Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

शरद यादव: मंडल के पितामह!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 16, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Sharad Yadav
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास


ओह! शरद यादव नहीं रहे। मुझे तो उनसे मिलना था! कई बार सोचा लुटियन दिल्ली छोड़ कर शरदजी छतरपुर के नए घर शिफ्ट हुए हैं तो उनसे जा कर मिलना है। जीवन के उत्तरार्ध की उनकी शारीरिक-सियासी सेहत की खोज-खबर लेनी है। उनकी पत्नी रेखाजी और बेटे-बेटी से बातचीत करनी है। पर संयोग नहीं बना। तभी दिवगंत आत्मा को श्रद्धांजलि में यह ग्लानि दिल-दिमाग को छलनी कर दे रही है कि कैसे उनके सादे सहज-सरल परिवार को धैर्य बंधाऊं। कैसे शरदजी को याद करूं?

इन्हें भी पढ़े

MK Stalin

तिरुप्परनकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद पर एम के स्टालिन का बयान, जानें क्या बोले?

March 2, 2026
us israel attack on iran

मिसाइल हमलों से दहला ईरान, इजरायल-अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में मचाया हाहाकार!

February 28, 2026
us israel attack on iran

ईरान पर अमेरिका-इसराइल के हमले ने कैसे बढ़ाई भारत की मुश्किलें!

February 28, 2026
us-iran war

अमेरिका–इजरायल बनाम ईरान, कितनी बार हुई सीधी टकराव की जंग, और हर बार क्या रहा नतीजा?

February 28, 2026
Load More

हां, शरदजी और उनका परिवार मेरी निज जिंदगी का इसलिए हिस्सा रहे हैं क्योंकि पूरे परिवार की सहजता, सरलता मेरे और मेरे परिवार के लिए मनभावक रही। मैंने अपनी 45 साल की पत्रकारिता में लुटियन दिल्ली के जितने नेताओं और उनके परिवारों को देखा है उसमें सत्ता पॉवर की चकाचौंध के बीच भी शरदजी और परिवार हमेशा सहज-सरल जीवन जीने वाला लगा। शरदजी ने लोगों को बनाया। पुराने लोगों को साथ रखा। जबकि मैंने शरदजी के साथी नेताओं को बदलते देखा है। घमंडी-अहंकारी-धोखेबाज होते देखा लेकिन ऐसे अनुभवों के जख्म दबाए होने के बावजूद शरदजी सहज थे। अहंकारी या बदले की राजनीति को पास फटकने नहीं दिया!
कोई माने या न माने, लेकिन प्रत्यक्ष अनुभव, राजनीतिक दांवपेचों में रियल घुसपैठ से जाना मेरा यह सत्य है कि भारत की 75 साला राजनीति में मंडल राजनीति का फैसला शरद यादव के कारण था। वे मंडल राजनीति के पितामह थे और त्रासद जो उन्हीं के साथ मंडल राजनीति के सभी पिछड़े नेताओं ने छल किया। उनसे दगाबाजी की।

शरद यादव का एक और ऐतिहासिक मतलब है। वे गैर कांग्रेसवाद की राजनीति के पहले नौजवान लोकसभा सांसद थे, जिनकी उपचुनाव जीत से कांग्रेस के पतन, जेपी आंदोलन, इंदिरा गांधी के सियासी पतन का सिलसिला शुरू हुआ। हां, छात्र राजनीति से 1974 के जबलपुर उपचुनाव में विपक्षा के साझा जनता उम्मीदवार के रूप में शरद यादव ने कांग्रेस के दिग्गज सेठ गोविंददास को जब चुनाव हराया था तो वह परिवर्तन की चिंगारी थी। गैर कांग्रेसवाद की राजनीति का बिगुल था। उसी के बाद तो फिर संपूर्ण क्रांति का आह्वान, इमरजेंसी और अंत में जनता पार्टी सरकार के बनने का घटनाक्रम था।

शरद यादव का दूसरा ऐतिहासिक रोल प्रधानमंत्री वीपी सिंह से मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करवाने का था। इसलिए वे पिछड़ों का आरक्षण करवाने के पितामह थे। यह भी नोट रखें कि मुलायम सिंह और लालू यादव दोनों शरद यादव के कारण मुख्यमंत्री बने। दोनों का राजनीतिक करियर शरद यादव के कारण था। यह अलग बात है कि दोनों ने उनका अहसान बहुत जल्द सत्ता अहंकार में भूला दिया। सत्ता नेताओं को कैसे संस्कारहीन बनाती है, अहंकारी बनाती है इसके आजाद भारत में सर्वाधिक उदाहरण मंडल राजनीति के पिछड़े नेताओं के परस्पर धोखे के हैं।

मैं आरक्षण व मंडल राजनीति को हिंदुओं के गुलाम इतिहास की भूख का एक हिस्सा मानता हूं। मैंने शरद यादव की जात थीसिस को कभी नहीं माना। कई बार मुलायम, लालू और नीतीश कुमार आदि नेताओं से उनके हुए अनुभवों के हवाले मैं उन्हें कचोटता था। बावजूद इसके वे जातियों के लोहिया समाजवाद से इंच भर कभी टस से मस नहीं हुए। मुझे कई बार गिला हुआ कि मैंने मंडल आरक्षण लिवाने वाले वीपी सिंह और शरद यादव की राजनीति से क्या-क्या उम्मीदें (खासकर गैर कांग्रेसवाद, भ्रष्टाचार उन्मूलन) बनाई थी लेकिन हुआ क्या? और सबसे बड़ी बात जो दोनों के साथ उनके अपने लोगों ने क्या राजनीतिक धर्म निभाया?

बहरहाल, शरद यादव का रोल भाजपा को सत्ता में बैठवाने का भी रहा। डॉ. राममनोहर लोहिया के चेहरों (चाहे तो प्रसोपा वालों को भी शामिल करें) में मधु लिमये और जॉर्ज फर्नांडीज ने संघ से एलर्जी में कभी चाहे जो स्टैंड लिया हो लेकिन यह भी हकीकत है कि जनता पार्टी, जनता दल, जन मोर्चा की वीपी सिंह सरकार, संयुक्त मोर्चे से लेकर फिर अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार में जॉर्ज फर्नांडीज और शरद यादव दो ऐसे चेहरे थे, जिनकी अगुवाई में, जिनके द्वारा लगातार एक के बाद एक चरण में स्वीकार्यता बनाए जाने से भाजपा सत्ता के शीर्ष पर पहुंची। शरद यादव, जनता पार्टी के गठन के वक्त युवा समाजवादी थे। तब मधु लिमये, जॉर्ज फर्नांडीज का राजनीतिक रूतबा भारी-भरकम था। इससे इतर सूझबूझ से शरद यादव ने चौधरी चरण सिंह, देवीलाल याकि लोकदल की धारा से अपना जुड़ाव बना उन्होंने जॉर्ज के मिशन में काम किया तो अपना स्वतंत्र सियासी वजूद भी बनाया। और ये दोनों समाजवादी भाजपा की वाजपेयी सरकार के आधार स्तंभ थे। संसद के सेंट्रल हॉल में वीर सावरकर की तस्वीर लगाए जाने के पक्षधर तो वाजपेयी-आडवाणी में श्रम-विमानन-खाद्य जैसे मंत्रालय संभालते हुए।

मैं शरद यादव की राजनीति का ताउम्र ऑर्ब्जवर रहा। ‘जनसत्ता’ में अनेकों बार उन पर ‘गपशप’ लिखी। मगर वे मेरा नेचर-मेरी जाति-मेरे विचार जानते थे और सबके बावजूद सहज भरोसे का अपनापन लिए हुए। यों भी उन दिनों राजनीति पढऩे-लिखने वालों की थी। नेता और पत्रकार एक दूसरे से समझते थे। सत्य में जीते थे। तभी जमीनी नेताओं के साथ गपशप, उठना-बैठना सब भरपूर था। गैर-कांग्रेसवाद की राजनीति का हर उबाल मेरे लिए शरद यादव, रामविलास पासवान नीतीश कुमार, केसी त्यागी, गोविंदाचार्य, वाजपेयी, आडवाणी आदि के साथ चुनावी दौरों, राजनीतिक कवरेज के मौके लिए हुए होता था।

उस लुटियन दिल्ली को खत्म हुए बरसों हो गए हैं। भारत की राजनीति में अब न लुटियन दिल्ली है और न संस्कारवान नई दिल्ली। अब दिल्ली कृपण है, अहंकारी है, संकीर्ण है। इस हकीकत के बावजूद यह खबर मुझे व्यथित कर गई थी कि सात दफा लोकसभा और तीन बार राज्यसभा सांसद रहे शरद यादव का लुटियन दिल्ली मकान खाली करवाया जा रहा है। इस पर न मंडलवादी नेताओं की सुध लेने की खबर मिली और न उन लोगों की संवेदना भभकी, जिनका मुख्यधारा की राजनीति से अछूतपना कभी समाजवादी शरद यादव ने खत्म कराया था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

ईसाई बहुल राज्यों में भी फेल क्यों हो रही कांग्रेस?

March 12, 2023
cm dhami

साहित्य और लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : CM धामी

November 22, 2025

टाइम्स दिनभर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से झटका

June 21, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच सामने आया PM मोदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
  • सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं
  • दिल्ली आबकारी केस : CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.