Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

फूड फेस्टिवल आखिरी दिन चुनिंदा व्यंजनों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिला सुपर फूड सुपर स्टार का खिताब

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 16, 2023
in दिल्ली, विशेष
A A
food festival
26
SHARES
857
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अर्जुन सिंह


नई दिल्ली l रविवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्ट्रीट फूड फेस्टिवल के आखरी दिन दिल्ली वालों ने स्वाद के साथ जम कर मस्ती की। जायके के कद्रदानों ने दिल्ली में आए देश के कोने से स्ट्रीट वेंडर्स को हाथों हाथों लिया। आखरी दिन 120 स्टालों में पांच स्ट्रीट वेंडर्स को बेहतरीन स्वाद, साफ सफाई और उनकी प्रस्तुति के कारण सुपर सुपरस्टार का खिताब दिया गया। पैन इंडिया का खिताब अमृतसर के चूर चूर नान को दिया गया। खुशनुमा माहौल में दुनिया के सबसे बड़े स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का बारवां संस्करण रविवार को समाप्त हुआ। वैसे तो दिल्ली वालों को हर वर्ष आयोजित होने वाले नेशनल स्ट्रीट फेस्टिवल का इंतजार हमेशा रहता है। लेकिन कोविड 19 के चलते पिछले तीन वर्षों से इस फेस्टिवल का आयोजन नही हो पा रहा था। देश के 28 राज्यों से यहां खाने पीने की 500 से ज्यादा वराइटी लेकर करीब 300 स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने अपना हुनर साबित किया। फेस्टिवल में करीब बीस हजार लोगों के सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रकार के स्वाद बनाए गए, चखे गए।

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Load More

कश्मीर, आसाम, केरल, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी राज्यों प्रमुख एवं पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। देश और विदेश के जाने माने सेलिब्रिटी शेफ ने भी इन पटरी दुकानदारों के खाने चखे। और उनकी सराहना की। इस फेस्टिवल में पटरी दुकानदार और स्ट्रीट फूड के विषय पर विशेषज्ञों द्वारा पैनल डिस्कशन किया गया। फेस्टिवल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को किया था। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बात की और पटरी दुकानदारों के हक हुकूक को सुरक्षित रखने का आश्वासन भी दिया। लोहड़ी, बिहू, मकर संक्रांति आदि त्योहारों सहित सर्दी की छुट्टियों का मजा बेहिसाब मिला। दिल्ली में आए विदेशी सैलानियों ने और दिल्ली में स्थित एंबेसी के लोगों ने भी फेस्टिवल में बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। चुनिंदा व्यंजनों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को मिला सुपर फूड सुपर स्टार का खिताब।

यूं तो फेस्टिवल में आए 300 वेंडर्स और 500 किस्म के खाने पीने चीजों में कुछ को चुना जाना मुश्किल था। 120 स्टॉल पर देश के जाने माने सेलिब्रिटी शेफ ने स्वाद चखे। वेंडर्स द्वारा बनाए गए व्यंजनों के स्वाद, उनका प्रस्तुतिकरण और हाइजीन के आधार पर पांच व्यंजनों को चयनित किया गया। पूरे फेस्टिवल को भारत की भौगोलिक विविधता के आधार पर चार जोन में बांटा गया था। ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ। ईस्ट जोन में जमशेदपुर के मुरारी यादव की पापड़ी चाट को यह खिताब मिला। वहीं वेस्ट जोन में सुनील सूर्यवंशी को तरी पोहा के लिए सम्मानित किया गया। नॉर्थ जोन में लखनऊ से सुजीत सैनी को उनके बोटी कबाब और मुगलई पराठे के लिए समानित किया गया। साउथ जोन से बैंगलोर से सोम शेखर को उनके चिकन 65 के लिए समानित किया गया।

पैन इंडिया में सर्वश्रेष्ठ व्यंजन के लिए अमृतसर से आए परमजीत सिंह को उनके चूर चूर नान को चयनित किया गया। इन वेंडरों का चयन देश के जाने माने सेलिब्रिटी शेफ अनाहिता ढोंढी, अभिषेक गुप्ता, जूलिया, शुभम ठाकुर, साहिल मेहता एवं वंशिका भाटिया के पैनल ने किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सवा सौ फीट का पेड़ बन चुका पूर्व पीएम राजीव गांधी के द्वारा भेंट किया पीपल का पौधा

June 30, 2022

ईसाई बहुल राज्यों में भी फेल क्यों हो रही कांग्रेस?

March 12, 2023
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के निहितार्थ

February 3, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान से ऐसे युद्ध खत्म करना चाहता है अमेरिका, आखिरी प्रहार के लिए 5 प्लान तैयार
  • 2028 का इंतजार खत्म, इस साल ही दस्तक देंगे राफेल मरीन जेट्स
  • PM मोदी कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे हाई लेवल मीटिंग, मिडिल ईस्ट के हालात होगी चर्चा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.