Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

स्कूलों की इमारतें तैयार पर नहीं हो रहा इस्तेमाल, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाईं फटकार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 21, 2023
in दिल्ली
A A
dilli high court
26
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने सोमवार को बकाया भुगतान नहीं किए जाने के कारण छह नवनिर्मित सरकारी स्कूल भवनों का कथित तौर पर उपयोग नहीं होने पर नाराजगी जताई है। अदालत ने अधिकारियों को छात्रों के हित में तेजी से काम करने का निर्देश दिया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ ने सवाल किया- ऐसा क्यों हो रहा है? ये मामले अदालत में क्यों आ रहे हैं? यदि कोई वित्तीय आपातकाल है, तो हमें बताएं। ऐसा नहीं हो सकता कि आप इसे नजरअंदाज कर दें। आप सरकार हैं, आपको धन जारी करना ही होगा।

याचिकाकर्ता एनजीओ सोशल ज्यूरिस्ट ने अपनी जनहित याचिका में दावा किया है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को 16.67 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी देने में शहरी वितरण विभाग की निष्क्रियता के कारण पिछले दो वर्षों से मुकुंदपुर, बख्तावरपुर, लांसर रोड, रानी बाग, रोहिणी और एमएस पंजाब खोरे में 358 कक्षाओं वाले छह नवनिर्मित स्कूल भवनों का कब्जा नहीं लिया जा सका है।

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

याचिकाकर्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार को ठेकेदार को आगे भुगतान के लिए पीडब्ल्यूडी को बकाया भुगतान पर विचार करने और मंजूरी देने के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक बुलानी चाहिए। पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा भी शामिल थीं, ने दिल्ली सरकार के वकील से कहा कि सरकार धन जारी करने से इनकार नहीं कर सकती है। जिन इमारतों को तैयार किया जा चुका है, वे अप्रयुक्त नहीं रह सकती हैं।

वहीं दिल्ली सरकार के वकील संतोष कुमार त्रिपाठी ने अदालत को बताया कि ठेकेदार के साथ कुछ विसंगति हो सकती है, जिसके कारण इमारतों को अभी तक उपयोग में नहीं लाया जा सका है। इसके बाद अदालत ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करते हुए उसे अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।

वहीं याचिकाकर्ता की ओर से दलील दी गई कि शहर के अधिकारियों का आचरण मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है। अदालत ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा- आपकी इमारत 100 प्रतिशत पूरी कैसे हो सकती है? इसका उपयोग क्यों नहीं किया जा रहा है? शिक्षा आपकी प्राथमिकता है। इसे जल्दी पूरा करें।कारण पर कारण हो सकते हैं। आपको बड़ी तस्वीर देखनी चाहिए… स्कूल भवन का उपयोग करना होगा। अन्यथा हम कह सकते हैं कि दिल्ली सरकार को वित्तीय आपातकाल घोषित कर देना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

17 मई क्रांतिकारी महावीर सिंह के शहीदी दिवस पर दी जाएगी श्रद्धांजलि

May 16, 2023
exchange for bottles

प्लास्टिक की बोतलों के बदले बच्चों की भूख मिटा रहा है 23 साल का ये लड़का!

June 21, 2023
anti drone system

दुनिया के 5 सबसे खतरनाक एंटी ड्रोन सिस्टम्स, पल भर में निकाल देते हैं दुश्मन का दम

February 19, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.