Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

वैभव सूर्यवंशी के कोहराम में कई रिकॉर्ड्स हुए चकनाचूर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 28, 2026
in खेल
A A
vaibhav suryavanshi
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 29 गेंदों में 12 छक्कों और 5 चौकों के साथ 97 रन बनाए. इस पारी के साथ 15 वर्षीय बल्लेबाज ने कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. वैभव सूर्यवंशी किसी एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में 65 छक्के लगाए हैं.

इस मामले में सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने आईपीएल 2012 में 59 छक्के अपने नाम किए थे. इस लिस्ट में आंद्रे रसेल तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने आईपीएल 2019 में 52 छक्के लगाए थे. चौथे स्थान पर भी क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने आईपीएल 2013 में 51 छक्के जड़े थे. वहीं, आईपीएल 2022 में जोस बटलर 45 छक्के लगाकर लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं.

इन्हें भी पढ़े

Shubman Gill

नंबर-1 की कुर्सी पर शुभमन गिल समेत 3 भारतीयों ने ठोकी दावेदारी

July 22, 2026
rohit sharma

रोहित शर्मा नंबर 1, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा

July 20, 2026
Rohit and Virat

लॉर्ड्स में अकेले-अकेले नहीं, रोहित-विराट मिलकर बनाएंगे ये रिकॉर्ड

July 19, 2026
rohit sharma

क्या रोहित शर्मा बीसीसीआई के फैसले से संतुष्ट नहीं? सामने आई बड़ी जानकारी

July 17, 2026
Load More

ये मेगा रिकॉर्ड्स भी हुए चकनाचूर

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई इस पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल मैच के नॉकआउट/प्लेऑफ मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पारी में 10 छक्के लगाए थे. रजत पाटीदार 9 छक्कों के साथ इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

वैभव आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी और क्रिस गेल 4-4 बार ऐसा कर चुके हैं. अभिषेक शर्मा और फिन एलन ने 2-2 बार यह कारनामा किया है.

इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ वैभव 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार आईपीएल फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए. वैभव और निकोलस पूरन ने ऐसा 5-5 बार किया है. वहीं, अभिषेक शर्मा (6) इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं.

पावरप्ले में सर्वाधिक 50+ स्कोर के मामले में भी वैभव (5 बार) दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर (6) शीर्ष पर हैं, जबकि ट्रेविस हेड (4) तीसरे पायदान पर मौजूद हैं.

आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ में पावरप्ले के दौरान यह किसी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है. इस लिस्ट में सुरेश रैना (87) दूसरे पायदान पर हैं, जबकि एडम गिलक्रिस्ट (74) तीसरे स्थान पर हैं.

वैभव आईपीएल पारी के पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक 8 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इस लिस्ट में सनथ जयसूर्या (एमआई), जोस बटलर (आरआर), जॉनी बेयरस्टो (पीबीकेएस), अभिषेक शर्मा (एसआरएच) और वैभव सूर्यवंशी (आरआर) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 7-7 बार ऐसा किया.

वैभव अब आईपीएल में किसी एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड को तोड़ा है. इस सीजन वह अभी तक 680 रन बना चुके हैं और उनके पास कम से कम एक पारी और है. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर यशस्वी जायसवाल थे, जिन्होंने 2023 सीजन में 625 रन बनाए थे. जबकि शॉन मार्श ने 2008 में 616 रन बनाए थे. वहीं रियान पराग इसमें चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 573 रन बनाए थे, 2024 सीजन में.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
PM Modi and vladimir Putin

भारत ने रूस से की ये मांग, क्या मान जाएंगे पुतिन?

May 5, 2022
भूजल

खतरनाक तरीके से खत्‍म हो रहा भूजल, रिपोर्ट में भारत को सख्‍त चेतावनी

October 27, 2023
Cash and liquor recovered 'Punjab Government'

दिल्ली में ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी में कैश और शराब बरामद, केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें!

January 30, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • PM मोदी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
  • दिल्ली में जारी है ‘मेट्रो मंडे’ अभियान, रेखा गुप्ता सरकार सार्वजनिक परिवहन को दे रही बढ़ावा
  • बुलेट ट्रेन की रफ्तार को मिलेगी बिजली की ताकत, तैयार हो रहा नया सिस्टम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.