बयानों को गायब कर दिया और कहा कि जो बयान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नहीं थे वो बिना भरोसे वाले बताए गए. जब कोर्ट के आदेश पर हमारे वकीलों ने वो बयान देखे तो होश उड़ गए क्योंकि उन 9 बयानों में अरविंद केजरीवाल का नाम नहीं था. अब सवाल उठता है कि ये दोनों कौन है, जिनको शराब कारोबारी बताया जा रहा है. आम आदमी पार्टी ने मंगुटा रेड्डी की प्रधानमंत्री के साथ की तस्वीर दिखाई.

इसका प्रधानमंत्री से क्या रिश्ता है?
संजय सिंह ने कहा कि 16 जुलाई को जब ये अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान देता है तो 18 जुलाई को जमानत हो जाती है. आप समझिए ये क्या साजिश है. इसका प्रधानमंत्री से क्या रिश्ता है? आज की तारीख में वो TDP से चुनाव लड़ रहा है लेकिन प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाकर वोट मांग रहा है. इसे शराब कारोबारी बताया जा रहा था, जो मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान देता है. अब इसको छिपा लिया गया.

केजरीवाल के खिलाफ बयान दो वर्ना…
संजय सिंह ने शरद रेड्डी (अरबिंदो फार्मा के एमडी) के घर पर 9 नवंबर 2022 में छापा होता है. उससे अरविंद केजरीवाल के बारे में पूछा जाता है तो वो मना कर देता है. कुल 12 बयान देता है. 9 नवंबर से उससे पूछताछ शुरू हुई. इस दौरान उस पर दवाब बनाया गया. नहीं माना तो 10 नवंबर को उसकी गिरफ्तारी हो जाती है. इसके बाद 25 अप्रैल तक कुल 6 महीने जेल में रखा गया और कहा कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दो. उसको कहा गया कि बयान दो वर्ना जिंदगी जेल में सड़ जाएगी. वो संजय सिंह तो है नहीं. वो टूट गया और 25 अप्रेल को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया. हमारे वकीलों ने जब बयानों को देखा तो 10 बयान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नहीं थे तो ED ने कहा कि बयानों पर भरोसा नहीं. 25 अप्रैल को बयान देने के बाद उसकी जमानत हो जाती है.

55 करोड़ तो भाजपा को दिए गए
संजय सिंह ने आगे कहा कि जिस शरद रेड्डी को भाजपा शराब घोटालेबाज कहती है. ईडी उसे शराब घोटाले में मानती है और जब 6 महीने बाद वो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बयान दे देता है तो असली शराब घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू होता है. गिरफ्तारी के बाद पहला नजराना 5 करोड़ रुपए और फिर 55 करोड़. भाजपा के घोटाले उजागर होते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर शाम 7 बजकर 14 मिनट पर छापा मारा गया. ढाई घंटे की पुछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया.

केजरीवाल पर ना कोई दाग था और ना होगा
असली बात ये है कि शराब घोटाला बीजेपी ने किया है. असली घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ. जो बयान अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नहीं थे उनको छिपा लिया गया. अरविंद केजरीवाल पर ना कोई दाग था और ना होगा. उनका गुनाह ये है कि वो अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, फ्री बिजली, पानी, बस यात्रा, माता बहनों को हजार-हजार रुपए दिए.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UP Board

पत्रकार के पुत्र ने लहराया परचम

April 27, 2025
hinsa

बंगाल : क्यों बार-बार भड़क उठती है राजनीतिक हिंसा?

June 19, 2023

सिंगापुर और हमारे देश के द्विपक्षीय संबंध अब बनेंगे ऐतिहासिक!

September 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.