Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

शिंदे ने BJP को इतनी आसानी से नहीं दी CM की कुर्सी, पर्दे के पीछे क्या हुई डील?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 27, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
cm shinde
18
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई: लंबे समय से महाराष्ट्र की राजनीति के नए-नए चैप्टर राजनीति के शौकीन लोगों के लिए रोमांच पैदा करते रहते हैं. इस विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भी यही हुआ है. सीएम पद को लेकर चल रही भयंकर उठापटक के बीच एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया है कि वे अगले सीएम नहीं बनने वाले हैं. उन्होंने कहा कि मैंने अपने आप को कभी सीएम नहीं समझा. मैंने हर क्षण जनता के लिए काम किया. पीएम मोदी और अमित शाह ने हमेशा मेरा साथ दिया. अब सीएम के लिए वे जिसको चुनेंगे.. शिवसेना का समर्थन रहेगा. लेकिन अब सवाल यह है कि शिंदे की बीजेपी से आखिर ऐसी क्या डील हुई है कि बहुत ही आराम से शिंदे पीछे हट गए हैं.

आखिर क्या-क्या डील संभव है..

इन्हें भी पढ़े

नितिन नवीन

नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

October 8, 2026
cm dhami

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भरता की ओर उत्तराखंड : CM धामी

October 8, 2026
Mamaji's journalism teaches

मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म

October 7, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
Load More

असल में इसको लेकर कई कहानियां तैर रहीं हैं. लेकिन महाराष्ट्र की व्यावहारिक राजनीति में कुछ बिंदु जो संभव हैं.. उनके बारे में समझना जरूरी है. इनमें से पहली बात यह भी है कि एकनाथ शिंदे के लिए यह बहुत ही सही समय है कि वे अपने बेटे श्रीकांत शिंदे के भविष्य की दिशा तय कर दें. दूसरी बात यह कि उनके बारे में महायुति या एनडीए के संयोजक को लेकर भी उनका नाम चल रहा है. तीसरी बात यह है कि अगर उनके बेटे को महाराष्ट्र में कोई भूमिका दी गई तो पीएम मोदी उन्हें जल्द ही केंद में भी बुला सकते हैं.

बेटे श्रीकांत को डिप्टी सीएम?

ठाणे में एकनाथ शिंदे की प्रेस कॉन्फ्रेंस से एक बात तो साफ है कि सीएम अब बीजेपी का ही बनेगा. ऐसे में एकनाथ शिंदे चाहते हैं उनका बेटा श्रीकांत शिंदे डिप्टी सीएम बन जाए. कहा जा रहा है कि अगर श्रीकांत शिंदे के डिप्टी सीएम बनाने की मांग को मंजूर कर लिया जाता है तो एकनाथ शिंदे खुद सरकार से बाहर रहने के लिए तैयार हैं. हालांकि एकनाथ शिंदे की इस मांग का विरोध शिवसेना के अंदर भी हो सकता है. शिवसेना के कोर ग्रुप के नेताओं का मानना है कि इससे पार्टी की छवि खराब हो सकती है.

महायुति के संयोजक पद की जिम्मेदारी?

महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना और एनसीपी ने अपने गठबंधन का नाम महायुति रखा हुआ है. ऐसी अटकलें हैं कि एकनाथ शिंदे को महायुति के संयोजक पद की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. लेकिन इससे ना तो बीजेपी खुश होगी और ना ही अजीत पवार की एनसीपी खुश होगी. वहीं शिंदे इस जिम्मेदारी के साथ ही बेटे श्रीकांत शिंदे के लिए डिप्टी सीएम के पोस्ट की डिमांड की है. अगर उनकी दोनों मांगें एक साथ मानी गईं तो अजीत पवार भी नाराज हो सकते हैं.

टीम मोदी में जगह?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि पीएम मोदी से उनकी बात हुई है और गृहमंत्री अमित शाह से भी उनकी बात हुई है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या बात हुई है. इसका मतलब तो साफ है कि दोनों नेताओं ने कुछ ना कुछ जरूर भरोसा दिया होगा. कयास यह भी हैं कि शिंदे को टीम मोदी में शामिल करके केंद्र बुलाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो महाराष्ट्र में उनके बेटे या किसी खास करीबी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.

या फिर डिप्टी सीएम पर होंगे राजी?

ढाई साल पहले का वाकया याद करिए जब सीएम पद के लिए एकनाथ शिंदे के नाम का ऐलान हुआ था तो देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बनाए गए थे. क्या यह संभव है कि एकनाथ शिंदे भी डिप्टी सीएम के लिए तैयार हो सकते हैं. फडणवीस तो पहले सीएम भी रह चुके थे लेकिन उन्होंने पार्टी की बात मानकर डिप्टी सीएम की शपथ ली थी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि शिंदे ऐसा करेंगे करेंगे तो बड़ी बात होगी, क्योंकि उन्हें ऐसा करना एक तरह से खुद का डिमोशन लगेगा लेकिन महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ भी संभव है. अगले कुछ घंटों में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ahmedabad plane crash pm modi

अहमदाबाद विमान हादसे पर पीएम मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, कई हस्तियों ने शोक जताया !

June 12, 2025
TV journalist

नारद जयंती विशेष : लोकहित ही पत्रकारिता का नारदीय सूत्र!

May 10, 2023
Sawan Shivratri

सावन शिवरात्रि पर झण्डेवाला देवी मंदिर में आस्था का सैलाब, शिवालयों में लगा भक्तों का तांता

August 11, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • नमो भारत कॉरिडोर से सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी कला और संस्कृति की झलक
  • पीएम-उदय योजना को मिलेगी नई रफ्तार, दिल्ली में 65 करोड़ की ‘दृष्टि’ परियोजना को मिली स्वीकृति
  • नितिन नबीन का विपक्ष पर हमला, बोले- युवा सिर्फ युवा है, Gen Z-Alpha में क्यों बांटा जा रहा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.