Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिमाचल के दूसरे इलाकों में भी फैली शिमला मस्जिद विवाद की आग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 14, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
संजौली मस्जिद
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला के संजौली में मस्जिद में अवैध निर्माण (Shimla Sanjauli Masjid Controversy) के विरोध में 11 सितंबर को प्रदर्शन किया गया. इस दौरान पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया था. अब इसका विरोध हो रहा है. कुल्लू, मंडी सहित कुछ अन्य जिलों में शनिवार को बाजार बंद रखने का ऐलान किया गया है. इस दौरान 5 घंटे तक बाजार बंद रहेंगे. हालांकि, शिमला शहर में बाजार खुले रहेंगे, क्योंकि यहां पर अगले दिन 12 सितंबर को ही बाजार बंद रखा गया था.

दरअसल, विश्व हिंदू परिषद और हिन्दू जागरण मंच सहित  अन्य हिंदू संगठनों ने संजौली में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में 14 सितंबर को हिमाचल बंद का आह्वान किया है. मंडी, चंबा, कुल्लू, संधोल सहित अन्य इलाकों में शनिवार को कुछ घंटे के लिए बाजार बंद रहेंगे. चार जिलों में बाजार बंद किए गए हैं.

इन्हें भी पढ़े

नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Load More

शिमला व्यापार मंडल के उप-प्रधान राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि शिमला में बाजार खुले रहेंगे. राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि शिमला के व्यापारी इस घटना के विरोध में पहले ही रोष व्यक्त कर चुके हैं. बीते कल शिमला में प्रदर्शन के साथ 1 बजे तक बाजारों को बंद रखा गया है. शनिवार को हिंदू संगठनों के बंद की उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है. ऐसे में राजधानी शिमला के सभी बाजार कल खुले रहेंगे. उन्होंने बताया कि शिमला व्यापार मंडल के साथ ढली से लेकर टूटू तक और छोटा शिमला और अन्य उपनगरों में सभी बाजार खुले रहेंगे और इस बाबत दुकानदारों को सूचना दे दी गयी है.

प्रवासी कामगारों के पंजीकरण के दिए सन्नी पुलिस ने दिए आदेश

शिमला के संजौली और मंडी में हिंदू संगठनों के उग्र प्रदर्शन के बाद अब राजधानी के सुन्नी में स्थानीय लोगों ने मस्जिद के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है. यहां पर 14 सितंबर को सुबह 11 बजे सभी हिंदू समाज के लोगों से एकत्रित होकर विरोध प्रकट करने की अपील की है. अब मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आई है और सुन्नी पुलिस स्टेशन ने आनन-फानन में इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर दी है. इसमें क्षेत्र में रह रहे मजदूरों, फेरी वालों, नेपाल से आने वाले लोगों और कबाड़ का काम करने वाले व्यक्तियों का पंजीकरण करने का फैसला लिया है.

इसके तहत ठेकेदारों और प्रवासी लोगों को बिना वेरिफिकेशन किराये पर कमरे देने वाले मकान मालिकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. आदेशों के अनुसार अगर तीन दिन के भीतर ठेकेदार और भवन मालिकों ने आदेशों की अनुपालना करते हुए ऐसे लोगों का पंजीकरण नहीं करवाया तो उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा-233 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. नियमों की अवहेलना करने पर संबंधित ठेकेदार और भवन मालिक को छह महीने की सजा तथा पांच हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

घुमारवीं में भी प्रदर्शन का ऐलान

बिलासपुर जिले के घुमारवीं में भी हिंदू संगठनों ने अब प्रदर्शन का ऐलान किया है. यहां पर भी मस्जिद है और अब इसके विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा. हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष कमल गौतम ने फेसबुक के जरिये यह जानकारी दी है. इससे पहले, बीते शुक्रवार को मंडी में जेल रोड में मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर प्रदर्शन किया गया.

चंबा में 12 बजे तक बाजार बंद

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर चंबा मुख्यालय में बाजार शनिवार को बंद है. सब्जी दूध और दवाइयां की दुकानों के अलावा, सभी दुकानें बंद हैं. शिमला में लाठीचार्ज का विरोध करते हुए लोगों का कहना है कि जिस तरह से हिंदू समाज को दबाया जा रहा है, वह बर्दाश्त नहीं है. ऐसे में सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक चंबा में सभी दुकान में बंद रखी गई हैं. उधर, कुल्लू में भी बाजार बंद रखा गया है. सुरक्षा के चलते यहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

WCL के निदेशक डॉ. एच. एस. पांडे ने रीजनल मेंटल हॉस्पिटल में उपलब्ध कराए उन्नत चिकित्सा उपकरण

February 11, 2025
Hindus leave India

हिन्दू भारत छोड़ो, हिन्दू मकान खाली करो, घर की दीवारों पर लिखे मिले आपत्तिजनक नारे

May 7, 2023
court

न्यायिक सक्रियता का नया दौर!

May 9, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.