Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

सरकारी हेलीकाप्टर को लेकर सीएम जयराम और नेता प्रतिपक्ष मुकेश में जुबानी जंग, जानें पूरा मामला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 23, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रिकांगपिओ (किन्नौर)/नेरचौक (मंडी) । सरकारी हेलीकाप्टर के इस्तेमाल को लेकर सीएम जयराम ठाकुर और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री में जुबानी जंग छिड़ गई है। बुधवार को दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रिकांगपिओ में राज्यस्तरीय जनजातीय नृत्य एवं शिल्प मेले के शुभारंभ पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता हमेशा कहते हैं कि मुख्यमंत्री तो हेलीकाप्टर से ही जाते हैं, ऐसा लग रहा है जैसे वह पहले घोडे़ पर जाते होंगे, जो ऐसी बात करते हैं। मुख्यमंत्री एक सांविधानिक पद पर होता है, उसे पूरे प्रदेश में विकास के लिए हेलीकाप्टर में जाना पड़ता है। आजकल एक नेता को राजनीति का बुखार चढ़ा है।  ये बातें प्रदेश के सीएम ने कहा कि यह नेता चार साल से बोल रहा है कि मुख्यमंत्री ओक ओवर में ही रहता है। उस नेता को पता होना चाहिए कि अब तक के सभी मुख्यमंत्री ओक ओवर में रहे हैं। वह पहाड़ी क्षेत्र में रहने वालों की समस्याओं को समझते हैं। उन्होंने कहा कि वह उछलकूद और भंगड़ा नहीं करते हैं। नाटी में संस्कार और संस्कृति होती है। उन्होंने कहा कि जब भी किन्नौर में कार्यक्रम में आते हैं, तब सब कुछ ठीक होता है, लेकिन जब सहयोग की बारी आती है, तब कमी रह जाती है। इसलिए अबकी बार रिवाज बदलें।

हेलीकॉप्टर मुकेश के टब्बर का नहीं तो किसी की सहेलियों का भी नहीं : मुकेश
वहीं मंडी जिले के बल्ह में बुधवार को आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम किन्नौर में कह रहे हैं, मेरा हेलीकाप्टर है। मेरे हेलीकॉप्टर में मैं उड़ता हूं। यह मुकेश अग्निहोत्री के टब्बर (परिवार) का नहीं है, क्या दिक्कत हैं उन्हें। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सीएम परिवार तक न जाएं, परिवार तक जाएंगे तो बात दूर तलक जाएगी। अगर हेलीकाप्टर मुकेश अग्निहोत्री के टब्बर का नहीं तो किसी की सहेलियों का भी नहीं है। यह हिमाचल सरकार का है और सांविधानिक व्यवस्थाओं के चलते उन्हें मिला है। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं तो वह संभल कर रहें। आप सोचते हैं कि अग्निहोत्री की बेटी और पत्नी पर बात करेंगे। जितना दूर जाओगे, उतना दूर मुकेश अग्निहोत्री भी जाएंगे। उन्होंने कहा कि याद रखें कि उनकी भी दो बेटियां और पत्नी है। बेहतर रहेगा कि मुद्दे तक सीमित रहो। परिवार सबके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला और नौकरियों के बेचने के आरोप प्रदेश सरकार पर लग रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

CM Dhami

भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी

August 30, 2026

खाकर विरोध करो, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बोल आए मंत्री, अब घिर गए

August 28, 2026
Deputy CM Samrat Chaudhary

महिला स्टार्टअप के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये, रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा

August 27, 2026
rishikesh karnprayag rail project

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, 2028 तक ब्यासी सेक्शन में दौड़ेंगी ट्रेनें

August 27, 2026
Load More

विकास किसने करवाया, जनता जानती है: प्रतिभा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कहना है कि मौजूदा भाजपा सरकार ने अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में सिर्फ पूर्व की वीरभद्र सरकार के समय में शुरू हुए विकास कार्यों के उद्घाटन ही किए हैं।  जनता भली भांति जानती है कि प्रदेश में विकास किसने करवाया है।  प्रतिभा सिंह ने पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी की बातों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में सब एकजुट हैं। सिरमौर में हुई घटना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वहां मंच पर इतने अधिक लोग चढ़ गए कि बैठने के लिए जगह ही नहीं बची। ऐसे में जो विधायक हैं, उन्होंने मंच से किसी को हटाने की बजाय खुद ही नीचे बैठना उचित समझा। हालांकि बाद में उन्हें मंच पर ही बैठाया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में प्रधानमंत्री को हिटलर किसने कहा है, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठे व्यक्ति के प्रति ऐसी बयानबाजी उचित नहीं है। इस मौके पर पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत शर्मा और महासचिव चुनी लाल अवस्थी मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi Speech Rajya Sabha

प्रहसन ही है सियासत तो, संसद कैसे अछूता रह सकता है?

February 11, 2023

अमेरिकी चुनाव पर डोनाल्ड ट्रंप का क्या पड़ेगा असर!

June 1, 2024
Mario Molina

जानिए कौन हैं मारियो मोलिना, ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव का पता लगाने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

March 19, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भागने की जगह नहीं मिलेगी…कहने वाले मौलवी पर लगेगा राष्ट्रद्रोह? एक्शन मोड में CM धामी
  • EPFO 3:0 में ATM से पैसा निकासी, UPI की सुविधा भी
  • संघ प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका से दुनिया को संदेश, जानिए भाषण की बड़ी बातें

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.