Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

संस्कृत और प्राकृत भाषा में है अटूट संबंध : प्रोफेसर त्रिपाठी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 6, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिद्वार। श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर भूपतवाला, हरिद्वार में दिल्ली स्थित भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट आफ इंडोलॉजी, वल्लभ स्मारक, जैन मंदिर के तत्वाधान में 33वीं श्रीआत्म वल्लभ ग्रैष्मी प्राकृत शिक्षण एवं अधिगम अध्ययनशाला का उद्घाटन उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर डॉ. मोहन पांडेय ने मंगलाचरण एवं सरस्वती वंदना की। समस्त अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्राचीनतम भाषा प्राकृत भाषा के अध्ययन और अध्यापन के लिए आयोजित अध्ययनशाला का शुभारंभ किया, जो एक माह (दिनांक 5 जून से 3 जुलाई तक) तक चलेगी। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर गया चरण त्रिपाठी ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि संस्कृत और प्राकृत प्राचीनतम भाषाएं है जिनका विकास बारह से पन्द्रह सौ ईसा पूर्व आर्यावर्त में हुआ था। यह पाली, संस्कृत, ग्रीक, रोमन जैसी भाषाओं की समकालीन रही है जो दुर्भाग्यवश समय के साथ विलुप्त होती जा रही है। ध्यातव्य है कि भोगीलाल लहेरचंद इंस्टीट्यूट आफ इंडोलॉजी के द्वारा विगत 32 वर्षों से इस भाषा को संरक्षित एवं प्रचलित किए जाने का उपक्रम किया जाता रहा है।

इसके पहले के सभी कार्यशालाओं का आयोजन दिल्ली स्थित वल्लभ स्मारक जैन मंदिर में ही होता रहा था। इस वर्ष पहली बार प्रयोग के तौर पर इसका आयोजन दिल्ली से बाहर भूपतवाला स्थित जैन मंदिर, हरिद्वार में किया गया है, जिसमें प्राकृत भाषा के शिक्षाविद एक साथ अध्ययन और अध्यापन करेंगे। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत और प्राकृत भाषा में अटूट संबंध है, प्राकृत भाषा में ही जैन साहित्य और धर्म ग्रंथों की रचना हुई है। यह अखंड भारत की प्राचीन भाषा थी जो विलुप्त होती जा रही है। जिनाचार्यों ने प्राकृत भाषा में अध्ययन किया और इस को समृद्ध किया। प्रोफेसर देवी प्रसाद त्रिपाठी ने इस कार्यशाला, अध्ययनशाला का आयोजन करने के लिए आयोजकों को बधाई दी। इस कार्यशाला में राजस्थान, दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश आदि देश के अनेक राज्यों से शिक्षार्थी शामिल हुए हैं।  इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर के कमलेश कुमार जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया जबकि श्वेता जैन, जयनाराण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर सहित अनेक विद्वतजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन संस्थान के प्रबंधक वाचस्पति पाण्डेय ने किया।

इन्हें भी पढ़े

Chardham Yatra

चारधाम यात्रा के लिए शुरू हो गया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जानें पूरा प्रॉसेस

March 7, 2026
nitish kumar

‘नीतीश कुमार क्या थे और क्या हो गए’; ऐसा क्यों कह रहे हैं उनके क़रीबी, जानिए !

March 7, 2026
pm modi

बिहार : CM की रेस में ये नाम लेकिन क्या PM मोदी लेंगे चौंकाने वाला फैसला?

March 6, 2026
नवजात बच्ची

इस राज्य में तीसरा बच्चा होने पर सरकार देगी 25000 रुपये, मुफ्त शिक्षा का भी किया ऐलान

March 6, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
गाय

गोचर भूमि में गायों के आश्रय का कानून

June 24, 2025

भाजपा का हल्ला और कांग्रेस की चुप्पी!

May 9, 2023
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट ने फैसलों से दिया जवाब!

December 21, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान और अमेरिका-इजरायल युद्ध : हफ्ते भर के युद्ध में ही हिल गई दुनिया!
  • अब बिना इंसान के चलेगा कंप्यूटर, OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5.4 मॉडल
  • हाथ में V का निशान है? 35 के बाद चमक सकती है किस्मत, मिलते हैं बड़े फायदे

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.