Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

तो खुल जाएंगे देशभर के स्कूल? कोरोना का हाल देख फुलप्रूफ मॉडल बना रही सरकार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 27, 2022
in राष्ट्रीय
A A
school
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली l केंद्र सरकार कोविड-19 से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑफलाइन कक्षाओं (School Reopen In India 2022) के लिए स्कूलों को क्रमबद्ध तरीके से खोलने के लिए एक मॉडल पर काम कर रही है। वायरस के नए ओमीक्रोन वेरिएंट के सामने आने के बाद देश के अधिकांश हिस्सों में स्कूलों की ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण, स्टूडेंट्स शॉर्ट टाइम पीरियड को छोड़कर लगभग दो वर्षों से ज्यादातर ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले रहे हैं।

सूत्रों ने कहा, ‘जैसा कि माता-पिता स्कूलों को खोलने की मांग कर रहे हैं, केंद्र सरकार कोविड से संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूलों को खोलने के लिए एक मॉडल पर काम कर रही है।’

इन्हें भी पढ़े

EPFO

7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस

March 3, 2026
akash missile system

भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप

March 3, 2026
oil game

तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

March 3, 2026
india-nepal border

भारत-नेपाल बॉर्डर 72 घंटे के लिए सील, क्या है वजह?

March 3, 2026
Load More

महामारी विज्ञानी और सार्वजनिक नीति विशेषज्ञ चंद्रकांत लहरिया और सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च की अध्यक्ष यामिनी अय्यर के नेतृत्व में माता-पिता के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर 1,600 से अधिक अभिभावकों की ओर से हस्ताक्षरित एक ज्ञापन सौंपा था, जिसमें स्कूलों को फिर से खोलने की मांग की गई थी। कुछ अन्य राज्यों में भी इसी तरह की मांग की गई है, हालांकि अभिभावकों का एक अन्य वर्ग ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने के पक्ष में रहा है।

हमें स्कूल जाने का इंतजार
पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय की छात्रा सोनम झा भी स्कूल खोलने का समर्थन कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘कोरोना ने हमारी दिनचर्या बदल दी है। पढ़ाई क्लासरूम में नहीं, मोबाइल फोन पर होने लगी है। अब हमें वैक्सीन लग गई है तो स्कूल खुलने चाहिए। हम बच्चे कोरोना प्रॉटोकॉल्स का पालन करेंगे तो स्कूल जाने के संभावित खतरे को टाला जा सकता है।’ सोनम केवीएस में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। उन्होंने कहा, ‘हम बच्चे कोविड से पहले की तरह साथियों के साथ पढ़ सकें, उनके साथ खेल-कूद सकें, यही तमन्ना संजोए हैं। हमारी परीक्षाएं भी ऑनलाइन हो रही हैं। इससे हमें अपनी ही काबिलियत पर पूरा यकीन नहीं हो पाता है। इसलिए भी स्कूल खुलने ही चाहिए।’

ऑनलाइन सिर्फ औपचारिकता
केवीएस खिचड़ीपुर के ही छात्र सौरभ भी स्कूल खुलने की पैरवी कर रहे हैं। उनका कहना है कि दो सालों से स्कूल नहीं जा पाने से बच्चों का मानसिक-शारीरिक विकास बाधित हो रहा है। सौरभ ने कहा, ‘कक्षा में शिक्षकों और साथियों के साथ पठन-पाठन का अलग ही लाभ है जो ऑनलाइन पढ़ाई में संभव नहीं हो पाता है।’ उनका कहना है कि वैसे भी ऑनलाइन मोड से पढ़ाई के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सभी बच्चों को मयस्सर नहीं हो पातीं। ऊपर से तकनीकी समस्याओं के कारण भी पढ़ाई बाधित होती है। सौरभ ने चुनावी रैलियों के हवाले से भी गंभीर प्रश्न खड़ा किया है। उन्होंने कहा, ‘नेता तो जमकर रैलियां करते हैं, फिर बच्चों को स्कूल जाने से क्यों रोका जा रहा है? क्या यह गलत नहीं है?’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Nepali Parliament

भारत की भैंस पर नेपाली संसद में मचा बवाल

June 6, 2023
corona virus

कोरोना वायरस के JN.1 वैरिएंट से जुड़े मामलों में आई तेज़ी, जानें क्या है स्थिति ?

May 21, 2025
mcd election delhi

दिल्ली के एमसीडी चुनाव में चुनावी लड़ाई, हत्या-सुसाइड तक आई…

November 30, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 7 करोड़ से ज्‍यादा पीएफ खाते में कब ट्रांसफर होगा ब्‍याज का पैसा, आप कैसे चेक करेंगे बैलेंस
  • भारत का वो एयर डिफेंस सिस्‍टम, जो चीनी HQ-9B का है बाप
  • तेल के खेल में कौन किससे आगे, किसके पास अधिक ऑयल भंडार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.