Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

(टेरेसा)सविता के शानदार प्रदर्शन से महिला हॉकी विश्वकप में भारत ने दर्ज की पहली जीत

कनाडा को शूट आउट में 3-2 से हराया

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 12, 2022
in खेल
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

टेरेसा (स्पेन), 12 जुलाई। कप्तान और गोलकीपर सविता के शानदार प्रदर्शन से भारत ने मंगलवार को यहां एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के क्लासिफिकेशन मुकाबले में कनाडा को शूट आउट में 3-2 से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। निर्धारित समय के बाद दोनों टीम 1-1 से बराबर थीं। मेडेलाइन सेको ने 11वें मिनट में ही कनाडा को बढ़त दिला दी थी लेकिन भारत 58वें मिनट में सलीमा टेटे के गोल से बराबरी हासिल करने में सफल रहा। भारत की जीत में हालांकि सबसे अहम भूमिका गोलकीपर सविता की रही जिससे टीम टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज कर सकी। नौवें से 16वें स्थान के क्लासिफिकेशन मुकाबले में भारतीय कप्तान ने शूट आउट में विरोधी टीम के छह प्रयासों को नाकाम किया जबकि नवनीत कौर, सोनिका और नेहा ने गोल दागकर भारत की जीत सुनिश्चित की। स्पेन के खिलाफ क्रॉसओवर में निराशाजनक हार के बाद भारत ने कनाडा के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की। भारत के शुरुआती दबाव से निपटने के बाद कनाडा ने गेंद को गोल में पहुंचा दिया लेकिन रैफरी ने इसे अस्वीकृत करते हुए पेनल्टी कॉर्नर दिया और नताली सोरिस्यू गोल करने में नाकाम रहीं। कनाडा को इसके कुछ मिनट बाद एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार टीम ने वैरिएशन पर गोल दाग दिया। कैथलीन लीही ने भारतीय डिफेंस को भ्रमित करते हुए गेंद सेको की ओर बढ़ाई जिन्होंने इसे गोल में पहुंचा दिया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में मजबूत शुरुआत की और कई बार कनाडा की रक्षापंक्ति को भेदा लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिली।

मोनिका ने कई अच्छे मूव बनाए जबकि नवनीत कौर, नेहा और वंदना कटारिया की तिकड़ी ने कनाडा के डिफेंस को लगातार दबाव में रखा। नवनीत और वंदना ने 25वें मिनट में शानदार मूव बनाया लेकिन इनके प्रयास को गोलकीपर रोवन हैरिस ने नाकाम कर दिया। मध्यांतर के बाद भी भारत ने हमले जारी रखे। लालरेमसियामी ने कनाडा की रक्षापंक्ति को भेदने की कोशिश लेकिन विफल रहीं। भारत को बराबरी हासिल करने का शानदार मौका मिला लेकिन सर्कल के अंदर से नवजोत कौर का शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। सविता ने इसके बाद पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार बचाव करते हुए कनाडा को बढ़त दोगुनी करने से रोका। भारत को तीसरे क्वार्टर के अंतिम लम्हों में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी। शुरुआती गोल के बाद कनाडा की टीम अधिक मौके नहीं बना सकी। चौथे और अंतिम क्वार्टर में भी भारत ने बराबरी का गोल करने के लिए प्रयास जारी रखा।भारत को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गुरजीत कौर इन्हें गोल में नहीं बदल सकी। भारत को अंतत: सलीमा टेटे ने बराबरी दिलाई जब पेनल्टी कॉर्नर पर गुरजीत की ड्रैग फ्लिक को कनाडा की गोलकीपर के रोकने के बाद उन्होंने रिबाउंड पर गोल दागा। कार्ली योहानसन को पेनल्टी कॉर्नर पर कनाडा को एक बार फिर बढ़त दिलाने का मौका मिला लेकिन वह गोल नहीं कर सकी। भारत नौवें से 12वें स्थान के प्ले आफ में बुधवार को जापान से भिड़ेगा।

इन्हें भी पढ़े

Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
सुजीत कलकल पहलवान

पिता से ली कोचिंग, ओलंपिक चैंपियन को किया चित, अब आखिरी 15 सेकेंड में ऐसे जीता गोल्ड

October 2, 2026
Indian women's hockey

एशियन गेम्स 2026: चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड

October 2, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
food festival

फूड फेस्टिवल में दिल्लीवासियों ने लज़ीज़ व्यंजनों का उठाया लुफ्त

January 15, 2023

सियासत की मंडी में नारी के अपमान पर घमासान, सुप्रिया पर हुआ बड़ा एक्शन!

March 26, 2024
pm imran khan Shahbaz

पाकिस्तान में सियासी भूचाल, पूर्व PM इमरान के मास्टरप्लान से क्या डूबेगी शहबाज की नाव?

May 27, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं
  • झण्डेवाला देवी मंदिर में मां के चतुर्थ स्वरूप माँ कुष्मांडा देवी की पूर्ण विधि-विधान के साथ हुई पूजा-अर्चना
  • रामलीला का अद्भुत आयोजन, एआई समेत आधुनिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, पांच दिन होगा विशेष हाईटेक मंचन!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.