Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

इस राज्य में तीसरा बच्चा होने पर सरकार देगी 25000 रुपये, मुफ्त शिक्षा का भी किया ऐलान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 6, 2026
in राज्य
A A
नवजात बच्ची
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि राज्य में गिरती प्रजनन दर चिंता का विषय बनती जा रही है। इसी वजह से उन्होंने विधानसभा में जनसंख्या प्रबंधन नीति का प्रस्ताव भी रखा था। अब इस नीति के तहत सरकार खुले तौर पर लोगों को तीसरे बच्चे के जन्म के लिए प्रोत्साहित करने की तैयारी कर रही है। माता-पिता को अतिरिक्त अवकाश और महिलाओं के लिए कई अन्य सुविधाएं देने की भी बात कही जा रही है।

राज्य सरकार ने जनसंख्या बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण, शिक्षा और सुरक्षा पैकेज की शुरुआत की है। इसके तहत अगर कोई परिवार तीसरे बच्चे को जन्म देता है तो उसे 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा तीसरे बच्चे को पांच साल तक हर महीने एक हजार रुपये सीधे खाते में दिए जाएंगे। वहीं, बच्चे के 18 साल की उम्र तक मुफ्त शिक्षा की गारंटी भी दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़े

Farmers

UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!

October 11, 2026
pm modi

पीएम मोदी ने खुद खरीदा मेट्रो टिकट, CM विजय संग किया सफर

October 11, 2026
Yogi-Akhilesh

अखिलेश की चुनौती CM योगी को मंजूर, पेच कहां फंसा?

October 11, 2026

51 वर्ष बाद भी लोकतंत्र की पवित्रता नहीं समझ पाई कांग्रेस : स्मृति ईरानी

October 10, 2026
Load More

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने यह भी कहा है कि हर मां को 12 महीने का मातृत्व अवकाश और पिता को दो महीने का पितृत्व अवकाश उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में 1993 में प्रजनन दर लगभग 3 फीसदी थी, जो घटकर 1.5 के आसपास पहुंच गई है। उनका कहना है कि राज्य में युवाओं की कार्यशील आबादी लगातार कम होती जा रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति बनी रही तो जापान, दक्षिण कोरिया और इटली की तरह आंध्र प्रदेश को भी तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, 2023 तक की रिपोर्ट बताती है कि राज्य में हर साल लगभग 6.70 लाख बच्चों का जन्म हो रहा है। यदि यही स्थिति जारी रही तो 2047 तक बुजुर्गों का अनुपात करीब 23 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। इसे आर्थिक विकास के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश सरकार मार्च के अंत तक इस योजना को अंतिम रूप दे सकती है और 1 अप्रैल से इसे लागू करने का लक्ष्य रखा गया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Allahabad High Court

सात फेरों के बिना हिन्दू विवाह वैध नहीं : इलाहबाद हाई कोर्ट

October 5, 2023
Arvind Kejriwal

कांग्रेस की कुंडली में केजरीवाल का योग

December 14, 2022

बिहार जातिगत सर्वे में किसकी कितनी हिस्सेदारी?

October 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • UP के इस जिले में किसानों को मुफ्त मिलेंगे सरसों के 16,500 बीज मिनीकिट!
  • 1 साल तक शांति भंग न करें, CJP नेता अभिजीत, आशुतोष, सौरभ रिहा, कोर्ट की शर्त
  • पुतिन को लेकर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, जेलेंस्की पर भड़के

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.