Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

EMI में पुलिस पर रिश्वत के सनसनीखेज आरोप, जानिए पूरा मामला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 10, 2024
in जुर्म, राज्य
A A
रिश्वतखोरी
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: ईक्वटेड मन्थली इंस्टॉलमेंट यानि ईएमआई. इसके बारे में तो आपने सुना ही होगा. जब भी हम कोई सामान खरीदते हैं और उसकी फुल पेमेंट नहीं कर पाते तो ईएमआई की मदद ले सकते हैं. यानि किस्तों में रकम अदा कर हम सामान खरीद सकते हैं. आमतौर पर लोग महंगे सामानों को खरीदने के लिए इस सुविधा का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि रिश्वत भी ईएमआई पर ली और दी जाती है. गुजरात में ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां सरकारी अधिकारी रिश्वत के मामले में पीड़ितों पर ऐसे रहम खा रहे हैं, जैसे उन पर कोई एहसान हो.

गुजरात में इस साल ईएमआई पर रिश्वत के 10 सनसनीखेज मामले सामने आए हैं. पीड़ितों को एक ही बार में रिश्वत देने में बोझ न लगे, इसलिए ये अफसर किस्तों में ईएमआई पर घूस ले रहे हैं. ईएमआई के जरिए रिश्वत के गुजरात में कुछ मामले गौर करने लायक हैं.

इन्हें भी पढ़े

teacher

बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

August 16, 2026
divyastra mk3

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, स्वदेशी जेट पावर्ड ‘दिव्यास्त्र Mk3’ ने भरी पहली सफल उड़ान

August 16, 2026
गन्ने की खेती

गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

August 16, 2026
vimal elaichi ad

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

August 16, 2026
Load More

एक न्यूज एजेंसी की मानें तो इसी साल मार्च महीने में स्टेट जीएसटी फर्जी बिलिंग घोटाले में एक एक शख्स से 21 लाख की घूस मांगी गई. इस रिश्वत की रकम को 2 लाख रुपये की नौ ईएमआई और 1 लाख रुपये की एक ईएमआई में बांटा गया. रिश्वत मांगने वाले अधिकारी की ओर से ऐसा इसलिए किया गया, ताकि पीड़ित शख्स को 21 लाख की रिश्वत देने में बोझ महसूस न हो.

आर्थिक स्थिति ठीक नहीं तो EMI पर दो रिश्वत

4 अप्रैल को सूरत में डिप्टी सरपंच और तालुका पंचायत सदस्य ने गांव के ही एक शख्स से खेत को समतल करवाने के लिए 85000 रुपये की रिश्वत मांगी. जिस शख्स से रिश्वत मांगी गई, उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. उसकी तंग आर्थिक स्थिति को देखते हुए आरोपियों ने थोड़ी सी रहम खाई. उन्होंने उस शख्स के सामने ईएमआई का विकल्प दिया. इस हिसाब से उसे 35,000 रुपये पहले और बाकी के बचे पैसे तीन बार में करके देने थे.

पुलिस में भी भ्रष्ट अफसर

गुजरात के साबरकांठा में भी दो भ्रष्ट पुलिसकर्मियों ने कुछ ऐसा ही कांड किया. उन्होंने साबरकांठा के एक शख्स से 4 लाख रुपए की रिश्वत ली और नौ दो ग्यारह हो गए. जिस शख्स से 4 लाख रुपए की रिश्वत ली गई, उसे 10 लाख रुपए की रिश्वत देनी थी. ये 4 लाख रुपए उसकी पहली किस्त थी. ठीक इसी तरह के एक दूसरे केस में एक साइबर क्राइम पुलिस अफसर ने एक शख्स से 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी. उसने इन 10 लाख रुपये को चार किस्तों में बांट दिया. एसीबी के निदेशक और डीजीपी (कानून व्यवस्था) शमशेर सिंह ने कहा कि उनके पास जितने भी केस आए हैं, उनकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है. ऐसा अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
मेजर गौरव आर्य

शंखनाद महोत्सव, राष्ट्र की रक्षा शस्त्र से ही करनी पड़ती है : मेजर गौरव आर्य

May 21, 2025

चार श्रम संहिताओं को लागू करने के बाद भारत में रोजगार के लाखों अवसर निर्मित होंगे

December 4, 2025
Pahal Media Group

कड़ाके की ठंड में गरीबों का सहारा बना ‘पहल मीडिया ग्रुप’

January 27, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए वेकोलि को राष्ट्रीय सम्मान
  • सावन के तीसरे सोमवार झण्डेवाला देवी मंदिर में उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक
  • बिहार में सरकारी शिक्षकों की होगी गुप्त मॉनिटरिंग, सीधे शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी रिपोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.