प्रकाश मेहरा
मथुरा: देशभर में पहल मीडिया ग्रुप के द्वारा चलाये जा रहे “सशक्त महिला संपन्न भारत” कैम्पेन के तहत रविवार को पहल की टीम श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में पहुंची और जरूरतमंद महिलाओं को साडी वितरित की। जहाँ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची। इससे पहले भी पहल ने देशभर के लगभग सभी राज्यों में हर महीने जरूरतमंदों तक हर एक संभव मदद पहुंचाने का काम किया। इसी कार्यक्रम के तहत महिलाओं और अन्य लोगों ने पहल को शुभकामनायें दी। इस कार्यक्रम में सतीश मुखिया, राजू पंडित, वार्ड संख्या: 12 से पार्षद बृजेश अहेरिया, विनीता सोनी, बलवीर सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, संजय रावल, निर्मल वर्मा, अभिषेक पंडित, राजू वर्मा, शशिकांत अहेरिया, ठाकुर बच्चू सिंह, विष्णु सिंह, रणवीर सिंह, सुरेश सैनी, ठाकुर राजकुमार इकरारे कार्यक्रम में मौजूद रहे। आइये आपको इस रिपोर्ट में दिखाते हैं कि मथुरा की जनता “सशक्त महिला संपन्न भारत” के बारे में क्या कहती है….
देखिये पूरी रिपोर्ट :
सामाजिक कार्यकर्ता विनीता सोनी बताती हैं “पहल मीडिया ग्रुप ने इस तरह का कार्यक्रम करके बहुत अच्छा काम किया है और पहल को बहुत शुभकामनायें मेरे जीवन में पहली बार किसी मीडिया ग्रुप द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है और पीएम मोदी के सपने को साकार करने के लिए हर एक तरह से प्रयास कर रहा है और हम आशा करते हैं कि आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम होते रहें जिससे महिला सशक्त हो सके और देश को मजबूती मिले”.
कार्यक्रम में मौजूद राजू पंडित बताते हैं कि “पहल ने “सशक्त महिला संपन्न भारत” के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने में बड़ा योगदान देने का काम पहल मीडिया समूह कर रहा है ये बहुत अच्छा है कि देशभर में जरुरतमंदों तक हर एक संभव मदद पहुंच रही है और धरातल पर भी पीएम मोदी का सपना सच होता दिख रहा है”.
समाजसेवी और राजनीतिक विशेषज्ञ सतीश मुखिया कहते हैं कि “मैं पहल मीडिया समूह के साथ पिछले 10 वर्षों से जुड़ा हूँ और ये मीडिया समूह पहली बार नहीं जब इस तरह के कार्यक्रम को कर रहा है देश के हर एक राज्यों में जाकर इस आजादी के अमृत महोत्सव के बीच देश को मजबूती देने का काम कर रहा है इसी तरह से “महिला सशक्तिकरण” के तहत आज श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में जरूरतमंदों तक साड़ी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की जिससे हर एक महिला सशक्त हो सके”.







